CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग में चाकू मारने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस: शराब के लिए मांगे थे पैसे, इनकार पर किया हमला

दुर्ग में चाकू मारने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस: शराब के लिए मांगे थे पैसे, इनकार पर किया हमला

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 जून |

दुर्ग में शराब के लिए चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपियों का कसारीडीह में जुलूस निकाला गया। शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब मॉर्निंग वॉक पर निकले आम नागरिक भी चाकूबाजों के निशाने पर आ गए हैं।

शराब और अय्याशी के लिए पैसे न देने पर चाकू से जानलेवा हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पद्मनाभपुर और स्मृति नगर थाना क्षेत्रों में हाल ही में दो वारदातों ने शहर में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए।

मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर हमला

17 जून की सुबह करीब 4 बजे, भिलाई HUDCO निवासी पी. ए. राव जब रोजाना की तरह उतई-दुर्ग रोड स्थित शीतला मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी अचानक वंश जोशी और गिरधर कुर्रे नाम के दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। दोनों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, और जब राव ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने धारदार चाकू से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

राव के पेट, सीने, सिर और भुजा पर गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में वे किसी तरह घर पहुंचे और भाई के साथ पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पहले जिला अस्पताल और फिर रायपुर मेकाहारा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूरज बंजारे से मिला था हथियार, 3 गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वंश जोशी और गिरधर कुर्रे को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त चाकू उन्हें सूरज बंजारे ने दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने चाकूबाजों का निकाला जुलूस

अपराधियों के बढ़ते मनोबल को कुचलने के लिए दुर्ग पुलिस ने एक अलग ही रणनीति अपनाई। कसारीडीह क्षेत्र में तीनों आरोपियों को कान पकड़वाकर पूरे इलाके में शर्मनाक जुलूस निकाला गया। हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए आरोपी बार-बार नारा लगाते दिखे: “चाकू मारना पाप है, पुलिस हमारा बाप है!”

स्मृति नगर में भी चाकूबाजी, AIIMS कर्मी बना शिकार

एक अन्य घटना में 9 जून को स्मृति नगर थाना क्षेत्र में AIIMS रायपुर के कर्मचारी सुखदेव निषाद पर हमला किया गया। ड्यूटी से लौटते समय शुभम कॉलोनी के पास तीन बदमाश-हेमंत छतरी, उदय छतरी और एक नाबालिग ने उन्हें रोका और मोबाइल-पैसे की मांग की।

विरोध करने पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुखदेव किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे, जहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को गिरफ्तार कर इलाके में जुलूस निकाला गया। आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।

छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ का सोना जब्त, कमीशनखोरी में फंसे TI समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित
छत्तीसगढ़ में 24 लाख के इनामी समेत 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मुठभेड़ में एक ढेर
Sarangarh News Live : जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का किया औचक निरीक्षण; स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
Bemetara Murder Case : आपसी विवाद में बड़े भाई की हत्या
Tum Bin Jiya Jaaye Kaise….🟣 पति के शव पर सिर रख रो रही पत्नी की भी थम गई सांसें 🟤 एक ही घर से निकली दोनों की अर्थी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anti Narcotics Task Force
Anti Narcotics Task Force : छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

Anti Narcotics Task Force : पुलिस अधिकारियों के…

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक! कई नेता भी बन चुके हैं शिकार

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : बता दें कि…

Bilaspur Congress Protest
Bilaspur Congress Protest : कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 3 लेयर बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bilaspur Congress Protest : पूरे विवाद में दोनों…

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?