CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Electricity Rate Hike 2025 : विद्युत विनियामक आयोग में लालटेन और चिमनी लेकर पहुंचे कांग्रेसी…जानिए क्या है मामला…

Chhattisgarh Electricity Rate Hike 2025 : विद्युत विनियामक आयोग में लालटेन और चिमनी लेकर पहुंचे कांग्रेसी…जानिए क्या है मामला…

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून| Chhattisgarh Electricity Rate Hike 2025 : रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी विद्युत विनियामक आयोग में बिजली की दरों में वृद्धि को लेकर की जा रही जनसुनवाई में लालटेन और चिमनी लेकर पहुंचे l उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सर प्लस बिजली उत्पादन वाला प्रदेश रहा है लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है तब से लेकर आज तक बिजली विभाग का हाल बेहाल है और लगातार बिजली की दरों में वृद्धि की जा रही है।

वहीं पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना का लाभ इस प्रदेश के उपभोक्ताओं को मिल रहा था उसे भी बंद कर दिया गया है। जबकि सुविधा के नाम पर बिजली विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं है और लगातार बिजली कटौती ,लो वोल्टेज से छत्तीसगढ़ की जनता परेशान है। पूर्व विधायक ने कहा कि स्मार्ट मीटर सरकारी कार्यालय मैं पहले लगाना (Chhattisgarh Electricity Rate Hike 2025)है लेकिन अभी तक 15% भी नहीं लगा है विभागों में और आम उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के नाम पर परेशान किया जा रहा है और स्मार्ट मीटर में बिजली बिल भी ज्यादा आने की शिकायतें लगातार आ रही है।

्रसरकारी कार्यालय का बिजली बिल 1750 करोड़ रु बकाया है और आम जनता का 500 रु भी बाकी है तो बिजली विभाग के लोग लाइन काटने पहुंच जाते है, जनसुनवाई भी चोरी छुपे की जा रही है। जबकि सरकार की पूरी मंशा बन चुकी है बिजली की दर को बढ़ाने की, पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा 65 लाख से भी अधिक उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दिया जा रहा था जिसे अब बंद कर दिया गया है, उपाध्याय ने बताया कि पावर कंपनी के 4500 करोड़ घाटे की याचिका की पूर्ति छत्तीसगढ़ की जनता से करने की तैयारी में है।

छत्तीसगढ़ की सरकार  मई के बिल से में 7:15 फ़ीसदी एफपीपीएएस शुल्क बढ़ाने की तैयारी हो चुकी है आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ प्रदेश में बिजली को लेकर ऐसे दिन देखने को मिलेंगे की लालटेन और मोमबत्ती का ही सहारा लेना पड़ेगा। इसीलिए आज विरोध प्रदर्शन लालटेन लेकर सरकार एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को जगाने किया गया (Chhattisgarh Electricity Rate Hike 2025)है और सच्चाई से अवगत कराया गया है। इस प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रमोद चौबे, कन्हैया अग्रवाल, श्री कुमार मेनन, आकाश तिवारी,कमलाकांत शुक्ला, सुनील बाजारी, प्रशांत ठेंगड़ी, शीनू, देवकुमार साहू, ईश्वरी नामदेव, संदीप तिवारी, विनोद कश्यप, कुणाल दुबे, अनिल रायचूरिया, शीतेंद ठाकुर, अजय निषाद, प्रीति सोनी, विकास अग्रवाल,डोमेश शर्मा, शाहरुख अशरफी, अभिषेक ठाकुर, वेद प्रकाश कुशवाहा, हर्षित जायसवाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’
Raipur-Jabalpur Express : रायपुर-जबलपुर के बीच आज से चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, सीएम करेंगे रवाना
Nehru Nagar Over Bridge Demand : भिलाई में ट्रैफिक और प्रदूषण बढ़ा, विधायक रिकेश ने तीन नए ओवरब्रिज के लिए लिखा पत्र
Dantewada News : छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के कनिष्ठ तकनीकी सहायक निलंबित
‘Ghibli’ ट्रेंड में भूपेश, विजय शर्मा और भावना की एंट्री : फडणवीस-शिवराज समेत सेलिब्रिटी भी शेयर कर रहे एनिमे अवतार..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Foundation Day
RPF Foundation Day : रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, ड्रोन और रोबोट दिखाएंगे ताकत; जवानों को मिलेंगे पदक

रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस 12…

Chhattisgarh Agniveer Recruitment
Chhattisgarh Agniveer Recruitment :  छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पद मंजूर, विभाग का भी बदलेगा नाम

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी…

Dowry Harassment Case
Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत…

Assistant Teacher Recruitment
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana :  रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान अधूरे छोड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?