CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला अफसर के पति के दो प्रेम संबंधों का खुलासा: युवतियों ने पत्नी के सामने की पिटाई, दूसरी ओर चाकूबाजी में युवक गंभीर घायल

महिला अफसर के पति के दो प्रेम संबंधों का खुलासा: युवतियों ने पत्नी के सामने की पिटाई, दूसरी ओर चाकूबाजी में युवक गंभीर घायल

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जून |

रायपुर में अफेयर के चक्कर में एक रिटायर्ड आर्मी मैन पति का सिर फूट गया है। पति की अफसर पत्नी के सामने ही 2 लड़कियों ने जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में विधानसभा पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज की है। वहीं एक दूसरे मामले में युवक पर चाकू से हमला हो गया है। हमला इतना भयानक था कि युवक की अतड़ी बाहर आ गई।

आरोपियों ने मर्डर करने के फिराक में युवक पर जानलेवा हमला किया। विवाद की शुरुआत गाली-गलौज से हुई थी। यह मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

दो अलग-अलग समय में मारपीट की शिकायत

पहले मामले में सोनी कुमारी (35) ने शिकायत की। जिसमें बताया कि वह गैलेक्सी आइलैंड कॉलोनी में रहती है। वह महालेखाकार कार्यालय में सहायक लेखाकार के पद पर है। 29 जून को रात 1:30 बजे दो लड़की रेशमा किरण (26) और पिंकी सिंह राजपूत (36) नशे की हालत में उनके घर पर घुसे। फिर उनके पति राजेश को खोजने लगे। फिर वापस चले गए।

सुबह 5:30 बजे उनके पति राजेश कुमार सिंह घर आए। उनके सिर से खून निकल रहा था। उनके पीछे दोनों लड़कियां भी घर आ गई, उन्होंने सोनी के सामने फिर एक बार राजेश की पिटाई कर दी।

विधानसभा पुलिस से सोनी कुमारी ने लड़कियों के खिलाफ दो अलग-अलग समय में मारपीट की शिकायत की है। इसके बाद लड़कियों पर एक के बाद एक 2 FIR दर्ज किया गया है। दोनों लड़कियों ने सोनी के घर में भी जमकर तोड़फोड़ की है। जिससे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।

लड़कियां बोली- राजेश ने हमारे साथ की मारपीट

इस मामले में रेशमा ने भी विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। जिसमें बताया कि वह राजेश को 3 साल से जानती हैं। वह दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। रेशमा ने बताया कि वह जानती थी कि राजेश शादीशुदा है। लेकिन तभी पता चला कि एक पिंकी सिंह नाम की अन्य महिला के साथ भी उसका संबंध है।

FIR के मुताबिक, 29 जून को पिंकी और रेशमा एक ही घर पर थे। तभी सुबह साढ़े 5 बजे राजेश घर आया। फिर उसने गाली गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इन लड़कियों की शिकायत पर भी विधानसभा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

दूसरा मामला मौदहापारा में चाकूबाजी से जुड़ा

अहसान के जीजा सद्दाम हुसैन ने बताया कि 28 जून को उसका साला अहसान अपने दोस्तों के साथ दुकान से मोबाइल लेकर आ रहा था। इस दौरान रजबंधा मैदान मौदहापारा में अभय रक्सेल, अंकुश रात्रे और अन्य लोग बैठे हुए थे।

उन्होंने अहसान और उसके दोस्तों को गाली गलौज देनी शुरू कर दी। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसको पकड़ लिया। फिर अभय ने अपने पास रखे चाकू से अहसान के पेट पर हमला कर दिया।

पेट से अतड़ी बाहर आई

इस हमले में अहसान के पेट से अतड़ी बाहर आ गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस जानलेवा हमले के मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Radhika Khera Statement Controversy: भूपेश बघेल के बयान पर राधिका खेड़ा का तीखा वार
ड्यूटी कर नेहरू नगर घर लौट रहे हेड कांस्टेबल के सीने में अचानक उठा दर्द तबियत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
हरेली तिहार की छटा में सजा मुख्यमंत्री निवास….
Maoist Encounter Chhattisgarh : सुबह जंगल में चला बड़ा ऑपरेशन, बीजापुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में दो नक्सली ढेर
Acidental Death : हार्डवेयर दुकान में चोरी की कोशिश बना मौत का जाल, टीन शेड में फंसा युवक, दम घुटने से अंत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण
Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव राष्ट्रीय खेल दिवस पर 82…

Rajnandgaon Underbridge : पानी भरे अंडरब्रिज में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम
Rajnandgaon Underbridge : पानी भरे अंडरब्रिज में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

राजनांदगांव के निर्माणाधीन अंडरब्रिज (Rajnandgaon Underbridge) में पानी…

Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम
Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम

छत्तीसगढ़ में किसान अब पारंपरिक धान की खेती…

Rule Change From 1st September : 1 सितंबर से बदलेंगे 5 बड़े नियम, LPG से कार और एयरपोर्ट तक पड़ेगा सीधा असर
Rule Change From 1st September : 1 सितंबर से बदलेंगे 5 बड़े नियम, LPG से कार और एयरपोर्ट तक पड़ेगा सीधा असर

सितंबर की शुरुआत इस बार कई बड़े बदलावों…

September 2026 Grah Gochar : सितंबर में बदलेंगे 4 बड़े ग्रह, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
September 2026 Grah Gochar : सितंबर में बदलेंगे 4 बड़े ग्रह, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

सितंबर 2026 में चार बड़े ग्रह (September 2026…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?