CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गरीबों के राशन में सिर्फ गेहूं और नमक, चावल गायब, दुकानों का चक्कर काट रहे लोग

गरीबों के राशन में सिर्फ गेहूं और नमक, चावल गायब, दुकानों का चक्कर काट रहे लोग

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जून। सरकारी राशन दुकानों के भरोसे बैठे गरीबों को इस बार चावल का स्वाद चखने को नहीं मिल सकेगा। मुफ्त में मिलने वाले अनाज के लिए सरकार ने चावल का कोटा नहीं दिया है। इसलिए सिर्फ गेहूं और नमक दिया जा रहा है ।

Contents
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ
  • अधिकारी ने बताया, नहीं है परिवहन व्यवस्था

बता दें कि केंद्र सरकार अंत्योदय योजना के तहत गरीबों को राशन फ्री में देती है। बरसात के सीजन में गरीबों को परेशानी न हो, इसलिए सरकार 3 महीने का राशन एडवांस में दे रही है। लेकिन इस बार चावल गायब हो गया।

छिंदवाड़ा जिले में राशन वितरण और परिवहन सेवा लड़खड़ा गई है। हितग्राही राशन दुकानों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। चावल की सप्लाई समय पर नहीं होने के कारण अधिकांश राशन दुकानों में स्टाक खत्म हो गया है।

गौरतलब है कि पांढुर्ना और छिंदवाड़ा जिले के हितग्राहियों को 3 माह का एकमुश्त राशन वितरण होना है, लेकिन जिले में चावल का स्टाक नहीं है। चावल की आपूर्ति होने पर राशन दुकानों में परिवहन देरी से हो रहा है। हितग्राही 3 माह का राशन पाने दुकानों के चक्कर काट रहे हैं।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ

बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकार ने कुछ मापदंड तय किए हैं। केंद्र सरकारी की इस योजना के तहत ऐसे परिवार जिनके परिवार का मुखिया विधवा या फिर गंभीर रूप से बीमार होता है, ऐसे परिवार को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

इसके साथ ही भूमिहीन कृषि मजदूर, सीमांत किसान, ग्रामीण कारीगर, शिल्पकार जैसे कुम्हार, चर्मकार, बुनकर, लोहार, बढ़ई, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को राशन दिया जाता है।

अनौपचारिक क्षेत्र में दैनिक आधार पर आजीविका कमाने वाले व्यक्ति जैसे कुली, रिक्शा चालक, हाथ गाड़ी चालक, फल और फूल विक्रेता, सपेरा, कूड़ा बीनने वाले, मोची, निराश्रित लोगों को भी फ्री राशन दिया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया, नहीं है परिवहन व्यवस्था

जिला आपूर्ति अधिकारी गंगा कैमरे ने बताया “छिंदवाड़ा जिले में चावल का आवंटन नहीं हुआ, इसलिए दिक्कत आई है। हालांकि सिवनी, मंडला, बालाघाट से चावल आ रहा है।

उपलब्धता के आधार पर हम परिवहन व्यवस्था बना रहे हैं। जैसे ही चावल पहुंच जाएगा, सभी कार्डधारियों को वितरित किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि हरे कार्डधारी जो कर्मकार मंडल के अंतर्गत आते हैं, प्रत्येक व्यक्ति को 4 किलो चावल, 1 किलो गेहूं और एक किलो नमक दिया जाता है। वहीं अंत्योदय अन्न योजना के तहत परिवार को 25 किलो चावल,10 किलो गेहूं, 1 किलो शक्कर और एक किलो नमक दिया जाता है।
Noida Bike Romance Fine : एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार युवक-युवती कर रहे थे रोमांस, कटा गया 53,500 का चालान
पाकिस्तान को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, ‘तोड़ा जा रहा सीजफायर, हमारी सेना तैयार, अभी वहां से…’
Raipur Land Fraud Case: जमीन सौदे में 20 लाख की ठगी, दो बहनों पर बैंककर्मी ने लगाए गंभीर आरोप
Room No.11 Odisha Assembly: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की यादों से जुड़ा एक कमरा, जिसकी दीवारों ने देखा उनका सफर
क्या ट्रेन में लोको पायलट पी सकता है कफ सिरप, कोल्डड्रिंक, नारियल पानी? रेल मंत्री ने दिया जवाब

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Bastar Fighters Recruitment
Dantewada Bastar Fighters Recruitment : दंतेवाड़ा में बस्तर फाइटर्स के 128 पदों पर भर्ती, 2 नवंबर से आवेदन शुरू

Dantewada Bastar Fighters Recruitment : अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस…

Israel PM Direct Election Law : इजराइल में अरब पार्टियों को सत्ता से दूर रखने की तैयारी, PM चुनाव के नियम बदलने पर विचार

Israel PM Direct Election Law : अभी यह…

Omar Abdullah Second Marriag
Omar Abdullah Second Marriag : उमर अब्दुल्ला ने की दूसरी शादी, पत्रकार निधि राजदान को बनाया जीवनसाथी

Omar Abdullah Second Marriag :उमर अब्दुल्ला ने 2011…

Cyclone Arnab Crop Damage
Cyclone Arnab Crop Damage : चक्रवात से फसलों को नुकसान, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

Cyclone Arnab Crop Damage : सर्वे रिपोर्ट तय…

High Tension Wire Accident
High Tension Wire Accident : भिलाई में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, लोडिंग के दौरान हादसा

High Tension Wire Accident  : कंपनी मैनेजर जय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?