CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर में बनेगी 52 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा: नगर निगम की पहल, पूर्व PM वाजपेयी की मूर्ति लगाने की भी योजना

इंदौर में बनेगी 52 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा: नगर निगम की पहल, पूर्व PM वाजपेयी की मूर्ति लगाने की भी योजना

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जून |

इंदौर शहर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। अष्टधातु से बनने वाली यह प्रतिमा अन्नपूर्णा-सुदामा नगर लिंक रोड पर स्थापित की जाएगी। नगर निगम इसके निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपए खर्च करेगा। पूरी परियोजना को एक साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण और तिराहा विकसित करने पर भी करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

इस प्रतिमा के निर्माण में 6 से 8 मिमी मोटी शीट मेटल का उपयोग होगा, जिसे आंतरिक स्टील फ्रेम से मजबूती दी जाएगी, ताकि यह तेज हवा और अन्य प्राकृतिक दबावों को सह सके।

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्य में प्रतिमा का छोटा स्केल मॉडल, डिज़ाइन और सैंपल फिनिश प्रशासन की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे। परियोजना के तहत प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। यह प्रतिमा तिकोने तिराहे पर लगाई जाएगी, जिसके चारों ओर जाली से घेराव, बोलार्ड और हरियाली विकसित की जाएगी।

तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का इंदौर से गहरा जुड़ाव रहा है। वे कई बार शहर आए और सभाएं कीं। इसी स्मृति को संजोने के लिए नगर निगम यह प्रतिमा स्थापित करवा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रतिमा स्थापना और चौराहे के सौंदर्यीकरण पर कुल मिलाकर करीब 2 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा भी लगेगी

इंदौर के सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची (52 फीट) प्रतिमा स्थापित करने की भी तैयारी की जा रही है। यह भव्य प्रतिमा स्वामीजी की शिक्षा और दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

महापुरुषों के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम यह ऐतिहासिक पहल कर रहा है। प्रतिमा की वास्तविक ऊंचाई 39.6 फीट होगी, जबकि संरचनात्मक आधार सहित कुल ऊंचाई लगभग 52 फीट रहेगी। इसका वजन 14 टन होगा।

यह प्रतिमा विभिन्न धातुओं से बनाई जाएगी, जो जलवायु प्रतिरोधी और दीर्घकालिक स्थायित्व के लिए उपयुक्त होगी। वर्तमान में स्वामी विवेकानंद की सबसे ऊंची प्रतिमा 35 फीट की है, जो कर्नाटक के उडुपी में स्थित है। इंदौर में बनने वाली प्रतिमा उससे कहीं अधिक ऊंची होगी।

इस प्रतिमा को प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत तैयार करेंगे।

Sanskrit teacher stabbed : बस स्टैंड पर खड़ी शिक्षिका की दिनदहाड़े तलवार से पूर्व प्रेमी ने वार कर हत्या कर दी
Jaipur Skill Development: क्लासरूम से फैक्ट्री फ्लोर तक—जयपुर में छात्रों को मिलेंगी इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स
Country-made pistol and cash seized : खारून नदी किनारे अवैध हथियार बेचने की फिराक में आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कैश जब्त, देखिए विडियो
Vaishali Nagar News : सैकड़ों मितानिन बहनों ने MLA रिकेश को बांधी राखी, उपहार पाकर खिले चेहरे, कहा- “भगवान ऐसे विधायक भाई का साथ हमेशा बनाए रखें”
“IVF से बच्चा” के नाम पर दो निजी अस्पतालों ने महिला को लगाया लाखों रुपए का चूना, 2 लाख में नौकरी दिलाने की ठगी करने वाले सरकारी क्लर्क की नौकरी समाप्त करने और किडनी मरीज़ को CM से 1 लाख रुपए दिलाने होगी अनुशंसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

Diesel Theft
Diesel Theft : रायगढ़ में हाईवे पर डीजल चोरी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी

रायगढ़ में हाईवे किनारे खड़े ट्रेलरों से डीजल…

Salon Theft
Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित सैलून से लाखों…

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?