CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोरबा में कथित लव जिहाद का मामला हाईकोर्ट पहुंचा:CJ बोले- युवती बालिग लेकिन परिजनों की संतुष्टि जरूरी, मध्यस्थता केंद्र भेजा; आज फिर होगी सुनवाई

कोरबा में कथित लव जिहाद का मामला हाईकोर्ट पहुंचा:CJ बोले- युवती बालिग लेकिन परिजनों की संतुष्टि जरूरी, मध्यस्थता केंद्र भेजा; आज फिर होगी सुनवाई

By Newsdesk Admin
11/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 जून |

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कथित लव जिहाद का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। मुस्लिम युवक की तरफ से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा ने कहा है कि युवती भले ही बालिग है, लेकिन उनके परिजनों की संतुष्टि जरूरी है।

लिहाजा, डिवीजन बेंच ने दोनों पक्षों को मध्यस्थता केंद्र भेजने के निर्देश दिए। जहां युवती के परिजनों से बातचीत होगी। मध्यस्थता केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को फिर से केस की सुनवाई होगी। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

कॉलेज के नाम से निकली लेकिन घर नहीं लौटी

दरअसल, कटघोरा निवासी कॉलेज की छात्रा 21 अप्रैल 2025 को घर से कॉलेज जाने के नाम पर निकली थी, जिसके बाद वो लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन, छात्रा नहीं मिली, जिससे परेशान होकर उन्होंने थाने में गुमशुदगी की शिकायत की।

कोलकाता में युवक-युवती ने किया निकाह

जांच के दौरान पता चला कि युवती को तौशीफ मेनन के साथ कोलकाता में देखा गया, जहां कथित रूप से मस्जिद में उसका निकाह कराया गया। पुलिस ने दोनों को कोरबा लाकर पूछताछ की। लेकिन, पहले युवती को तौशीफ के घर भेज दिया गया। लेकिन, बाद में हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप पर उसे कोरबा के सखी सेंटर और फिर शक्ति सदन रखा गया।

पति बताकर लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका

तौशीफ ने खुद को युवती का पति बताते हुए हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने 15 मई को याचिकाकर्ता को एक लाख रुपए की राशि जमा करने का निर्देश दिया था। रकम जमा होने के बाद सोमवार को केस की सुनवाई हुई। इस दौरान युवती और उसके माता-पिता भी हाईकोर्ट में उपस्थित हुए।

नाम और पहचान छिपाकर विवाह करने का आरोप

युवती के परिजन के वकीलों ने आरोप लगाया कि युवक ने नाम छिपाकर विवाह किया है, जो अवैधानिक है। हाईकोर्ट ने कहा कि चूंकि, युवती बालिग है और युवक के साथ जाने की बात कह रही है। फिर भी उसके भविष्य और सुरक्षा को देखते हुए मामले में मध्यस्थता जरूरी है। ताकि परिजनों को भी संतुष्टि हो।

मध्यस्थता केंद्र में दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी। जिसके बाद मध्यस्थता केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को केस की सुनवाई होगी।

Nava Raipur Cultural Festival : शब्द, विचार और संस्कृति का महासंगम, तीन दिनों तक बदलेगा नवा रायपुर का बौद्धिक माहौल
Korba SS Plaza Fire: सुबह की खामोशी में उठा धुएं का गुबार, शहर के सबसे व्यस्त प्लाजा में तबाही
Chhattisgarh Rural Road Project : सड़कें बनेंगी विकास की रीढ़, अंतिम गांव तक पहुंचेगा लाभ – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज के दामाद का आकस्मिक निधन, गृह ग्राम माहुद मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार
क्या 22 साल बाद बंद हो जाएगी Microsoft की ये सर्विस? कभी थी Video Call की पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh weather alert : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कोरबा में पेड़ गिरने से 3 युवकों की मौत

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी…

Project Dadhichi Raipur Award : अंगदान-देहदान के क्षेत्र में रायपुर की बड़ी उपलब्धि

सीजी भास्कर, 1 जून। जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव…

Open conflict in Karni Sena : 220 पदाधिकारियों के इस्तीफे के दावे पर डॉ. राज शेखावत का बड़ा जवाब

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में राजपूत समाज…

Bastar Monsoon 2026 : बस्तर में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

सीजी भास्कर, 1 जून। भीषण गर्मी और उमस…

Strict action by the Mineral Department : रेत और बोल्डर से भरे 8 हाइवा जब्त, मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 1 जून। जिले में अवैध खनिज…

You Might Also Like

Bijapur Teacher Suicide Case
अपराधछत्तीसगढ़

Bijapur Teacher Suicide Case : प्रधान अध्यापक की फांसी से हड़कंप, सुसाइड नोट में ठेकेदार-इंजीनियर पर सीधे आरोप

23/04/2026
Gangrape with Minors in Sitapur
अपराधछत्तीसगढ़

Gangrape with Minors in Sitapur : शादी से लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म

29/04/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

मां काली पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रिंसिपल पर FIR, बोले – ‘मैं खुद हूं मां काली का उपासक’

03/05/2025
Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?