CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 4.5 लाख के गहने पार:ट्रेन में चढ़ते समय चोरों ने खींच लिया बैग

बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 4.5 लाख के गहने पार:ट्रेन में चढ़ते समय चोरों ने खींच लिया बैग

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून |

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन में चढ़ते समय चोरों ने महिला का बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 4 लाख 50 हजार रुपए कीमती सोने-चांदी के जेवर रखे थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

दरअसल, महिला बीते रविवार को महिला अपनी बेटी को लेकर सहायक विस्तार अधिकारी की परीक्षा दिलाने बिलासपुर आई थी। लौटते समय चोरी की ये वारदात हो गई। जीआरपी इस मामले की जांच कर रही है।

सक्ती जिले के बाराद्वार क्षेत्र के ग्राम डूमरपारा निवासी बसा उरांव रविवार को बेटी के साथ बिलासपुर आई थीं। यहां उनकी बेटी दामिनी उरांव का सहायक विस्तार अधिकारी भर्ती की परीक्षा थी। दोपहर में परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों मां-बेटी रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इस दौरान वो गोंदिया-झाड़सुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन में बाराद्वार जाने के लिए चढ़ रही थीं।

भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने खींच लिया बैग

इस दौरान स्टेशन परिसर के साथ ही ट्रेन में भारी भीड़ थी, जिसके चलते उन्हें ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। तभी मौका पाकर चोरों ने बैग को खींच लिया। इस पर उन्होंने ट्रेन और आसपास चोरों की तलाश की। जिसके बाद मां-बेटी जीआरपी थाने पहुंची।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में रखे जेवरों की कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए है। उनकी शिकायत पर जीआरपी ने पहले केस दर्ज नहीं किया और मामले की जांच का भरोसा दिलाया।

बुधवार को जीआरपी ने दर्ज किया केस

3 दिन तक जीआरपी उनके शिकायत आवेदन की जांच करती रही। इस दौरान संदेहियों की जानकारी जुटाकर पूछताछ भी की गई। लेकिन, चोरों का पता नहीं चला। वहीं, महिला ने जब जीआरपी थाना प्रभारी से जानकारी ली, तब उन्होंने FIR दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया गया। बुधवार को मां-बेटी जीआरपी थाने पहुंची, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है।

बैग में रखे थे सोने की हार समेत कई जेवर

महिला बसा उरांव ने बताया कि उसके बैग में सोने की 6.39 ग्राम के इयररिंग, 2.22 ग्राम का मांग टीका, 0.26 ग्राम की नथ, 5 ग्राम का हार, मंगलसूत्र, 160.43 ग्राम चांदी का पायजेब, 117.88 ग्राम का फुल करधन, 56.56 ग्राम की 2 जोड़ी चांदी की चूड़ियां, 60.61 ग्राम का हाथ फुल, 22.92 ग्राम की एक जोड़ी बाजूबंद, 16.44 ग्राम वजन के चैन, फांस, बिछिया सहित अन्य जेवर थे। गहनों की कीमत 4 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

Deepak Baij Statement : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर तंज
CG News: रायपुर, कोरबा, बिलासपुर में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर 🔵 छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में और भी बहुत कुछ
Mahadev Betting App : ED के सवालों में घिरी एक्ट्रेस शेफाली बग्गा, 30 लाख कैश और बेटिंग प्रमोशन पर बड़े खुलासे
Illegal LPG Cylinder Seizure : घरेलू गैस का काला बाजार, अवैध भंडारण व बिक्री पर बड़ी कार्रवाई,1619 सिलेंडर जब्त
YouTube Video Downloader :  बिना ऐप के YouTube वीडियो कैसे सेव करें, जानिए आसान तरीका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?