CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केरल स्कूलों में विवाद: देश के सबसे साक्षर राज्य में धार्मिक कट्टरता का साया?

केरल स्कूलों में विवाद: देश के सबसे साक्षर राज्य में धार्मिक कट्टरता का साया?

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

केरल, जिसे भारत का सबसे साक्षर राज्य माना जाता है, इन दिनों एक अलग वजह से सुर्खियों में है। राज्य के स्कूलों में ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शुरू की गई जुम्बा फिटनेस क्लासेस पर कुछ मुस्लिम संगठनों ने आपत्ति जताई है। इस विरोध ने राज्य में शिक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

Contents
  • क्यों शुरू हुआ जुम्बा प्रोग्राम?
  • कौन कर रहा है विरोध और क्यों?
  • शिक्षामंत्री का तीखा जवाब
  • बीजेपी का भी आया बयान

क्यों शुरू हुआ जुम्बा प्रोग्राम?

केरल सरकार ने नशा मुक्ति अभियान के तहत राज्य के स्कूलों में जुम्बा क्लासेस शुरू की हैं। यह कार्यक्रम बच्चों में फिटनेस, शारीरिक स्वास्थ्य और खुशमिजाजी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया गया था। जुम्बा, एक डांस-बेस्ड एरोबिक एक्टिविटी है, जिसे स्कूलों में बच्चों को ड्रग्स से दूर रखने की पहल के रूप में जोड़ा गया है।

कौन कर रहा है विरोध और क्यों?

हालांकि, इस कदम का कुछ मुस्लिम संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। विजडम इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन के महासचिव और शिक्षक टीके अशरफ ने फेसबुक पर लिखा, “मैं और मेरा बेटा इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। लड़के-लड़कियों का साथ में नाचना, वो भी कम कपड़ों में, स्वीकार नहीं।”

वहीं, मुस्लिम संगठन ‘समस्ता’ के नेता नसर फैज़ी कूड़ाथाय ने भी आपत्ति जताते हुए लिखा कि “स्कूलों में अश्लीलता थोपना छात्रों के मूल अधिकारों और नैतिक चेतना का उल्लंघन है।”

शिक्षामंत्री का तीखा जवाब

विवाद बढ़ने पर राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी फेसबुक पर जवाब दिया। उन्होंने हिजाब में जुम्बा करती छात्राओं का वीडियो शेयर करते हुए कहा, “बच्चों को खेलने, मस्ती करने और स्वस्थ रूप से बढ़ने दीजिए। कोई भी उन्हें कम कपड़े पहनने के लिए नहीं कह रहा है। ये सभी एक्टिविटी यूनिफॉर्म में हो रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसी आपत्तियां उस जहर से भी ज्यादा खतरनाक हैं, जो नशे से फैलता है। ये समाज में बहुसंख्यक सांप्रदायिकता को बढ़ावा देंगे।”

बीजेपी का भी आया बयान

बीजेपी नेता वी. मुरलीधरन ने भी विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “किसी धार्मिक संगठन का फतवा यह तय नहीं कर सकता कि शिक्षा विभाग क्या पढ़ाए। सरकार को छात्रों और समाज के हित में फैसले लेने चाहिए।”

उन्होंने कहा, “क्या अब मदरसा तय करेगा कि स्कूल की टाइमिंग क्या होगी? शिक्षा को धार्मिक हस्तक्षेप से अलग रखा जाना चाहिए।”

मस्जिदों से अचानक हटाए जा रहे लाउडस्पीकर! अजित पवार से मुस्लिम नेताओं की अहम बैठक
Ganja found floating in the canal : पुलिस ने एक-एक कर 17 पैकेट किए बरामद
Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप
सोनम के प्यारे राज के कितने ‘राज’ यही निकला संजय वर्मा, नाम बदलना भी दोनों के प्लान का था हिस्सा
“तुम्हारा दिल जीत नहीं पाया…” वैलेंटाइन्स-डे पर पत्नी से हुई ऐसी लड़ाई, पति ने बनाया वीडियो, फिर कर लिया सुसाइड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

You Might Also Like

Kupwara
देश-दुनिया

Kupwara : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने का खुलासा, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

27/04/2025
अजब-गजबदेश-दुनिया

युवती के पेट से निकला बालों का गुच्छा, डॉक्टर भी रह गए हैरान

21/07/2025
देश-दुनियाराज्य

जर्मनी की जूलिया ने जालौन के दीपेश संग रचाई शादी, हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे, देखें PHOTOS

13/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

SBI Chief Manager House Theft: कोरबा में सूना मकान बना निशाना, खिड़की तोड़कर 5 लाख के जेवर ले उड़े चोर

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?