CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कुंवारा पड़ोसी बन गया था बॉयफ्रेंड, पति ने दिखाया बड़प्पन… हंसी खुशी की एक डील और सौंप दी बीवी

कुंवारा पड़ोसी बन गया था बॉयफ्रेंड, पति ने दिखाया बड़प्पन… हंसी खुशी की एक डील और सौंप दी बीवी

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जून। दो बच्चों की मां ने पड़ोस में रहने वाले युवक को बॉयफ्रेंड बना लिया, जो उम्र में उससे 9 साल छोटा है। पति को इसकी भनक लगी तो उसने ऐसा फैसला लिया जिससे पूरा इलाका भी हैरान है।

Contents
  • प्रेमी को सौंपी बीवी
  • 9 साल छोटा है प्रेमी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पति ने बड़प्पन दिखाते हुए पत्नी को उसी के प्रेमी को सौंप दिया। मगर हां एक डील जरूर की। वो ये कि दोनों बेटियों को भी अब पत्नी ही पालेगी।

पत्नी इस बात के लिए राजी हो गई फिर दोनों बेटियों को लेकर पड़ोसी के साथ उसके घर विदा हो गई। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चां है।

फूलपुर कोतवाली अन्तर्गत अमिलिया गांव के चन्द्रभान पटेल की शादी लगभग बारह साल पहले उतरांव थाना अन्तर्गत मोतिहा गांव निवासी आरती पटेल के साथ हुई थी। कुछ सालों से आरती को अपने पड़ोसी करन पटेल निवासी अमिलिया से प्यार हो गया।

आलम ये था कि दोनों एक दूसरे के बिना रह नहीं पा रहे थे। छिपते-छिपाते एक दूसरे से मिलते। उनके बीच कई बार संबंध भी बने। 

यह जानकारी पति चन्द्रभान को हुई तो उसने अपनी पत्नी को बहुत समझाया बुझाया कि उनकी दो बेटियां हैं। उनका पालन पोषण कैसे होगा, लोग क्या कहेंगे..? लेकिन पत्नी का उसके प्रेमी (Love) से प्यार कम न हुआ।

प्रेमी को सौंपी बीवी

आखिरकार गुरुवार को पति ने तहसील में हलफनामा देकर पत्नी से संबंध विच्छेद कर लिया और पत्नी को उसके प्रेमी को सुपुर्द कर दिया। प्रेमी भी हंसी खुशी अपनी प्रेमिका को पाकर साथ लेकर चला गया।

समझौते में यह तय हुआ कि पत्नी ही दोनों पुत्रियों जिनकी आयु दो और चार वर्ष हैं पालन पोषण करेगी। इस दौरान उक्त महिला के पिता भी मौजूद रहे।

9 साल छोटा है प्रेमी

प्रेमी करन जिसकी आयु 21 वर्ष हैं उसकी शादी अभी नहीं हुई हैं और वह अपनी प्रेमिका से नौ वर्ष छोटा बताया जा रहा है। बताया ये भी जा रहा है कि पत्नी पहले भी पड़ोसी के साथ भाग गई थी। लेकिन बाद में वो वापस भी लौट आई थी।

Amritsar Blast :  बम लगाने पहुंचा आतंकवादी, जोरदार धमाके में खुद के उड़ गए चिथड़े, देखिए विडियो
Rajasthan BJP executive list: डेढ़ साल बाद पार्टी ने घोषित की नई टीम, 7 महिलाओं समेत 34 चेहरे शामिल
अमरावती में महिला पुलिस अधिकारी की संदिग्ध हत्या, गला घोंटकर की गई वारदात
अजमेर शरीफ दरगाह विवाद : हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को नहीं दी राहत, जानें क्या है पूरा मामला
Chhattisgarh Investment Drive : निवेश में लापरवाही पर कलेक्टरों की सीआर बिगड़ेगी, सरकार ने जारी किया कड़ा फरमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Murder Case
Ambikapur Murder Case : 9वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Ambikapur Murder Case) जिले से…

MP Police Bharti 2026
MP Police Bharti 2026: युवाओं के लिए खुशखबरी! कांस्टेबल, SI और ASI समेत 9,662 पदों पर होगी बंपर भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी…

खाड़ी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा वैश्विक मंच पर उठा, संसद में सरकार ने दी जानकारी

  सरकार ने संसद में बताया है कि…

कार्यक्रम में गीत गाते-गाते प्रोफेसर की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक से हुई मौत

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम…

Mohan Bhagwat Message : नई पीढ़ी को आदेश नहीं, संवाद की जरूरत : भागवत

सीजी भास्कर, 25 जुलाई :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?