CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केरल में फंसा ब्रिटिश नेवी का आधुनिक F-35 जेट: 14 दिन से नहीं भर पा रहा उड़ान, अब ब्रिटेन से आ रही 40 एक्सपर्ट्स की टीम!

केरल में फंसा ब्रिटिश नेवी का आधुनिक F-35 जेट: 14 दिन से नहीं भर पा रहा उड़ान, अब ब्रिटेन से आ रही 40 एक्सपर्ट्स की टीम!

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

सीजी भास्कर 27 जून ब्रिटिश नेवी का सबसे आधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट F-35 ‘तकनीकी खराबी’ के कारण केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर 14 दिनों से खड़ा है. साढ़े 9 अरब रुपये के इस विमान में ऐसी खराबी आई है कि ब्रिटेन के इंजीनियर इसे ठीक नहीं कर पा रहे हैं. इस बीच केरल में मॉनसून की बारिश जारी है, फिर भी इस वार प्लेन के ब्रांड और इसके सामरिक महत्व की वजह से सीआईएसएफ के जवान 24 घंटे इसकी निगरानी कर रहे हैं.

इस लड़ाकू विमान को आसमान में फिर से उड़ाने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन सभी व्यर्थ रहे. कल इस विमान के भारत में आए 15 दिन हो जाएंगे. अब रॉयल ब्रिटिश नेवी इसे फिर से उड़ाने के लिए प्रयास कर रही है.ये विमान 14 जून से कथित रूप से हाइड्रोलिक गड़बड़ी के कारण उड़ान नहीं भर पा रहा था. इस बीच रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लड़ाकू विमान को यहीं भारत में ठीक किया जाएगा. यह विमान केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खड़ा है. अब इस प्लेन को ठीक करने के लिए एक टो वाहन ब्रिटेन से यहां आ रहा है. इसके साथ ब्रिटिश इंजीनियरों और विशषज्ञों की 40 सदस्यों की एक टीम भी केरल आ रही है.

रिपोर्ट के अनुसार तय समय से ज्यादा वक्त तक खड़े रहने के लिए F-35 को एयरपोर्ट को पार्किंग चार्ज भी देना पड़ सकता है.14 जून को रॉयल ब्रिटिश नेवी के एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा एफ-35बी लाइटनिंग II ने कम ईंधन की वजह से तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की. खराब मौसम के कारण इस प्लेन का विमानवाहक पोत पर वापस लौटना संभव नहीं हो पाया. ये विमानवाहक पोत केरल के तट से 100 समुद्री मील दूर स्थित है. भारतीय वायु सेना ने इस विमान को सुरक्षित लैंडिंग की सुविधा प्रदान की, ईंधन भरने और रसद सहायता प्रदान की, लेकिन बाद में हाइड्रोलिक विफलता के कारण विमान को जमीन पर ही रहना पड़ा.

ब्रिटेन की मरम्मत टीम और टो वाहन केरल के लिए रवानाएक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार विशेष टो वाहन से लैस ब्रिटेन के विशेषज्ञों की 40 सदस्यीय टीम तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गई है. ये टीम एअर इंडिया के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) हैंगर में इस जेट की मरम्मत करेगी.ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने द हिंदू को बताया कि ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम के पहुंचने के बाद विमान को मरम्मत के लिए हैंगर में ले जाया जाएगा.

बता दें कि इस जेट के पायलट पहले इस विमान को हैंगर में ले जाने पर अनिच्छा जता रहे थे. इसके लिए पायलट कोई कारण नहीं बता रहे थे. लेकिन समझा जा रहा है कि विमान में मौजूद अफसरों को चिंता सता रही थी कि हैंगर में जाने से इस विमान का तकनीकी डिटेल की जानकारी भारत के इंजीनियरों को मिल सकती है. इसलिए इस विमान के अफसर इस फैसले को लेकर ज्यादा इच्छुक नहीं थे.भारत में ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा था कि ब्रिटेन तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एफ-35बी को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रहा है. हम भारतीय अधिकारियों को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं.

Lucknow Child Bullet Injury: छत पर खेलते वक्त मासूम के सिर में धंसी गोली, निजी अस्पताल की चूक उजागर
Congress Signature Campaign : वोट चोर गद्दी छोड़ : कांग्रेस ने छेड़ा घर-घर दस्तक का महासंग्राम
वंदे भारत एक्सप्रेस में छत से टपका पानी, यात्रियों का फूटा गुस्सा – फ्री वाटरफॉल अनुभव पर रेलवे की सफाई आई सामने
FBI की वॉर्निंग, iPhone और Android यूजर्स तुरंत डिलीट कर दें ये मैसेज, कई लोग बन रहे शिकार
UP News: ’27 साल की है महिला, मनपसंद लड़के से शादी करने का अधिकार’, हाई कोर्ट ने सुरक्षा भी दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vegetable Market Fire in Pathalgaon : कई झोपड़ीनुमा दुकानें खाक

Vegetable Market Fire in Pathalgaon

Social Media Crime
Facebook Love Trap Crime : फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार के नाम पर दुष्कर्म

Facebook Love Trap Crime

Drunk Driving Crackdown
Drunk Driving Crackdown : पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में फंसे वाहन चालक: 10-10 हजार का जुर्माना, गाड़ियां जब्त

सीजी भास्कर, 17 जून :  सड़क सुरक्षा को…

Telegram Ban Before NEET Re-Exam 2026 : मैसेज एडिटिंग फीचर बना कार्रवाई की बड़ी वजह

Telegram Ban Before NEET Re-Exam 2026

DAP Fertilizer Seizure
DAP Fertilizer Seizure : खरीफ सीजन में खाद माफियाओं पर शिकंजा, 52 बोरी DAP जब्त

सीजी भास्कर, 17 जून :  खरीफ सीजन के…

You Might Also Like

One Nation One Election
देश-दुनिया

One Nation One Election : एक देश-एक चुनाव पर शिक्षकों व जनता की राय की लेने के साथ कराया जाएगा सर्वेक्षण, फिर होगा फैसला

24/08/2025
अपराधदेश-दुनिया

राजस्थान पुलिस में ‘फर्जी SI’ का ड्रामा! ‘लेडी सिंघम’ मोना बुगालिया दो साल बाद गिरफ्तार, IPS के साथ बनाती थी रील

04/07/2025
Road Accident Scheme India
देश-दुनिया

Road Accident Scheme India : हादसे में जान बचाने वालों को मिलेगा इनाम, घायलों का होगा कैशलेस इलाज – सड़क सुरक्षा पर मोदी सरकार का बड़ा कदम

09/01/2026
देश-दुनिया

Maharashtra: महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, हिंदी अनिवार्यता पर राज ठाकरे से मिलेंगे शिक्षा मंत्री

26/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?