CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » होटल, हलफनामा और हसीनाएं… अमीरों से दोस्ती, फिर रेप की धमकी और करोड़ों की वसूली, ठगी की इनसाइड स्टोरी

होटल, हलफनामा और हसीनाएं… अमीरों से दोस्ती, फिर रेप की धमकी और करोड़ों की वसूली, ठगी की इनसाइड स्टोरी

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जून। दो ऐसी महिलाएं पकड़ी गई हैं, जो सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाती थीं। इन पर आरोप है कि ये अमीर व्यापारियों से दोस्ती करती थीं, फिर उन्हें बातों में फंसाकर होटल ले जाती थीं और फिर रेप केस की धमकी देकर वसूली करती थीं।Sextorsion news

दोनों महिलाओं ने पैसे वालों को फंसाने का सिस्टम बना रखा था-सोशल सर्कल से लेकर इंस्टाग्राम और क्लब तक, कहीं भी ‘शिकार’ की तलाश रहती थीं। मामला राजस्थान में जयपुर के चित्रकूट इलाके का है।

ये महिलाएं सबसे पहले टारगेट से दोस्ती करतीं, धीरे-धीरे मैसेजिंग और कॉल्स से निजी बातें शुरू होतीं। एक बार जब टारगेट झांसे में आ जाता, तो होटल में मिलने का ऑफर आता। घूमने के बहाने आमेर जैसे प्राइवेट लोकेशन चुनी जाती थी, ताकि प्राइवेसी मिल सके और बाद में आरोप लगाना आसान हो।

महिलाएं होटल में साथ ठहरने का प्लान बनाती थीं, फिर वहां से लौटने के बाद रेप केस में फंसाने की धमकी देकर इनकी वसूली की कहानी शुरू होती होती थी। इसके बाद शुरू होता था पैसों की डिमांड का सिलसिला।

शुरुआत में टारगेट को डराया जाता था कि अगर अब भी नहीं माने, तो एफआईआर हो जाएगी और परिवार, सोसाइटी में बदनामी तय है. डील 50 लाख से शुरू होती थी। जो एक बार पेमेंट करता, वो कभी नहीं छूटता। पैसे न होने पर महिलाएं टोकन मनी तक लेतीं और हलफनामा या स्टांप पेपर पर लिखवातीं कि फलां तारीख तक कितने पैसे और कैसे चुकाने हैं।

जैसे ही एक टारगेट से पैसे मिलते, ये महिलाएं अगले शिकार की तलाश में लग जातीं। पुलिस को इनके मोबाइल से चार और हाईप्रोफाइल लोगों से वसूली के सबूत मिले।

13 जून को एक पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी कि उसके दो दोस्तों को इन महिलाओं ने फंसा लिया है। 5 लाख की पहली किश्त देने के बाद जब दूसरी किश्त के तौर पर चेक देने के लिए एक कैफे बुलाया गया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रंगे हाथों दोनों को पकड़ लिया। एक महिला के पास से 2.20 लाख रुपये भी बरामद हुए।

अब पुलिस इन दोनों महिलाओं से रिमांड पर पूछताछ कर रही है और इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों, होटल स्टाफ या अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि यह काम अकेले नहीं चल रहा था। इसमें पूरा गैंग हो सकता है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर और कौन-कौन लोग हैं, जो इस गैंग का हिस्सा हैं।

Gold-Silver Price : आज भी 9000 रुपये टूटी चांदी, सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट, दो दिन में इतने सस्ते हुए दाम
Raigarh Steel Plant Environmental Violation : प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा
LPG Consumption : एलपीजी खपत में अचानक गिरावट क्यों आई, अप्रैल के आंकड़ों ने क्या दिखाया असर
Bhaskar Rao Maoist Encounter : 25 लाख का इनामी माओवादी भास्कर समेत ढेर, AK-47 समेत शव बरामद
RJD नेता चंद्रशेखर सिंह के बिगड़े बोल, जीतन राम मांझी को कहा- ये पाखंडियों के बाप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Raigarh Wife Murder Case : आरोपी की निशानदेही…

Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब
Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब

सूरजपुर नगर पालिका परिषद की बैठक (Surajpur Nagar…

Chhattisgarh Crop Insurance
Chhattisgarh Crop Insurance : फसल बीमा पर सवाल, किसान मना न करें तो खाते से कट जाता है प्रीमियम

Chhattisgarh Crop Insurance : भारतीय किसान संघ के…

Ram Van Gaman Path : 4.50 करोड़ खर्च, फिर भी वीरान; शाम होते ही अंधेरे में डूबती राम प्रतिमा
Ram Van Gaman Path : 4.50 करोड़ खर्च, फिर भी वीरान; शाम होते ही अंधेरे में डूबती राम प्रतिमा

चंपारण में राम वनगमन पथ (Ram Van Gaman…

Digital Crop Survey : दुर्ग में पेड़ पर चढ़कर फसल की फोटो, नई शर्त से बढ़ी मुसीबत
Digital Crop Survey : दुर्ग में पेड़ पर चढ़कर फसल की फोटो, नई शर्त से बढ़ी मुसीबत

दुर्ग में डिजिटल फसल सर्वे (Digital Crop Survey)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?