CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब छात्रों को नहीं होगी परेशानी! ASAPP ने शुरू किया ‘मिशन एडमिशन हेल्प’

दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब छात्रों को नहीं होगी परेशानी! ASAPP ने शुरू किया ‘मिशन एडमिशन हेल्प’

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

सीजी भास्कर 26 जून आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन एसैप ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर छात्रों की मदद करने का मिशन शुरू किया है. एसैप ने डीयू की ऑर्ट्स फैकल्टी के बाहर एक एडमिशन हेल्प डेस्क लगाया है. एसैप की ओर से बताया गया है कि इस हेल्प डेस्क पर छात्रों की हर समस्या का समाधान कराया जाएगा. दूसरे राज्यों से आकर डीयू के कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्रों की भी हर आशंकाओं-सवालों के जवाब दिए जाएंगे.

गुरुवार को आप मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर एसैप के सदस्य ईशना गुप्ता और दीपक बंसल ने यह जानकारी दी.ईशना गुप्ता ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एसैप को लॉन्च कर देश के छात्रों को एक नया विजन दिया है. एसैप के कर्मठ सदस्य 24 घंटे छात्रों के साथ खड़े हैं. छात्रों का एक-एक दिन कीमती होता है. इसी के मद्देनजर एसैप ने अब तक कई सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया है. जब भी छात्रों की कोई मुश्किल घड़ी आई, एसैप की इकाइयों ने अन्य कॉलेजों के प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई और जीत हासिल की. यदि छात्रों के साथ अन्याय कोई मुद्दा एसैप के सामने आया, तो हमने उसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाया.मुश्किल घड़ी में एसैप है छात्रों के साथईशना गुप्ता ने कहा कि जब एक छात्र 12वीं पास करता है, तो उसके बड़े सपने होते हैं.

वह चाहता है कि अच्छी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में जाए. लेकिन कई छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और सही जानकारी के अभाव में पीछे रह जाते हैं. ऐसे छात्रों की मदद के लिए एसैप प्रतिबद्ध है और सभी छात्रों के लिए एक सपोर्ट सिस्टम बनाना चाहती है.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी मददउन्होंने कहा कि कई छात्र हेल्प डेस्क तक नहीं पहुंच सकते, क्योंकि वे दूर दराज के इलाकों से यात्रा नहीं कर सकते. ऐसे छात्रों के लिए संगठन ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया पेज के जरिए जोन-वाइज हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

उन्होंने कहा कि इन हेल्पलाइन नंबरों के जरिए छात्र यूजी और पीजी एडमिशंस के लिए तत्काल सहायता ले सकते हैं, अपने डाउट और क्वेरीज पूछ सकते हैं.एसैप सदस्य दीपक बंसल ने कहा कि एसैप 24 घंटे दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को उठाने के लिए काम कर रही है. संगठन के वॉलंटियर्स सक्रिय हैं. देश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू बन चुके हैं, उसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और एनएसयूआई भी एक सिक्के के दो पहलू बन चुके हैं.

इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छ मेस पर चर्चादीपक बंसल ने कहा कि डीयू प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में गिना जाता है. यहां देश और दुनिया भर से छात्र पढ़ने आते हैं. वहां मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी की व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छ मेस की कमी है. दीपक बंसल ने कहा कि एसैप डीयू प्रशासन से मांग करती है कि सभी कॉलेजों में ठंडे पानी के कूलर लगाए जाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारा जाए, फायर सेफ्टी और फायर एग्जिट गेट सुनिश्चित किए जाएं.

चुनाव से पहले बड़ा झटका: ठाकरे ब्रदर्स का ‘उत्कर्ष पैनल’ पूरी तरह साफ
राज्य स्तरीय अबेकस और मानसिक अंकगणित प्रतियोगिता में यूसीमास रिसाली का बेहतर प्रदर्शन, चेतस कौशल तेजांस बने चैम्पियन
Bhilai Development Projects: वैशाली नगर को 300 करोड़ की बड़ी सौगात, ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बनेंगे तीन फ्लाईओवर
युक्तियुक्तकरण का मामला हाईकोर्ट पहुंचा शिक्षक बोले- नियमों के खिलाफ हो रही काउंसलिंग, प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग
Virat Kohli’s emotional statement after his century : बोले- एक दिन सब खत्म हो जाएगा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार ODI रन पूरे कर बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज
Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार ODI रन पूरे कर बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड (Rohit Sharma Record) उन्हें…

Asian Games 2026 Cricket : भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Asian Games 2026 Cricket : भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026 Cricket) के…

Railway Ticket Checking
Railway Ticket Checking : स्टेशन पर रेलवे की सख्ती, जांच में 191 मामले पकड़े; 1.12 लाख रुपए जुर्माना वसूला

रायपुर मंडल के हथबंद रेलवे स्टेशन पर 29…

Powergrid Hindi Diwas
Powergrid Hindi Diwas : पावरग्रिड उपकेंद्र के हिंदी पखवाड़े में प्रतिभाएं सम्मानित

प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी कार्यशाला एवं…

CGPSC Mains Result High Court
CGPSC Mains Result High Court : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज

CGPSC Mains Result High Court : राज्य सेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?