CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुरेंद्र दुबे को अंतिम विदाई: कुमार विश्वास बोले- इनका जाना छत्तीसगढ़ की साहित्यिक दुनिया के लिए बड़ी क्षति..

सुरेंद्र दुबे को अंतिम विदाई: कुमार विश्वास बोले- इनका जाना छत्तीसगढ़ की साहित्यिक दुनिया के लिए बड़ी क्षति..

By Newsdesk Admin 27/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जून |

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हंसी की बारीक परतों में गंभीर बातें कहने वाले पद्मश्री हास्य कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे अब हमारे बीच नहीं हैं। गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। मारवाड़ी श्मशान घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कुमार विश्वास भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र दुबे का जाना प्रदेश की बड़ी क्षति है, वे छत्तीसगढ़ की बात दमदारी से रखते थे।

बता दें कि शब्दों के इस जादूगर के लिए एक ‘अभिनंदन ग्रंथ’ तैयार किया जा रहा था। जिसमें उनके जीवन, लेखनी, संघर्ष और स्मृतियों को सहेजने की कोशिश की जा रही थी। प्रकाशक सुधीर शर्मा ने बताया कि पिछले चार महीनों से इस ग्रंथ पर काम चल रहा था, जिसमें उनके पिता गर्जन सिंह दुबे, पुत्र डॉ. अभिषेक दुबे और खुद सुरेन्द्र दुबे की दुर्लभ रचनाएं, तस्वीरें और पत्र शामिल थे।

लेकिन किताब पूरी होने से पहले ही शब्दों का ये जादूगर इस दुनिया को अलविदा कह गया। अगले महीने किताब का विमोचन होना था।

बेमेतरा से अमेरिका तक – एक डॉक्टर, जो कवि बन गया

8 अगस्त 1953 को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा (तब दुर्ग जिले का हिस्सा) में जन्मे डॉ. सुरेन्द्र दुबे पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। लेकिन उनकी असली पहचान एक ऐसे कवि की थी, जिसकी कलम हंसी की चाशनी में लिपटी व्यंग्य की धार लिए चलती थी। जीवन के गंभीर पहलुओं को भी वे हल्के-फुल्के अंदाज़ में कह जाते, और श्रोताओं को हंसाते-हंसाते सोचने पर मजबूर कर देते थे।

उनकी रचनात्मक शैली ‘काका हाथरसी’ की परंपरा से जुड़ी थी, मगर उसमें छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सोंधी महक और व्यक्तिगत अनुभवों की गर्माहट साफ झलकती थी। छत्तीसगढ़ी और हिंदी के मंचों पर उन्होंने हास्य कविता को नई पहचान दिलाई। उन्होंने पांच किताबें लिखीं, कई नाटक और टेलीविजन स्क्रिप्ट्स भी रचे।

1980 में वे पहली बार अमेरिका गए। इसके बाद 11 देशों और अमेरिका के 52 शहरों में उन्होंने कविता पाठ किया। उनकी कविताएं – ‘दु के पहाड़ा ल चार बार पढ़’, ‘टाइगर अभी जिंदा है’, ‘मोदी के आने से फर्क पड़ा है’ – आम बोलचाल में भी दोहराई जाने लगीं। अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के समय उन्होंने कविता लिखी – “पांच अगस्त का सूरज राघव को लाने वाला है, राम भक्त जयघोष करो मंदिर बनने वाला है…” जो खूब चर्चित हुई।

2010 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। इससे पहले 2008 में उन्हें काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार मिला था।

हालांकि 2018 में जब उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा, तब से वे कांग्रेस शासित राज्य सरकार के सांस्कृतिक आयोजनों से धीरे-धीरे दूर होते चले गए। इस उपेक्षा की टीस कभी उन्होंने सीधे नहीं कही, लेकिन मंच पर उनकी व्यंग्य कविताएं उनकी पीड़ा बयान कर देती थीं।

आज जब वे हमारे बीच नहीं हैं, तब उनकी सबसे बड़ी विरासत है- वो हंसी, जो उन्होंने जीवन भर बांटी… और वो शब्द, जो अब अमर हो गए हैं।

You Might Also Like

Arang Kharora Road Accident : शादी से लौटते वक्त टूटा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचली बाइक, दो की मौत एक जिंदगी – मौत से जूझ रही

Ganja Seized in Raipur : कार में बैठकर तलाश रहे थे खरीदार, पुलिस की घेराबंदी में फंसे तस्कर, रायपुर में 7.55 लाख का गांजा जब्त

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

Newsdesk Admin 27/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arang Kharora Road Accident
Arang Kharora Road Accident : शादी से लौटते वक्त टूटा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचली बाइक, दो की मौत एक जिंदगी – मौत से जूझ रही

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Ganja Seized in Raipur
Ganja Seized in Raipur : कार में बैठकर तलाश रहे थे खरीदार, पुलिस की घेराबंदी में फंसे तस्कर, रायपुर में 7.55 लाख का गांजा जब्त

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

Road Accident News Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

Surprise Ticket Checking Drive : दक्षिण पूर्व मध्य…

Truck Bike Collision
Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। राजधानी से सटे आरंग…

You Might Also Like

Arang Kharora Road Accident
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Arang Kharora Road Accident : शादी से लौटते वक्त टूटा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचली बाइक, दो की मौत एक जिंदगी – मौत से जूझ रही

08/02/2026
Ganja Seized in Raipur
अपराधछत्तीसगढ़

Ganja Seized in Raipur : कार में बैठकर तलाश रहे थे खरीदार, पुलिस की घेराबंदी में फंसे तस्कर, रायपुर में 7.55 लाख का गांजा जब्त

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?