CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जाति पूछ कर एंट्री, फिर पुलिस से भिड़े, यादव समाज का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर बवाल

जाति पूछ कर एंट्री, फिर पुलिस से भिड़े, यादव समाज का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर बवाल

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

सीजी भास्कर 27 जून। दो कथावाचकों के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को इटावा के दांदरपुर गांव से यादव समाज और ‘अहीर रेजिमेंट’ के युवाओं से पुलिस की झड़प हो गई।

Contents
  • दांदरपुर गांव पहुंच रहा यादव समाज
  • दोनों कथावाचकों के खिलाफ FIR

इस दौरान ‘अहीर रेजिमेंट’ ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की। साथ ही पुलिस की गाड़ी भी तोड़ दी।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह से प्रदर्शनकारी दांदरपुर गांव के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे थे। जो भी गांव में एंट्री कर रहा था, उसकी जाति पूछ रहे थे। जो यादव थे, उन्हीं को गांव में एंट्री दी जा रही थी।

कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई। पुलिस ने पहले तो प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब प्रदर्शनकारी नहीं मानें तो पुलिस ने उन्हें गांव से खदेड़ना शुरू कर दिया। 

इस दौरान पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। गांव से भाग कर प्रदर्शनकारी आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए। देखते ही देखते हजारों की संख्या में बाइक पर प्रदर्शनकरियों का हुजूम निकल पड़ा।

प्रदर्शनकरियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग करना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस की गाड़ियों में तोड़ फोड़ की।

दांदरपुर गांव पहुंच रहा यादव समाज

दरअसल, कथावाचकों के विरुद्ध FIR दर्ज होने के बाद कई यादव संगठन के लोग दांदरपुर पहुंच रहे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दांदरपुर गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है।

एसपी ग्रामीण शिरिष चंद्र ने बताया कि पर्याप्त संख्या में उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा कई दोपहिया वाहनों को दांदरपुर गांव के बाहर पकड़कर सीज किया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दोनों कथावाचकों के खिलाफ FIR

यादव समाज में आक्रोश के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि इटावा पुलिस ने कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके साथी संत कुमार यादव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

कथावाचक पर एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगा था। साथ ही पहचान छिपाने, धार्मिक भावना आहत करने, धोखाधड़ी आदि का भी आरोप है, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था। दोनों पक्ष एसपी ऑफिस भी पहुंचे थे।

Sakti PDS shop dispute : चावल नहीं मिलने पर बवाल, सेल्समैन पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप
IGI Airport Cargo City : देश को मिलेगा नया लॉजिस्टिक्स हब, 5000 करोड़ होंगे खर्च
Theft Allegation : चोरी के आरोप में महिला के बाल काटे, जूते-चप्पल की माला पहना कर घुमाया
“कलेक्टर साहब, तहसील के नकल शाखा बाबू 500 रूपये मांग रहे रिश्वत, इनको हटा दीजिए” 🛑 छत्तीसगढ़ के इस जिले में पदस्थ बाबू पर 500 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप, किसान ने विडियो बना सीधे कलेक्टर से कर दी शिकायत
Punjab National Bank Loan Fraud : PNB में 2,434 करोड़ का लोन फ्रॉड उजागर, SREI ग्रुप की दो कंपनियों पर हेराफेरी का आरोप, बैंक ने पहले ही संभाल लिया झटका

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Silver Price
Gold Silver Price : रायपुर में हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग, सोने-चांदी के भाव स्थिर रहने से बाजार को उम्मीद

त्योहारी सीजन में रायपुर के सराफा बाजार में…

Supreme Court
Supreme Court : दिल्ली प्रदर्शन पर पाबंदियों को लेकर केंद्र और पुलिस ने मांगी माफी, इंटरनेट बंद करने पर दी सफाई

मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रखने के मामले…

Tatibandh Siltara Road
Tatibandh Siltara Road : रायपुर में पांच साल से अधूरी सर्विस रोड, 600 मीटर जमीन अधिग्रहण के बाद बनेगी सड़क

टाटीबंध-सिलतरा बायपास यानी रिंग रोड-4 पर हीरापुर मोड़…

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan : ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री, रजनीकांत संग अंदाज ने जीता फैंस का दिल

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन…

Katie Zacharia
Katie Zacharia : ट्रंप की नई प्रवक्ता की कानूनी डिग्री पर सवाल, बार परीक्षा के रिकॉर्ड को लेकर विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?