CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ रह रहा शिक्षक, महिला आयोग ने कहा- तुरंत करें सस्पेंड..

पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ रह रहा शिक्षक, महिला आयोग ने कहा- तुरंत करें सस्पेंड..

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जून |

Contents
  • शिक्षक के दूसरी महिला संग रहने की शिकायत
  • मकान तोड़ने की शिकायत में निर्देश
  • महिलाएं कुछ ज्यादा ही जागरूक हो चुकी हैं

राज्य महिला आयोग की 18वीं जनसुनवाई सोमवार को जलसंसाधन विभाग के प्रार्थना भवन में हुई। अध्यक्ष किरणमयी नायक समेत अन्य सदस्यों ने 31 मामलों की सुनवाई की। कुछ मामलों में समझौता कराया गया, तो कुछ को रायपुर में सुनवाई के लिए रखा गया। एक मामले में पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ रहने वाले शिक्षक को सस्पेंड करने की अनुशंसा डीईओ से की गई है। महिला आयोग की जनसुनवाई में इस बार घरेलू हिंसा, वैवाहिक धोखाधड़ी और महिला उत्पीड़न से जुड़े कई जटिल मामले सामने आए।

आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि कुछ मामलों में दोनों पक्षों को समझाइश देकर सुलह कराई गई, वहीं गंभीर मामलों में कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। ये मामले रहे जिनकी हुई सुनवाई –

पामगढ़ निवासी युवक ने खुद को छत्तीसगढ़ पुलिस का आरक्षक बताकर शादी रचा ली। शादी कार्ड में भी आरक्षक लिखा। पत्नी को भ्रम में रखने युवक कभी खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ बताता, तो कभी छुट्टी में होने की बात कहता। सच्चाई सामने आने पर पत्नी मायके चली गई। सुनवाई में दोनों को समझाइश दी गई और वे साथ रहने को राजी हुए।

शिक्षक के दूसरी महिला संग रहने की शिकायत

उसलापुर निवासी शिक्षक ने पहली पत्नी के रहते हुए एक अन्य शादीशुदा महिला के साथ रहना शुरू कर दिया था। शिकायत मिलने पर महिला आयोग ने सुनवाई की और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की।

मकान तोड़ने की शिकायत में निर्देश

एक महिला ने पटवारी द्वारा अवैध कब्जे की जमीन पर बने मकान को तोड़ने की शिकायत की। आयोग ने उसे एसडीएम और कलेक्टर कार्यालय में अपील करने की सलाह देकर शिकायत का निराकरण किया।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने पत्रकारों से भी चर्चा की। महिलाओं के द्वारा लगातार आपराधिक प्रकरण में महिलाओं की संलिप्तता बढ़ती जा रही है, इस सवाल पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्या कांड से लेकर नीले ड्रम में मिली पति की लाश के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि कुछ महिलाएं जरूरत से ज्यादा जागरूक हो चुकी हैं, वे अब अपराध करने से भी पीछे नहीं हैं। लेकिन दूसरा सच यह भी है कि महिलाएं सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाओं का शिकार होती हैं।

महिलाएं कुछ ज्यादा ही जागरूक हो चुकी हैं

महिला आयोग की सुनवाई के दौरान 31 प्रकरण आए हैं। इनमें से कुछ की सुनवाई हो चुकी है और अन्य प्रकरण की सुनवाई हो रही है। महिलाओं को न्याय मिले इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। आयोग की बातों को भी सरकार गंभीरता से लेती है। -किरणमयी नायक महिला आयोग अध्यक्ष।

Congress protests over petrol-diesel crisis : बढ़ती महंगाई के खिलाफ पेट्रोल पंप के सामने धरना
देवी दर्शन कर लौट रहे कांग्रेस नेता की कार खड़ी हाईवा से टकराई, 2 बच्चे समेत 7 घायल पहुंचे हास्पिटल, एयर बैग खुलने से बची जान
PWD Review Meeting : मानसून से पहले एक्शन में डिप्टी सीएम साव, लोक निर्माण विभाग के कार्यों का लेंगे हिसाब
तोमर-ब्रदर्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, संपत्ति की जा सकती है कुर्क, महीने भर से हैं फरार, कर्ज देकर अधिक ब्याज में वसूलते थे रूपये
Advanced Cardiac Institute Raipur : रायपुर के एसीआई में बिना चीर-फाड़ नया जीवन, चार घंटे की जटिल प्रक्रिया ने 20% से 60% तक बढ़ाई दिल की ताकत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Common Krait Snake Bite
Common Krait Snake Bite : सोते वक्त करैत सांप ने 13 साल के बच्चे को डसा, कान और हाथ पर काटने से मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करैत सांप के…

Nepal Flood Disaster
Nepal Flood Disaster : नेपाल में तबाही के बाद खौफनाक मंजर, पुलिस वैन में भरकर शव ले जाती दिखी, 100 शवों को अस्थायी रूप से दफनाया

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद…

Sukma ACB Raid
Sukma ACB Raid : सुकमा में ACB का बड़ा ट्रैप, शिक्षकों के एरियर्स के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो…

Chhattisgarhiya Kranti Sena
Chhattisgarhiya Kranti Sena : जामुल में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति सृजन दिवस की धूम, हजारों की भीड़ के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संयुक्त…

Kamarchhath Festival Ahivara
Kamarchhath Festival Ahivara : संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना, अहिवारा में श्रद्धा से मनाया गया कमरछठ पर्व

नगर पालिका अहिवारा में महिलाओं ने श्रद्धा और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?