CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजीव शुक्ला बोले-साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में मैच

राजीव शुक्ला बोले-साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में मैच

By Newsdesk Admin
16/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 जून |

छत्तीसगढ़ के रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम को चौथी बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मिली है। यहां टी-20 और वन-डे इंटरनेशनल मैचों का आयोजन होने जा रहा है। BCCI ने रायपुर में क्रिकेट मैच के आयोजन के लिए वेन्यू फाइनल कर लिया है।

3 दिसंबर 2025 को इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे खेला जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड और भारत टी20 मैच में भिडेंगे। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने की बात कही।

वे रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में पहुंचे थे। CCPL में रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। बारिश के कारण दोनों टीम को विनर्स ट्रॉफी सौंपी गई।

23 जनवरी को रायपुर में टी-20 मैच

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत आ रही है। दौरे के दौरान न्यूजीलैंड तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी, जो अलग-अलग जगहों पर होंगे। इसका एक टी20 मैच 23 जनवरी 2026 को रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

3 दिसंबर को वनडे मैच रायपुर में होगा

इसी साल नवंबर-दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी। तब दो टेस्ट, तीन वन-डे और पांच टी-20 होंगे। इसमें 3 दिसंबर को होने वाला वनडे मैच रायपुर में होगा। इससे पहले, 2023-24 में भारत न्यूजीलैंड सीरीज का एक मैच रायपुर में हो चुका है।

इसके ठीक 11 महीने बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टी20 सीरीज का एक मैच यहां खेला गया था।

रायपुर का क्रिकेट स्टेडियम भारत में तीसरा सबसे बड़ा

दर्शक क्षमता के अनुसार, भारत में नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, गुजरात (1.10 लाख), ईडन गार्डन, कोलकाता (68 हजार) के बाद शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम तीसरा बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस स्टेडियम में 65,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

रायपुर में 2013 में IPL के 2 मैच खेले गए थे

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह मैदान में साल 2013 में IPL के 2 मैच खेले गए थे। इसके अलावा साल 2015 में दूसरी बार IPL के मैच हुए। 2016 में घरेलू रणजी ट्राफी के मैच खेले गए थे। इसके अलावा मुश्ताक अली टी-20 और टी-20 चैलेंजर ट्राफी के मैच भी खेले गए हैं।

रोड सेफ्टी और इंडिया मास्टर्स लीग क्रिकेट यहां खेला जा चुका है। स्टेडियम का नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ में 1857 के युद्ध में भारतीय स्वतंत्रता का नेतृत्व कर एक क्रांतिकारी की भूमिका निभाई थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी जीत

21 जनवरी, 2023 को रायपुर में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वन-डे मैच खेला गया था। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ये मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया था।

रायपुर के शहीद वीर नरायण सिंह स्टेडियम पर भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम 34.3 ओवर में 108 रन ऑलआउट हो गई। मैच में भारत के लिए शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। कप्तान रोहित शर्मा ( 51 रन) अपना 48वां वनडे अर्धशतक रायपुर में इसी मैच में जड़ा था।

सांसद राजीव शुक्ला ने और क्या कहा ?

मार्च 2026 तक नक्सलवाद करने के संकल्प पर राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा कि, नक्सलवाद एक ऐसी समस्या है, जिससे सब सरकार मिलकर लड़ रही हैं। हमारी सरकार थी, तब इस पर बहुत कुछ अंकुश लगा।

पुनर्वास का काम भी लंबे समय से चल रहा है चाहे भूपेश बघेल की सरकार हो या विष्णु देव की सरकार दोनों ने इसके लिए काम किया है। साथ ही दोनों ही केन्द्र सरकार ने भी इसके लिए काम किया है।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा जाने और यहीं की उपेक्षा किए जाने भाजपा के आरोप पर भी राजीव शुक्ला ने अपनी बात रखी। कहा कि, छत्तीसगढ़ का जहां तक सवाल है तो संसद में छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा मुद्दे मैं ही उठाता हूं, जरूरत के हिसाब से दौरा भी करता हूं।

अब पढ़िए CCPL के बारे में

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारी बारिश के चलते फाइनल मैच रद्द कर दिया गया, जिसके बाद रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समापन समारोह में दोनों टीमों के कप्तानों अमनदीप खरे (रायपुर राइनोस) और अजय मंडल (राजनांदगांव पैंथर्स) को विनर्स ट्रॉफी सौंपी। साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि सीसीपीएल जैसे क्रिकेट टूर्नामेंट का यहां शानदार आयोजन किया गया।

छत्तीसगढ़ में हम सभी खेलों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के माध्यम से राज्य के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को खेलने का बेहतरीन मौका मिला है। इस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ बधाई का पात्र है।

24 घंटे की राहत के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी, रायपुर में पारा 44 डिग्री पार होने का अनुमान
मकान मालिकों के लिए आई बुरी खबर, अब किराए पर नहीं दे पाएंगे अपना घर….❗ सरकार ने बदले नियम, पढ़िए पूरी खबर
Black Magic Fraud Durg : ओडिशा से आए 5 लोग चमत्कारी दावे कर ठग रहे थे जनता को
धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
Contractor House Theft : अमलेश्वर में ठेकेदार के घर बड़ी चोरी, जेवरात और नकदी ले गए चोर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NSUI Protest
NSUI Protest : रायपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के 21 फीट के पुतले जलाए

प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन…

Fake Currency
Fake Currency : कोरबा में दशहरा मेले में नकली नोट चलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार के जाली नोट जब्त

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा मेले के दौरान…

Police Memorial Day
Police Memorial Day : रायगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, 154 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए

रायगढ़ के रक्षित केंद्र उर्दना स्थित शहीद परेड…

Saurav Ashutosh Bail
Saurav Ashutosh Bail : सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर आज फैसला, खत्म हो रही हिरासत की अवधि

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और…

Raipur Hospital
Raipur Hospital : रायपुर जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन होंगे डॉ. संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?