CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली: 8 सेंटीमीटर की चम्मच निगल गया युवक, डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी से निकाली

दिल्ली: 8 सेंटीमीटर की चम्मच निगल गया युवक, डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी से निकाली

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर 17 जून दिल्ली का एक 30 साल का युवक गलती से 8 सेंटीमीटर लंबी चम्मच निगल गया. यह चम्मच उसकी ऊपरी आंत में फंस गई थी. युवक को तुरंत उत्तरी दिल्ली के एक मल्टी सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां से शुरुआती जांच के बाद उसे शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल की इमरजेंसी में रेफर कर दिया गया था. युवक जब अस्पताल पहुंचा तो उसकी हालत स्थिर दिखाई दे रही थी.

हालांकि, एक्स-रे जांच के बाद उसके पेट में चम्मच की पुष्टि हुई.शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल में उनके पेट के एक्स-रे सहित कई तत्काल डायग्नोस्टिक इमेजिंग की गई, जिससे पता चला कि उनकी आंत के ऊपरी हिस्से में एक धातु (चम्मच) फंसा हुआ था. मरीज की एनेस्थीसिया में तत्काल इमरजेंसी अपर गैस्ट्रोइंटेस्टिनल एंडोस्कोपी की गई. सर्जिकल टीम ने फोरसेप की मदद से सावधानीपूर्वक मरीज के पेट से चम्मच निकाला.

इस सर्जरी के बाद उन्हें 24 घंटे तक निगरानी में रखा गया.इस दौरान वह पूरी तरह स्थिर थे. इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. डॉ रमेश गर्ग, सीनियर डायरेक्टर एवं एचओडी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल शालीमार बाग के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने गैस्ट्रोइंटेस्टिनल एंडोस्कोपी प्रक्रिया को 30 मिनट में किया गया और मरीज को अगले ही दिन स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दी गई. मामले का विवरण देते हुए डॉ रमेश ने बताया कि यह काफी दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण मामला था.एंडोस्कोपी प्रक्रिया से निकली चम्मचचम्मच जैसी किसी धातु की वस्तु को निगलने से काफी जटिलताएं पैदा हो सकती हैं, खासतौर पर यदि वह छोटी आंत के ऊपरी हिस्से में फंस जाए तो यह वाकई खतरनाक हो सकता है.

ऐसे में समय पर डायग्नोसिस और इंटरवेंशन काफी महत्वपूर्ण होता है. हमारी टीम ने एनेस्थीसिया के साथ इमरजेंसी अपर जीआई एंडोस्कोपी की और बेहद सटीकता के साथ 8 सेंटीमीटर लंबा चम्मच निकाला और इस प्रक्रिया में कोई आंतरिक चोट नहीं पहुंची.24 घंटे के ऑब्जर्वेशन के बाद किया गया डिस्चार्जसर्जरी के बाद मरीज को 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया. इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया. इस मामले ने जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इमरजेंसी में तुरंत फैसला लेने और मल्टीडिसीप्लिनरी टीमों के बीच तालमेल के महत्व को रेखांकित किया.

दीपक नारंग, फैसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पिटल शालीमार बाग ने कहा, ‘इस मामले ने फोर्टिस शालीमार बाग की क्लीनिकल विशेषज्ञता तथा इस प्रकार के दुर्लभ और जटिल मेडिकल इमरजेंसी के मामलों में तत्काल कार्रवाई करने की अस्पताल की क्षमता को रेखांकित किया.30 मिनट का लगा समयएंडोस्कोपी के जरिए 8 से.मी. की चम्मच को केवल 30 मिनट में सफलतापूर्वक निकालने की हमारी योग्यता ने हमारे इमरजेंसी रिस्पांस प्रोटोकॉल्स की क्षमता को प्रदर्शित किया है. हम सटीकता, रफ्तार और परोपकारिता से युक्त वर्ल्ड-क्लास केयर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

भिलाई में महिलाओं के अधिकारों और स्वास्थ्य जागरूकता पर हुई कार्यशाला
Mother commits suicide leaving behind two-month-old child : परिवार में पसरा मातम
Ambikapur Medical College Hospital : 366 करोड़ खर्च, फिर भी मरीजों और मेडिकल छात्रों को इंतजार; ओपी चौधरी और टीएस सिंहदेव आमने-सामने
Mekahara Heart Surgery : मरीजों को मिल रही ‘तारीख पर तारीख’, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का CM को पत्र..!
AIIMS Doctor Advice : ठंड में शुगर क्यों बिगड़ती है? डायबिटीज मरीजों के लिए एम्स डॉक्टर का अलर्ट, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?