CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फाइनल में जीत से 69 रन दूर साउथ अफ्रीका, शतकवीर मार्करम और बावुमा के आगे कंगारुओं के सारे प्लान फेल

फाइनल में जीत से 69 रन दूर साउथ अफ्रीका, शतकवीर मार्करम और बावुमा के आगे कंगारुओं के सारे प्लान फेल

By Newsdesk Admin
14/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जून। वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) 2023-25 के फाइनल में ऑस्ट्रेल‍िया का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है। लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में तीसरे दिन (13 जून) का खेल समाप्त हो चुका है।

Contents
  • स्टार्क का अर्धशतक, रबाडा ने झटके 4 विकेट
  • कमिंस के ‘सिक्सर’ ने साउथ अफ्रीका को समेटा
  • कगिसो रबाडा ने पहली पारी में खोला ‘पंजा’

तीसरे दिन स्टम्प तक साउथ अफ्रीका ने टारगेट का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका अब जीत से सिर्फ 69 रन दूर है।

एडेन मार्करम 102 और कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद हैं। साउथ अफ्रीका यदि 69 रन बना लेती है तो वो 27 साल बाद कोई आईसीसी खिताब जीतेगी।

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का टारगेट दिया था. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 207 रनों पर सिमटी थी। बता दें कि साउथ अफ्रीका की पहली पारी दूसरे दिन लंच के बाद 138 रनों पर सिमट गई थी। यानि पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की अहम लीड मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे।

Aiden Markram and Temba Bavuma guide South Africa to the brink of #WTC25 glory 🙌

Look how the day unfolded 👉 https://t.co/pQ7yVByD1d pic.twitter.com/kHI8s8GDg7

— ICC (@ICC) June 13, 2025

टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही. रयान रिकेल्टन सिर्फ 6 रन बनाकर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का शिकार बने। फिर वियान मुल्डर (27 रन) और एडेन मार्करम के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई।

मुल्डर को कैच आउट कराकर स्टार्क ने इस साझेदारी को तोड़ा। मुल्डर के आउट होने के बाद मार्करम ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर शतकीय पार्टनरशिप की है।

एडेन मार्करम ने इस दौरान 11 चौके की मदद से 101 गेंदों पर शतक पूरा किया। मार्करम ऐसे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईसीसी इवेंट के फाइनल मे शतक जड़ा है।

दूसरी ओर टेम्बा बावुमा भी फिफ्टी जड़ने में कामयाब रहे हैं। बावुमा और मार्करम के बीच तीसरे विकेट के लिए अबतक 232 गेंदों पर 143 रनों की पार्टनरशिप हुई है।

 साउथ अफ्रीका का दूसरी पारी में अबतक का स्कोरकार्ड: 213/2 (56 ओवर)

बल्लेबाजविकेटरन
एडेन मार्करमनाबाद102*
रयान रिकेल्टनकैच एलेक्स कैरी, बोल्ड मिचेल स्टार्क6
वियान मुल्डरकैच मार्नस लाबुशेन, बोल्ड मिचेल स्टार्क27
टेम्बा बावुमानाबाद65*

स्टार्क का अर्धशतक, रबाडा ने झटके 4 विकेट

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने दूसरी पारी में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 73 रनों पर ही ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट गिरा दिए थे। यहां से विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क के बीच आठवें विकेट के लिए 61 रनों की महत्वपूर्ण पार्टनरशिप हुई, जिसने ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराई।

एलेक्स कैरी ने 5 चौके की मदद से 50 गेंदों पर 43 रन बनाए। एलेक्स कैरी के आउट होने के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 134 रन था।

खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नाथन लायन (2 रन) का विकेट सस्ते में गंवाया। लेकिन इसके बाद मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को परेशान करके रख दिया। स्टार्क और हेजलवुड के बीच दसवें विकेट के लिए 59 रनों की पार्टनरशिप हुई।

स्टार्क ने 136 गेंदों का सामना किया और वो 58 रन पर नाबाद रहे. स्टार्क ने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। वहीं हेजलवुड के बल्ले से 17 रन निकले. साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। लुंगी एनगिडी को तीन सफलताएं मिलीं. एडेन मार्करम, मार्को जानसेन और वियान मुल्डर ने एक-एक विकेट झटका।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड: (207/10, 65 ओवर)

बल्लेबाजविकेटरन
मार्नस लाबुशेनकैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन22
उस्मान ख्वाजाकैच काइल वेरेने, बोल्ड कगिसो रबाडा6
कैमरन ग्रीनकैच वियान मुल्डर, बोल्ड कगिसो रबाडा0
स्टीव स्मिथLBW लुंगी एनगिडी13
ट्रेविस हेडबोल्ड वियान मुल्डर9
ब्यू वेबस्टरLBW लुंगी एनगिडी9
एलेक्स कैरीLBW कगिसो रबाडा43
पैट कमिंसबोल्ड लुंगी एनगिडी6
मिचेल स्टार्कनाबाद58*
नाथन लायनLBW कगिसो रबाडा2
जोश हेजलवुडकैच केशव महाराज, बोल्ड एडेन मार्करम17

कमिंस के ‘सिक्सर’ ने साउथ अफ्रीका को समेटा

212 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 138 रनों पर ही सिमट गई. डेविड बेडिंघम ने 111 गेंदों पर 45 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे। वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 84 गेंदों पर 36 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने छह विकेट झटके, वहीं मिचेल स्टार्क को दो सफलताएं हासिल हुईं।

साउथ अफ्रीका की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (138/10, 57.5 ओवर)

बल्लेबाजविकेटरन
एडेन मार्करमबोल्ड मिचेल स्टार्क0
रयान रिकेल्टनकैच उस्मान ख्वाजा, बोल्ड मिचेल स्टार्क16
वियान मुल्डरबोल्ड पैट कमिंस6
टेम्बा बावुमाकैच मार्नस लाबुशेन, बोल्ड पैट कमिंस36
ट्रिस्टन स्टब्सबोल्ड जोश हेजलवुड2
डेविड बेडिंघमकैच एलेक्स कैरी, बोल्ड पैट कमिंस45
काइल वेरेनेLBW पैट कमिंस13
मार्को जानसेनकॉट एंड बोल्ड पैट कमिंस0
केशव महाराजरन आउट7
कगिसो रबाडाकैच ब्यू वेबस्टर, बोल्ड पैट कमिंस1
लुंगी एनिगडीनाबाद0*


विकेट पतन: 0-1 (एडेन मार्करम, 0.6 ओवर), 19-2 (रयान रिकेल्टन, 8.4 ओवर), 25-3 (वियान मुल्डर, 15.2 ओवर), 30-4 (ट्रिस्टन स्टब्स, 20.2 ओवर), 94-5 (टेम्बा बावुमा, 39.2 ओवर), 126-6 (काइल वेरेने, 51.3 ओवर), 126-7 (मार्को जानसेन, 51.6 ओवर), 135-8 (डेविड बेडिंघम, 55.2 ओवर), 138-9 (केशव महाराज, 56.5 ओवर), 138-10 (कागिसो रबाडा , 57.1 ओवर)

कगिसो रबाडा ने पहली पारी में खोला ‘पंजा’

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे. ब्यू वेबस्टर ने 11 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 72 रन बनाए थे। वहीं अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के बल्ले से 66 रन निकले. स्मिथ ने अपनी पारी में 10 चौके जड़े।

साउथ अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके, जबकि मार्को जानसेन को तीन सफलताएं हासिल हुईं। केशव महाराज और एडेन मार्करम ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (242/10, 56.4 ओवर)

बल्लेबाजविकेटरन
उस्मान ख्वाजाकैच डेविड बेडिंघम, बोल्ड कगिसो रबाडा0
मार्नस लाबुशेनकैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन17
कैमरन ग्रीनकैच एडेन मार्करम, बोल्ड कगिसो रबाडा4
स्टीव स्मिथकैच मार्को जानसेन, बोल्ड एडेन मार्करम66
ट्रेविस हेडकैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन11
ब्यू वेबस्टरकैच डेविड बेडिंघम, बोल्ड कगिसो रबाडा72
एलेक्स कैरीबोल्ड केशव महाराज23
पैट कमिंसबोल्ड कगिसो रबाडा1
मिचेल स्टार्कबोल्ड कगिसो रबाडा1
नाथन लायनमार्को जानसेन0
जोश हेजलवुडनाबाद0*

व‍िकेट पतन: 12-1 (उस्मान ख्वाजा, 6.3 ओवर), 16-2 (कैमरन ग्रीन, 6.6 ओवर), 46-3 (मार्नस लाबुशेन, 17.6 ओवर), 67-4 (ट्रेविस हेड, 23.2 ओवर), 146-5 (स्टीव स्मिथ, 41.6 ओवर), 192-6 (एलेक्स कैरी, 51.1 ओवर), 199-7 (पैट कमिंस, 52.4 ओवर), 210-8 (वेबस्टर, 54.4 ओवर), 211-9 (नाथन लायन, 55.5 ओवर), 212-10 (मिचेल स्टार्क, 56.4 ओवर)।

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 101 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 54 मुकाबले जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका को 26 में जीत मिली है। 21 मुकाबले ड्रॉ रहे यानि आंकड़ों में कंगारू टीम का पलड़ा भारी रहा है।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

ऑस्ट्रेल‍िया की प्लेइंग 11:

उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड.

सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, शेन वॉट्सन और जॉन्टी रॉड्स सहित कई दिग्गज क्रिकेटर्स आ रहे हैं रायपुर, छत्तीसगढ़ के मैदान में होगा इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल मैच
Auto Sales Growth : सितंबर में यात्री वाहनों की बिक्री 4% बढ़ी, दोपहिया वाहनों ने भी रफ्तार पकड़ी
केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी, अब केदारपुरी में ठहर सकेंगे 30 हजार तीर्थयात्री
Konark Sun Temple Ban 2025 : कोणार्क सूर्य मंदिर के नाटमंडप पर चढ़ने पर प्रतिबंध, जानिए क्या है वजह
Baba Ramdev Raipur : बाबा रामदेव की दो टूक, आंदोलन करो लेकिन बच्चों का भविष्य दांव पर मत लगाओ, बोले- खतरे में धर्म नहीं, देश का बचपन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?