CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाई कोर्ट ने माओवाद जांच के मामले में NIA को दी खुली छूट, शिक्षक ने लगाया था गंभीर आरोप

हाई कोर्ट ने माओवाद जांच के मामले में NIA को दी खुली छूट, शिक्षक ने लगाया था गंभीर आरोप

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून |

Contents
  • जांच के नाम पर फंसाने का आरोप
  • एनआइए ने कहा- जांच से मिल सकती हैं अहम जानकारियां
  • जांच में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के एक प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक अंगद सिंह सलामे को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। माओवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता को लेकर चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने उसकी पत्नी के मोबाइल और इलेक्ट्रानिक डिवाइस जब्त कर लिए है। इसके खिलाफ दायर याचिका को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

शिक्षक ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि एनआइए उसके खिलाफ झूठा नक्सली मामला गढ़ रही है और जांच के नाम पर उसे परेशान कर रही है। लेकिन कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, ऐसे में जांच एजेंसी को जांच में पूर्ण स्वतंत्रता देना जरूरी है।

जांच के नाम पर फंसाने का आरोप

शिक्षक अंगद सिंह ने हाई कोर्ट में दायर याचिका में एनआइए पर गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना था कि जांच एजेंसी के अधिकारी उस पर एक संदिग्ध नक्सली को आत्मसमर्पण के लिए मनाने का दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई थी। उन्होंने दावा किया कि एनआइए ने कई बार बिना पूर्व सूचना के उससे पूछताछ की और बाद में पत्नी का मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस जब्त कर लिए।

एनआइए ने कहा- जांच से मिल सकती हैं अहम जानकारियां

एनआइए की ओर से पेश अधिवक्ता बी. गोपा कुमार ने डिवीजन बेंच को बताया कि याचिकाकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में ऐसे प्रमाण मिले हैं जो शिक्षक की नक्सल गतिविधियों में संलिप्तता की ओर संकेत करते हैं। जब्त किए गए मोबाइल व अन्य डिवाइस की जांच से इस नेटवर्क के बारे में और जानकारी मिलने की पूरी संभावना है, जो जांच के लिए अत्यंत आवश्यक है।

जांच में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ एक नक्सल प्रभावित राज्य है, जहां आंतरिक सुरक्षा की स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर बस्तर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों को नक्सल समस्या से मुक्त कराने के प्रयास कर रहे हैं।

ऐसे में जांच को बाधित करना देश के व्यापक हित में नहीं होगा। बेंच ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की जांच राष्ट्रीय हित से जुड़ी होती है और इसके लिए जांच एजेंसी को आवश्यक स्वतंत्रता दी जानी चाहिए। इसलिए याचिकाकर्ता की याचिका को खारिज किया जाता है।

Automated Fitness Expansion Chhattisgarh : धमतरी, महासमुंद समेत आठ जिलों में स्थापित होंगे एटीएस
Team India Performance : ‘अनुशासन’ में अर्शदीप का ब्रेक फेल, गिल का बल्ला गुल, सूर्या अस्त… सिर्फ गंभीर दोषी क्यों!
eco tourism Chhattisgarh 2025 : रीना बाबा साहेब कंगाले ने अधिकारियों की लगाई क्लास, ईको-टूरिज्म को लेकर दिए ये निर्देश
Chhattisgarh WhatsApp Electricity Bill: अब बिजली का बिल आएगा सीधे व्हाट्सएप पर, भुगतान से लेकर PDF सेव करने तक सब कुछ एक क्लिक में
Dam Accident : डूबते बच्चे को बचाने पानी में उतरा युवक, बाहर आया तो हर किसी की आंखें नम थीं

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Silver Price
Gold Silver Price : रायपुर में हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग, सोने-चांदी के भाव स्थिर रहने से बाजार को उम्मीद

त्योहारी सीजन में रायपुर के सराफा बाजार में…

Supreme Court
Supreme Court : दिल्ली प्रदर्शन पर पाबंदियों को लेकर केंद्र और पुलिस ने मांगी माफी, इंटरनेट बंद करने पर दी सफाई

मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रखने के मामले…

Tatibandh Siltara Road
Tatibandh Siltara Road : रायपुर में पांच साल से अधूरी सर्विस रोड, 600 मीटर जमीन अधिग्रहण के बाद बनेगी सड़क

टाटीबंध-सिलतरा बायपास यानी रिंग रोड-4 पर हीरापुर मोड़…

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan : ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री, रजनीकांत संग अंदाज ने जीता फैंस का दिल

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन…

Katie Zacharia
Katie Zacharia : ट्रंप की नई प्रवक्ता की कानूनी डिग्री पर सवाल, बार परीक्षा के रिकॉर्ड को लेकर विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?