CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डॉक्टर बन गया बंदर..! केबिन में कुर्सी पर बैठा और दवाई की चेक… Video हो रहा वायरल

डॉक्टर बन गया बंदर..! केबिन में कुर्सी पर बैठा और दवाई की चेक… Video हो रहा वायरल

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। एक बंदर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बंदर हॉस्पिटल में आता है और डॉक्टर साहब की टेबल पर बैठकर सारे सामान को एक-एक कर चेक करता है।

Contents
  • दवाई चेक करने लगा बंदर
  • लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

डॉक्टर साहब बंदर को केला देने की कोशिश करते हैं, लेकिन बंदर केले को नहीं लेता और फिर से टेबल पर रखी दवाई को खोल कर चेक करता है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की इस घटना का विडियो जमकर वायरल हो रहा है।

इसके बाद वह डॉक्टर की चेयर पर रखे भगवा तौलिए को देखकर उस पर बैठ जाता है। डॉक्टर के केबिन में मौजूद मरीजों को ये बंदर कुछ नहीं कहता और कुछ देर बाद हॉस्पिटल में रहने के बाद वहां से चला जाता है।

ये वायरल वीडियो सहारनपुर के गंगोह कस्बे के लखनौती रोड स्थित एक हॉस्पिटल का है, जहां एक बंदर डॉक्टर आशीष शर्मा के केबिन में आ गया था।

दवाई चेक करने लगा बंदर

डॉक्टर आशीष उस समय मरीजों को देख रहे थे। अचानक से आए इस बंदर को देखकर पहले तो सभी लोग डर गए। लेकिन जब बंदर आराम से टेबल पर बैठ गया और बारी बारी से सभी चीजों को चेक करने लगा तो डॉक्टर और मरीजों के दिल से डर दूर हुआ।

डॉ साहब ने इन बजरंगी के लिए केला भी मंगवाया लेकिन बंदर ने केले की तरह देखा तक नहीं और अपने चेकिंग के काम में लगा रहा।

लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

वहीं डॉक्टर की चेयर पर लगे भगवा रंग के तौलिए पर जब बंदर की नजर पड़ी तो वो पहले तो उससे चिपक गया और फिर आराम से बैठ गया। कुछ देर तक बंदर की वजह से डरने वाले डॉक्टर और मरीज बंदर की इन हरकतों को देखकर हंसने लगे। वहीं जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिले।

कुछ लोगो ने वीडियो देखकर बंदर को डॉ साहब बताया तो एक ने लिखा, ‘सीएमओ साहब ने हॉस्पिटल की जांच की।' इसके साथ ही कुछ लोगों ने ‘जय बजरंग बली’ भी लिखा। ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे है।
Akaltara Fire Rescue : बड़ा हादसा टला, पुलिस की तत्परता से आग के बीच 14 लोगों को सुरक्षित बचाया
ऐतिहासिक तलवार का भव्य स्वागत, मराठा साम्राज्य के रघुजी भोसले से जुड़ी है धरोहर
कांग्रेस में होता है कास्टिंग काउच, महिला नेत्री के आरोप से पार्टी में हड़कंप, दिखाया बाहर का रास्ता
मसीहा बने यूनियन नेता पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, बचेली में कार्यरत महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद हुआ Suspend, मामला NMDC का
‘UPA सरकार की रणनीतिक कूटनीति का नतीजा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर बोले पी चिदंबरम, कहा- मोदी गर्वनमेंट ले रही क्रेडिट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?