CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी के सभी छोटे और बड़े शहर बनेंगे ग्रीन सिटी, योगी सरकार की नई हरित नीति से मिलेगा अवॉर्ड

यूपी के सभी छोटे और बड़े शहर बनेंगे ग्रीन सिटी, योगी सरकार की नई हरित नीति से मिलेगा अवॉर्ड

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

21 जून 2025 :

UP News: योगी सरकार अब यूपी के सभी छोटे और बड़े शहरों की ग्रीन सिटी रैंकिंग कराएगी. यानी हर शहर को यह रैंकिंग उसकी हरियाली और पर्यावरण के लिए किए जा रहे कामों के आधार पर मिलेगी. इसके लिए एक ग्रीन सिटी मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जो यह देखेगा कि कौन-सा शहर कितना हरित है. उसी के मुताबिक शहरों को ग्रीन स्टार रेटिंग दी जाएगी.

आपको बता दें कि कानपुर, आगरा, वाराणसी और लखनऊ जैसे ज़्यादा प्रदूषित शहरों में सरकार का लक्ष्य है कि साल 2026 तक प्रदूषण 40% तक कम किया जाए. इसके लिए नए बनने वाले सभी भवनों में ग्रीन बिल्डिंग के नियम अनिवार्य किए जाएंगे. जो शहर सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे अल्टीमेट ग्रीन सिटी का पुरस्कार मिलेगा. शहरों में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए आधुनिक तरीके से पौधरोपण किया जाएगा. 

कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से शुक्रवार को नगर विकास विभाग की शहरी हरित नीति को मंजूरी दे दी है.नगर विकास विभाग के सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि यह नीति यूपी को भारत का सबसे हरित राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे लाखों लोगों की जीवनशैली बेहतर होगी.

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहर को मिलेगा अल्टीमेट ग्रीन सिटी अवॉर्ड

सरकार की नई शहरी हरित नीति के तहत हर शहर की हरियाली और पर्यावरण को लेकर किए गए कामों की निगरानी की जाएगी. इसके लिए एक मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाएगा. शहरों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग ग्रीन रैंकिंग दी जाएगी.जैसे ग्रीन सिटी, ग्रीन +, ग्रीन ++ और ग्रीन +++. 

अगर किसी शहर में 25% से ज्यादा हरियाली है और उसे 80% से ज्यादा स्कोर मिलता है, तो उसे ग्रीन प्लस की रैंकिंग मिलेगी. जो शहर सबसे अच्छा काम करेगा उसे मिलेगा अल्टीमेट ग्रीन सिटी अवॉर्ड. इसमें हर शहर की प्रगति की निगरानी स्थानीय, राज्य और स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा की जाएगी, ताकि यह पक्का किया जा सके कि हरियाली बढ़ाने के लिए सही और समय पर कदम उठाए जा रहे हैं.

यूपी के स्मार्ट और ग्रीन शहरों में बनेंगे वर्टिकल गार्डन और पार्क

यूपी सरकार की शहरी हरित नीति के तहत शहरों को हरा-भरा बनाने के लिए तीन स्तरों पर काम किया जाएगा जिसमें शहर, मोहल्ला और इमारत स्तर पर हरियाली बढ़ाने की योजना है. शहरों में मियावाकी तकनीक से छोटे-छोटे घने जंगल बनाये जाएंगे.इसके साथ ही ग्रीन बेल्ट, कम प्रदूषण वाले क्षेत्र, वर्टिकल गार्डन, स्पॉन्ज पार्क, और हरित मेले जैसी पहल की जाएंगी. इस नीति को तीन चरणों में लागू किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में बड़े शहरों और महानगरों में लागू होगी, दूसरे चरण में उन शहरों में लागू होगी जिनकी आबादी एक लाख से ज्यादा है और 2030 के बाद, यह नीति पूरे यूपी में लागू की जाएगी.

रेस्टोरेंट में मिलने पहुंचा तो पत्नी ही निकली इंस्टा वाली गर्लफ्रेंड, अय्याश पति हुआ बुरी तरह बेनकाब
NEET-UG Row: 1563 उम्मीदवारों के ग्रेस मार्क वापस 🟦 23 जून को फिर से परीक्षा 🟩 केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा…..
सात-आठ लोगों ने युवक को पकड़कर सीने व सिर में गोली मारी, फिर पत्थर से कुचला सिर..
मुश्किल में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव! सीवान कोर्ट ने जारी किया इश्तेहार, जानिए क्या है मामला?
RSS Jabalpur Meeting 2025: जबलपुर में शुरू होगी आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक, संघ प्रमुख मोहन भागवत रहेंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arms Act
Arms Act : चाकू लहराकर लोगों में फैला रहे थे दहशत, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

रायपुर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर…

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : दिव्यांगों के सम्मान और आत्मनिर्भरता पर सरकार का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री ने 1000 से ज्यादा हितग्राहियों को बांटे सहायक उपकरण

रायपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दिव्यांगजनों…

Hemchand Yadav University
Hemchand Yadav University : कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन, कुलसचिव गिरफ्तार

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (Hemchand Yadav University) में वित्तीय…

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद…

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?