CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ससुर ने चुपके से भगा ली बेटे की दुल्हनिया, 8 दिन बाद शादी करके लौटा तो… गजब की है ये Love 💕 स्टोरी

ससुर ने चुपके से भगा ली बेटे की दुल्हनिया, 8 दिन बाद शादी करके लौटा तो… गजब की है ये Love 💕 स्टोरी

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। Sasur Bahu Shadi Viral : प्यार कब कैसे और किससे हो जाए, कुछ पता नहीं चलता। आए दिन कई अजीबो-गरीब लव स्टोरियां देखने और सुनने को मिलती रहती हैं। अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि यूपी के रामपुर में अपनी ही होने वाली बहू पर ससुर का दिल आ गया। अधेड़ ससुर होने वाली पुत्रवधु को दवा दिलाने के बहाने दिल्ली ले गया और निकाह करके घर लौटा।

Contents
  • कार में भगा ले गया बहू को ससुर
  • पिता-बेटे के बीच चले लात-घूंसे
  • गांव से बाहर निकाला गया दोनों को

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का सास-दामाद केस किसे याद नहीं। यहां दूल्हे का अपनी ही होने वाली सास संग चक्कर चला। फिर दोनों भाग गए।

इस Love Story जैसी ही गजब की प्रेम कहानी रामपुर में भी देखने को मिली। यहां अधेड़ उम्र के शख्स ने बेटे का रिश्ता जिस लड़की से तय करवाया, उसे खुद भी दिल दे बैठा। बहू को भी होने वाले ससुर से प्यार हो गया। दोनों समाज की परवाह किए बिना भाग गए फिर निकाह करके वापस लौटे।

यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस जोड़े को लेकर तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं। लेकिन पति पत्नी बने इस नवविहाहित दंपति को किसी की परवाह नहीं।

आलम तो ये भी हो गया कि जैसे ही ससुर अपनी बहू को ब्याह कर लाया तो घर में जमकर लात-घूंसे चले, फिर पंचायत बैठी। बाद में दोनों को घर से बाहर निकाल दिया।

मामला थाना भोट क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले 55 वर्षीय ग्रामीण ने एक साल पहले अपने बेटे का रिश्ता अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किया था।

एक महीने बाद ही शादी की तारीख भी तय हो चुकी थी। रिश्ते के बाद से ही पिता का बेटे की ससुराल में आना-जाना लगा रहता था। लेकिन यह किसी को पता नहीं थी कि पिता बेटे की ससुराल में क्या गुल खिला रहा है।

कार में भगा ले गया बहू को ससुर

आठ दिन पूर्व दूल्हे का पिता कार लेकर होने वाली बहू के मायके पहुंच गया। कहने लगा- आपकी बेटी बहुत कमजोर है। मैं इसे डॉक्टर को दिखा लाता हूं। शाम तक दोनों नहीं लौटे तो दुल्हन के ससुर को परिवार ने फोन किया।

ससुर बोला- बहू को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। दो दिन तक वापस नहीं आने पर युवती के परिजनों ने फिर संपर्क साधा तो उसने टाल-मटोल कर दी।

पिता-बेटे के बीच चले लात-घूंसे

फिर आठ दिन बाद कुछ ऐसा हुआ जिससे हर कोई सन्न रह गया. ससुर अपने ही बेटे की मंगेतर से निकाह के बाद घर लौटा। दोनों को इस तरह साथ देख घर में खूब हंगामा हुआ।

इस दौरान पिता और पुत्र के बीच जमकर हाथापाई हुई जबकि नवविवाहिता की भी उसकी होने वाली सास संग लड़ाई हुई। देखते ही देखते पिता- पुत्र एक दूसरे की जान लेने पर अमादा हो गए।

गांव से बाहर निकाला गया दोनों को

आस पड़ोस के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया. शाम को फिर पंचायत बैठाई गई। इस दौरान पत्नी और बेटा नव विवाहित जोड़े को गांव से निकाल देने की जिद पर आ गया। बेटे और पत्नी के तेवर देख पिता अपनी दुल्हनिया को लेकर मौके से खिसक लिया।

फिलहाल प्रेमी जोड़े ने अपना नया ठिकाना शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव को बना लिया है। बेटे की मंगेतर से पिता की शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुई है। उधर युवती के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने पूरे मामले में खामोशी बना ली है।
छत्‍तीसगढ़ गृह विभाग सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, हाई कोर्ट के जस्टिस नरेंद्र कुमार व्‍यास बने अध्‍यक्ष
Dhirendra Shastri Security: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, पदयात्रा में अब पुलिस की 5 कंपनियां तैनात
Encounter of Bihar gangsters : 4 गैंगस्टर्स का एनकाउंटर, सरगना रंजन पाठक भी ढेर
CG Breaking : रिटायर्ड IAS विश्वकर्मा पिछडा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष बनाए गए, देखिए नियुक्त 6 सदस्यों की टीम में किसे मिली जिम्मेदारी…❓
CG Breaking : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की करी पूजा-अर्चना, वामपंथी उग्रवाद को लेकर समीक्षा बैठक शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Violence Case
Balodabazar Violence Case : सुप्रीम कोर्ट से अमित बघेल को बड़ी राहत, बलौदाबाजार हिंसा मामले में मिली जमानत

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : बलौदाबाजार हिंसा मामले…

SIA Investigation
SIA Investigation : धमतरी के एटीएम से निकले 3.20 करोड़ रुपये, विदेशी डेबिट कार्ड से 3200 ट्रांजैक्शन के बाद जांच तेज

छत्तीसगढ़ में संदिग्ध विदेशी फंडिंग की जांच के…

Raigarh SP Office Drama 
Raigarh SP Office Drama  :  SP दफ्तर के सामने हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, युवक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : रायगढ़ में शुक्रवार…

Agnimitra Paul
Agnimitra Paul : अभिषेक बनर्जी को लेकर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा हमला, शेर वाले बयान पर दिया तीखा जवाब

सीजी भास्कर, 17 जुलाई। पश्चिम बंगाल की राजनीति…

Vaishali Nagar Anganwadi News : विधानसभा में रिकेश सेन ने उठाया आंगनबाड़ी भवनों का मुद्दा, सरकार ने बताई मौजूदा स्थिति
Vaishali Nagar Anganwadi News : विधानसभा में रिकेश सेन ने उठाया आंगनबाड़ी भवनों का मुद्दा, सरकार ने बताई मौजूदा स्थिति

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?