CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र में मंत्री ले रहे अघोरी पूजा, तंत्र-मंत्र और खोपड़ियों का सहारा!’ उद्धव ठाकरे गुट ने फोटो जारी कर लगाए आरोप

महाराष्ट्र में मंत्री ले रहे अघोरी पूजा, तंत्र-मंत्र और खोपड़ियों का सहारा!’ उद्धव ठाकरे गुट ने फोटो जारी कर लगाए आरोप

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

21 जून 2025 :

Shiv Sena UBT on Eknath Shinde Shiv Sena: महाराष्ट्र की राजनीति में आज कल अंधविश्वास और टोटकों की चर्चा जोरों पर है. शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय ‘घातियों के टोटके!’ ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के मंत्री भरत गोगावले पर तीखा हमला किया है. 

संपादकीय में हाल ही में वायरल हुई गोगावले की अघोरी पूजा करते हुए एक फोटो का हवाला देते हुए कहा गया कि प्रगतिशील महाराष्ट्र को अब श्मशान और खोपड़ियों के बीच झोंका जा रहा है. इस फोटो में मंत्री को लगभग नग्न अवस्था में मानव खोपड़ियों, नींबू-मिर्च और हड्डियों के बीच अघोरी बाबा के सामने बैठा दिखाती है, जो पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है.

एकनाथ शिंदे के बयानों पर बोला हमला

संपादकीय में उद्धव ठाकरे के बयानों पर ध्यान देते हुए लिखा गया है कि शिवसेना और ठाकरे ब्रांड को मिटाने का सपना भी शिंदे गुट नहीं देख सकता. ठाकरे ने चेताया कि जो लोग उन्हें खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, वे खुद अपनी हार की ओर बढ़ रहे हैं. शिंदे द्वारा “मरे हुए को मारने से क्या मिलेगा?” जैसे बयानों को मानसिक कुंठा का प्रतीक बताते हुए सामना ने लिखा कि शिंदे गुट की हालत अब मृतप्राय हो चुकी है, और उनके नेता रात के अंधेरे में दिल्ली जाकर फडणवीस और अमित शाह से फरियाद करते हैं.

विपक्ष पर लगाए कई बड़े आरोप

तीसरे पैराग्राफ में सामना ने शिंदे गुट पर तीखे शब्दों में हमला करते हुए कहा कि अमित शाह ने पार्टी का चिह्न चुराकर शिंदे को दिया और अब वही शाह महाराष्ट्र के ‘दुश्मन नंबर एक’ हैं. संपादकीय में यह भी आरोप लगाया गया कि शाह, फडणवीस और अन्य बड़े उद्योगपतियों की साजिश है कि मराठी मानुष को धारावी समेत मुंबई से बाहर किया जाए और वहां व्यापारिक राज कायम किया जाए. इस ‘मेगा डील’ में शिंदे को केवल एक दलाल की भूमिका में बताया गया है

अंतिम पैराग्राफ में सामना ने शिंदे पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास न अपनी पार्टी है, न अपना नेतृत्व और न ही विचारधारा. संपादक में लिखा, “पहली दफा महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में नींबू, मिर्च, पिन और खोपड़ी को महत्व मिलने लगा है. यह शिंदे की उपलब्धि है. उसी शिंदे ने एक बार फिर बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को गाड़ने की बात कही है. वे उन्हीं को दफनाने की बात करते हैं जिनका नमक खाकर वे इस पद पर पहुंचे हैं. यह पतन के निम्नतम स्तर पर पहुंचने का उदाहरण है. शिंदे के पास अपना कुछ भी नहीं है. चुराई हुई पार्टी, चुराया हुआ बाप, यहां तक कि अमित शाह का नेतृत्व भी किराए का है, राजनीति में लाया गया पैसा भी चोरी का है. वे ऐसा नहीं सोचते इसलिए खुद बेईमानी को प्रतिष्ठित करने के लिए अघोरी नाच होगा ही. उन्हें ऐसा करते रहना चाहिए.

Fake Voter House Case : एक घर में 29 फर्जी वोटर? दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप—SIR की पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में
Rahul Gandhi Berlin Visit: यूरोप में कांग्रेस की सियासी हलचल, बर्लिन पहुंचे राहुल गांधी
इटारसी में भीषण आग: तीन मकान जलकर खाक, दिव्यांग की दर्दनाक मौत, 20 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू…
ईडी के सामने पेश हुए सुरेश रैना, 1xBet बेटिंग मामले में PMLA के तहत पूछताछ
एक साल में कितने हजार करोड़ की शराब गटक गए यूपी वाले? आंकड़े देख खुली रह जाएंगी आंखें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री…

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जर्जर सड़क (Rajnandgaon Road Protest) से परेशान ग्रामीणों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?