CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM हाउस में पोस्टिंग का झांसा देकर 50 लाख की ठगी: फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर बेरोजगारों से ऐंठे पैसे, जमीन-जेवर बेचकर जुटाई गई रकम

CM हाउस में पोस्टिंग का झांसा देकर 50 लाख की ठगी: फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर बेरोजगारों से ऐंठे पैसे, जमीन-जेवर बेचकर जुटाई गई रकम

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर दुर्ग और अंबिकापुर के 2 लोगों ने 6 बेरोजगारों से 50 लाख रुपए वसूल लिए। आरोपियों ने सीएम हाउस में पोस्टिंग और पहुंच होने का दावा किया था, जिसके चलते बेरोजगार युवक-युवती उनके झांसे में आ गए।

करीब एक साल बाद ठगों ने उन्हें सहायक अभियंता का फर्जी नियुक्ति आदेश भी थमा दिया। अब इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में रहने वाली मोनिषा सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका परिचय सुरेश साहू और खिलेश्वरी साहू के माध्यम से दुर्ग में रहने वाली प्रिया देशमुख और अंबिकापुर में रहने वाले रजत गुप्ता से हुआ था।

प्रिया स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है। जबकि, अंबिकापुर के रजत ने खुद को सीएम हाउस में पदस्थ होने का दावा किया था। दोनों ने उन्हें सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया था।

6 युवाओं से अलग-अलग किश्तों में 50 लाख लिए

शिकायत में बताया गया कि प्रिया और रजत ने मिलकर मोनिषा के साथ ही उसके परिचित के संतोष कुमार, गौतम बाई, आकाश शर्मा, ज्योतिष, श्यामादेवी को लैब परिचारक, भृत्य और सीएसईबी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में 50 लाख रुपए की वसूली कर ली। पीड़ितों ने ये रकम नगद, खाते में ट्रांजेक्शन और रिश्तेदारों के माध्यम से दी थी।

दुर्ग-अंबिकापुर से रजिस्ट्री ऑफिस आए आरोपी

शिकायत में बताया गया कि पैसों का लेनदेन करने के लिए आरोपी 25 अक्टूबर 2023 से 21 सितंबर 2024 के बीच चंदेला नगर, रजिस्ट्री ऑफिस, तितली चौक, गांधी चौक आए थे। इस दौरान अलग-अलग किश्तों में पैसों की वसूली की गई। वहीं, उन्हें दुर्ग भी बुलाया गया था और वहां भी आरोपियों ने पैसे लिए।

नौकरी के लिए जमीन-जेवर बेचकर दिए पैसे

बेरोजगारों ने सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद में आरोपियों को यह रकम कर्ज, जेवर और जमीन बेचकर दिए थे। शिकायत में बताया गया कि न तो किसी को नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए गए।

इस दौरान दोनों आरोपी लगातार बहाना बनाते रहे। जब उन्होंने नौकरी के लिए दबाव बनाया तो फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया। जब नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी हुई, तब पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की।

TI सिविल लाइन, एसआर साहू ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बालोद में नायब तहसीलदार की कार पलटी:राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाला, जगदलपुर से छुट्टियां बनाने आई थीं
Winter Update : दिन में गर्मी तो शाम को ठंड का एहसास, छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों में भी बदला मौसम
रेत माफियाओं का आतंक : अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए वन अमले को लाठी-डंडों से पीटा, दो की हालत गंभीर
Crime News : ग्रेजुएशन की फर्जी डिग्री से पुलिस विभाग में ले ली नौकरी 🛑 दो कांस्टेबल्स के खिलाफ जुर्म दर्ज 🛑 अग्रिम जांच में जुटी पुलिस
CGBSE Exam Form : हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षा फार्म भरने की तारीखें तय, लेट फीस की डेडलाइन भी जानें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nidhan News : वैशाली नगर विधायक रिकेश के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन, आज शाम रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

सीजी भास्कर, 17 मई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सुरक्षा और विकास एजेंडा : डायल-112 सेवा पूरे प्रदेश में होगी लागू

Amit Shah's Chhattisgarh visit

Security camps will be converted in Bastar : स्कूल-अस्पताल के रूप में मिलेंगी नई सुविधाएं

Security camps will be converted in Bastar

Villager killed in elephant attack in Raigarh : लकड़ी लेने जंगल गया था, सुबह मिला शव

Villager killed in elephant attack in Raigarh

Sai Sudarshan snatches the Orange Cap : पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा कायम

Sai Sudarshan snatches the Orange Cap

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीति

Assembly Elections 2026 : पांच राज्यों के चुनावी रण का आज बिगुल, शाम 4 बजे तारीखों का ऐलान कर सकता है आयोग

15/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जनगणना प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन स्व-गणना पर जोर

16/04/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भारी दबाव के बीच बीएसपी के पूर्व डीजीएम के अवैध अतिक्रमण से आवास हुआ मुक्त, सम्पदा न्यायालय से डिक्री और बल के साथ पहुंचा प्रवर्तन विभाग

27/07/2025
अपराधखेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगभिलाई-दुर्गमनोरंजनराज्य

IPL cricket betting worth Rs 2 crore exposed : मुख्य आरोपी की तलाश जारी

02/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?