CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » किडनैपर्स के चंगुल से छूटकर भागा कारोबारी, शिकायत के शक में कर रहे थे अपहरण, आरोपी फरार

किडनैपर्स के चंगुल से छूटकर भागा कारोबारी, शिकायत के शक में कर रहे थे अपहरण, आरोपी फरार

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जून |

Contents
  • एसएसपी से शिकायत का शक में किया अपहरण
  • तड़के चाय पीते समय हुआ अपहरण
  • कार में की गई मारपीट, मौके से भाग निकला कारोबारी
  • अचानक अमीर होने से बढ़ा शक
  • गौतम सोना सहित चार आरोपियों पर अपराध दर्ज
  • एसएसपी से शिकायत का शक में किया अपहरण
  • तड़के चाय पीते समय हुआ अपहरण
  • कार में की गई मारपीट, मौके से भाग निकला कारोबारी
  • अचानक अमीर होने से बढ़ा शक
  • गौतम सोना सहित चार आरोपियों पर अपराध दर्ज

शहर के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक रियल एस्टेट कारोबारी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कारोबारी किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकलने में कामयाब रहा और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी से शिकायत का शक में किया अपहरण

मामले की जांच में सामने आया है कि अपहरण की यह वारदात एसएसपी कार्यालय में शिकायत की आशंका को लेकर की गई। आरोपित गौतम सोना को शक था कि रियल एस्टेट कारोबारी करण गुप्ता ने उसके खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। इसी शक में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना रची।

तड़के चाय पीते समय हुआ अपहरण

जानकारी के अनुसार 14 जून की सुबह करीब 4 बजे रियल एस्टेट कारोबारी करण गुप्ता अपने दोस्त अंशुल तिवारी के साथ चरोदा हाइट्स आवासीय परिसर के पास एक ठेले पर चाय पी रहा था। उसी वक्त काली थार (सीजी 07 सीएम 8400) में सवार गौतम सोना तीन से चार युवकों के साथ वहां पहुंचा। उसने करण गुप्ता के पास जाकर सीधे कहा, एसएसपी से मेरी शिकायत करता है? और फिर गाली-गलौज कर उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर रायपुर की ओर ले गया।

कार में की गई मारपीट, मौके से भाग निकला कारोबारी

शिकायत के मुताबिक, कार में आरोपियों ने करण गुप्ता से मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मारपीट के दौरान करण ने चालाकी दिखाते हुए कार के गियर पर लात मार दी, जिससे गाड़ी अचानक रुक गई। इसी बीच पीछा कर रहा उसका साथी अंशुल वहां पहुंच गया। करण झट से कार से निकलकर अंशुल के साथ बाइक पर सवार होकर सीधे भिलाई-3 थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी।

अचानक अमीर होने से बढ़ा शक

पुलिस के मुताबिक, गौतम सोना पूर्व में एक निजी वाहन चालक था, जिसकी मासिक आय करीब 8 से 10 हजार रुपए थी। लेकिन पिछले दो वर्षों में उसकी आर्थिक स्थिति में तेज उछाल आया है। इसी को लेकर कुछ लोगों ने एसएसपी से शिकायत की थी कि उसकी संपत्ति और आमदनी की जांच की जाए। यही शिकायत उसकी नाराजगी की वजह बनी और उसने कारोबारी पर अपनी भड़ास निकालने की कोशिश की।

गौतम सोना सहित चार आरोपियों पर अपराध दर्ज

करण गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने गौतम सोना और उसके अन्य तीन से चार साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 138 (अपहरण), 296, 351(2), 3(5) और 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपित फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत
Bribery charges in NDPS case : ₹50 हजार मांगने का ऑडियो वायरल, दुर्ग के दो SI सस्पेंड
SECL Kusmunda : पीएफ लोन की फाइल रोककर मांग रहा था ‘कमीशन’, क्लर्क की हेकड़ी एसीबी ने निकाली
President Award : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं छत्तीसगढ़ की दो गाइड्स
Drunk Teacher Arrest : अस्पताल में शराबी शिक्षक का तांडव, हाथ-पैर बांध किया काबू, पुलिस ने भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?