CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Polythene Hazard For Cows : कोंडागांव में गाय के पेट से निकली 80 किलो पॉलीथीन…सफल सर्जरी से बची जान…

Polythene Hazard For Cows : कोंडागांव में गाय के पेट से निकली 80 किलो पॉलीथीन…सफल सर्जरी से बची जान…

By Newsdesk Admin
12/06/2025
Share

कोंडागांव, 12 जून|  Polythene Hazard For Cows : कोंडागाँव में बुधवार को एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया के अंतर्गत एक गाय के रूमेन (पेट) से लगभग 80 किलोग्राम पॉलीथीन सफलतापूर्वक निकाली गई। यह सर्जरी पॉलीथीन इम्पैक्शन के कारण की गई, जो कि जानवरों के लिए जानलेवा हो सकती है। यह रूमेनोटोमी सर्जरी उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एम.बी. सिंह के निर्देशन में डॉ. ढालेश्वरी एवं डॉ. दीपिका सिदार द्वारा सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी में सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी अश्विन नेताम एवं खेमराज साहू का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। ऑपरेशन के बाद गाय विशेषज्ञों द्वारा विशेष देखरेख में है।

डॉ. ढालेश्वरी ने बताया कि गाय में पॉलीथीन इम्पैक्शन तब होता है जब गायें गलती से पॉलीथीन या प्लास्टिक खा लेती हैं, जो रूमेन (पेट) में जमा होकर पाचन में रुकावट पैदा करता है। इससे गाय में भूख कम होना, जुगाली बंद होना, पेट फूला रहना, वजन घटना और कब्ज जैसी समस्याएँ होती हैं। इसका मुख्य कारण कूड़े के ढेर से चारा खाना (Polythene Hazard For Cows)है। निदान के लिए रूमेन की जांच और रूमेनोटोमी (सर्जरी) की जाती है। उपचार में सर्जरी से पॉलीथीन हटाकर विटामिन, फ्लूइड और रूमेन उत्तेजक दिए जाते हैं। रोकथाम के लिए पॉलीथीन कचरे का सही निपटान और पशुपालकों को जागरूक करना जरूरी है।

पशुपालन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पॉलीथीन का उपयोग न (Polythene Hazard For Cows)करें, कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें, और अपने पशुओं को खुले में कचरा खाने से रोकें।

Compassionate Appointment : शादी के बाद भी नहीं छिनेगा हक, अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
Digital FIR Monitoring : डिजिटल मॉनिटरिंग से तेज हुई पुलिस कार्रवाई, अब हर एफआईआर पर ऑनलाइन नजर
Rehabilitation of Surrendered Naxalites: जंगल से हुनर तक, आत्मसमर्पित नक्सलियों की बदली हुई दुनिया
Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR
नक्सलियों के शांतिवार्ता प्रस्ताव पर इंटलेक्चुअल फोरम का जवाब:कहा- हथियार लेकर पीस मीटिंग नहीं होती, नक्सली डरकर लिख रहे पत्र; सरकार कार्रवाई जारी रखे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?