CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दहला देने वाली वारदात : 12वीं के छात्र ने मां का गला घोंटा फिर बेड पर डाल दिया, छोटे ने खोला राज

दहला देने वाली वारदात : 12वीं के छात्र ने मां का गला घोंटा फिर बेड पर डाल दिया, छोटे ने खोला राज

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जून। 12वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे ने गाना सुनने से रोकने पर अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बेड पर डाल दिया। छोटे बेटे के घर लौटने पर मामले का खुलासा हुआ और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

महिला के बड़े बेटे ने पहले दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी और फिर शव को बेड के अंदर डाल दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक महिला का छोटा बेटा स्कूल से लौटा और मां को ढूंढने लगा।

उसने अपने बड़े भाई से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी देर ढूंढने के बाद जब छोटे बेटे ने बेड का एक हिस्सा थोड़ा सा उठा हुआ देखा तो उसने बेड खोला। उसमें उसकी मां का शव पड़ा हुआ था. शव देख आस-पास के लोग जुट गए।

दावा किया गया कि महिला की सांसें चल रही हैं। आनन-फानन में पुलिस ने अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

अभी तक कि जांच में गुस्से में मां की हत्या की बात सामने आई है। कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में उर्मिला राजपूत एक आदमी के साथ लिव इन में रहती थी। उसके दोनों बच्चे भी साथ में रहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार उर्मिला के पहले पति से एक बेटा है, जो 12वीं क्लास में पढ़ता है। दूसरा बेटा 10वीं क्लास में पढ़ता है। पुलिस की पूछताछ में अभी तक जो जानकारी सामने निकल कर आई है।

उसके अनुसार दोनों बेटों के बीच घर के काम बांटे गए थे. मंगलवार को छोटा बेटा स्कूल चला गया जबकि बड़ा बेटा घर में था। मां ने बड़े बेटे से बर्तन धोने को बोला और खुद बीपी की दवा लेकर सोने चली गई।

क्यों की मां की हत्या?

एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि बेटा तेज आवाज में गाना सुन रहा था। उर्मिला का बीपी बढ़ा हुआ था तो उसने बेटे से गाना बंद करने को कहा। बेटा नहीं माना तो उर्मिला ने स्पीकर तोड़ दिया।

इस बात से बड़ा बेटा गुस्से में आ गया और उसने मां को धक्का दे दिया। धक्के की वजह से मां जमीन पर गिर गई और उसकी नाक टूट गई। इससे बड़ा बेटा घबरा गया कि कहीं मां सबको बता न दे तो उसने दुपट्टे से मां का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को छुपाने के उद्देश्य से बेड के अंदर पैक कर दिया।

दोपहर जब छोटा बेटा स्कूल से वापस आया तो उसने मां को ढूंढा और बेड के पास दुपट्टा फंसा देखा। बेड खोलने पर मां का शव अंदर मिला. छोटे बेटे को लगा कि मां की सांस चल रही है तो उसने तुरंत अपने मामा और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने उर्मिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसको मृत घोषित कर दिया।

एसीपी रंजीत कुमार के अनुसार अभी तक की पूछताछ में गुस्से में मां की हत्या करने की बात बड़े बेटे ने कबूल की है। जो आरोप मृतका कि बहन ने लगाए हैं उस पर भी जांच होगी।

इस मामले में अभी भी कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब नहीं मिल सके हैं। उर्मिला का वजन तकरीबन 90 किलो था। क्या एक 12वीं के छात्र के लिए यह संभव है कि इतने भारी शरीर को बेड के अंदर पैक कर पाए?

उर्मिला की बहनों ने उर्मिला के साथ रहने वाले आदमी पर भी हत्या का आरोप लगाया है?

पुलिस का मानना है कि मृतका की बहन अपने भांजे को बचाने के लिए ऐसा कह रही है।

बिहार में ओवैसी का वार – B टीम ने PM के सामने वक्फ कानून फाड़ा, A टीम रही ‘खामोश’
Jairam Ramesh On PM Modi : पीएम मोदी पर जयराम रमेश ने साधा निशाना, कहा- ‘पहले की सरकार के किए कामों का श्रेय’
भाजपा के इन तीन मंडलों में युवा नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पर्यवेक्षक की सहमति से मंडल में अध्यक्ष घोषित, महामंत्री रहे यादव इस बार बने अध्यक्ष, अब तय होगी कार्ययोजना
हाईवे किनारे ढाबों के बाहर खड़ी गाड़ियों से बढ़े हादसे, जनहित याचिका पर हाई कोर्ट सख्त
Baghpat News: सोशल मीडिया पर हुआ युवक से प्यार, मिलने पहुंची तो निकला 8 बच्चों का बाप और फिर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

41वें चक्रधर समारोह की तैयारियां तेज, रामलीला मैदान में 10 दिनों तक सजेगा संस्कृति का महाकुंभ

रायगढ़ में आयोजित होने वाले 41वें चक्रधर समारोह…

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?