CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत में दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ पर लगा ब्रेक, हानिया आमिर की वजह से मेकर्स ने रोकी रिलीज

भारत में दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ पर लगा ब्रेक, हानिया आमिर की वजह से मेकर्स ने रोकी रिलीज

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

23 जून 2025 :

एक्टर दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर अपने इंस्टा अकाउंट पर रिलीज किया. 27 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी दिखाई दी हैं. मेकर्स ने अनाउंस किया है कि इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा.

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने रविवार देर रात फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रिलीज किया. 27 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी दिखाई दीं. भारत में पाकिस्तानी सितारों पर लगे बैन के बावजूद हानिया का पंजाबी फिल्म में दिखना कई को खटका है.

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में काफी तनाव बढ़ गया था और सभी पाक कलाकारों को भारत में बैन कर दिया था. इसलिए ‘सरदार 3’ में हानिया के दिखने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. लेकिन विवाद बढ़ने से पहले मेकर्स ने साफ किया है कि इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा.

दिलजीत की फिल्म में हानिया आमिर

रविवार रात एक्टर दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि ये बात सिर्फ हानिया तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें नासिर चिन्योति, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे पाक कलाकार भी शामिल हैं. वहीं एक दिलचस्प बात ये है कि फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया बल्कि दिलजीत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ही शेयर किया है. 

भारत में रिलीज नहीं होगी फिल्मफिल्म ‘सरदार जी 3’ के को-प्रोड्यूसर गनबीर सिंह सिद्धू ने इंडिया टुडे से बात कर बताया कि, ‘हमारी फिल्म भारत-पाकिस्तान तनाव से बहुत पहले शूट कर ली गई थी, लेकिन हम वर्तमान स्थिति और भारत और भारतीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारत में फिल्म को रिलीज नहीं कर रहे हैं. गनबीर ने आगे कहा- वे भारत में फिल्म को रिलीज करने के लिए सही समय का इंतजार करेंगे.

‘भारत में लगाया जाएगा बैन

वहीं फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने इंडिया टुडे से एक्सक्लूजिव बातचीत में कहा, ‘दिलजीत दोसांझ और सरदार जी 3 के मेकर्स को भारत में बैन करने के लिए ऑफिशियल निर्देश भेजेंगे. उन्होंने कहा, ‘उनकी किसी भी फिल्म और प्रोजेक्ट को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से हमें पूरा सहयोग मिलेगा. बी. एन. तिवारी ने कहा कि जल्द ही एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा.

अब कहां रिलीज होगी ये फिल्म?

ये बात अब साफ हो गई है कि फिल्म के मेकर्स इसे भारत में रिलीज नहीं करेंगे. यानी सरदार जी 3 अब 27 जून को ओवरसीज में ही रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. फिल्म में दिलजीत नीरू बाजवा के साथ तो रोमांस करेंगे ही, लेकिन साथ में वो हानिया संग भी दिखाई देंगे. 

भारत में पाक एक्टर्स पर लगा है बैन

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स के काम करने को लेकर सरकार ने बैन लगा दिया है. ये सिर्फ बैन तक सीमित नहीं था बल्कि भारत में पाकिस्तान के सभी सिंगर्स और एक्टर्स को इंस्टाग्राम पर भी ब्लॉक कर दिया गया था. इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी थी. जिसमें कहा गया था कि इंडिया में जो भी पाकिस्तानी वेब सीरीज, फिल्म, गाने, पॉडकास्ट या अगर कोई स्ट्रीमिंग मीडिया कॉन्टेंट चल रहा है तो उसे तुरंत हटा दिया जाए.

मिठाई की दुकान आई लड़की पर दुकानदार ने उंडेल दिया खौलता हुआ तेल, इस बात का लिया बदला
Corruption Politics : नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच बदल रहा है बिहार का चुनावी विमर्श
Fake Love Suicide Post: इंस्टाग्राम पर मौत की पोस्ट डालकर जहर पी गया युवक, पुलिस ने आखिरी वक्त पर ऐसे बचाई जान
Budget 2026 Impact: क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा – आपकी जेब का पूरा गणित
Doctor Negligence Newborn : डाक्टर की लापरवाही से नवजात की पांचों अंगुलियां कटीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?