CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP: दलित लड़की को उठाया… धर्म बदलकर बनाना था आतंकी, प्रयागराज से कैसे पहुंची केरल?

UP: दलित लड़की को उठाया… धर्म बदलकर बनाना था आतंकी, प्रयागराज से कैसे पहुंची केरल?

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

उत्तर प्रदेश की एक नाबालिग दलित लड़की को धर्म परिवर्तन कराकर आतंकी बनाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. दलित लड़की को प्रयागराज के फूलपुर से अगवा कर केरल ले जाया गया. हालांकि, लड़की को बचा लिया गया है और इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, इस साजिश की मास्टरमाइंड एक महिला दरकशा बानो है, जिसने सबसे पहले पंद्रह साल की मासूम लड़की से दोस्ती की और फिर धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए उसका ब्रेनवॉश किया. इसके बाद उसे अपने अन्य साथियों की मदद से केरल पहुंचाया गया. हालांकि, पीड़िता किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से फरार हो गई और वहां से बचकर केरल पुलिस को पूरी आपबीती बताई. केरल पुलिस ने प्रयागराज पुलिस को सूचना दी और फिर पुलिस नाबालिग को प्रयागराज लेकर आई.

धर्म परिवर्तन करने के लिए लालच दिया

दरकशा ने पीड़िता को धर्म परिवर्तन करने के लिए पहले लालच दिया और कहा कि अगर वो उनका कहना मानती है तो उसे एक अच्छी ज़िंदगी जीने का मौका मिलेगा. पुलिस को शक है कि ये एक बड़े सिंडिकेट का हिस्सा हो सकता है. इसका नेटवर्क सीमा पार से भी जुड़ा हो सकता है. लिहाजा पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है.

रास्ते में छेड़छाड़ खी भी कोशिश

जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में न केवल जबरन धर्म परिवर्तन, बल्कि नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण की कोशिश भी की गई. लड़की को रास्ते में एक मुस्लिम युवक द्वारा छेड़छाड़ का भी सामना करना पड़ा. इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और कई अन्य की तलाश जारी है. पुलिस के अनुसार, इस गैंग का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के साथ-साथ केरल और अन्य राज्यों तक फैला हो सकता है. इसके अलावा, आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच की जा रही है.

क्या बोले डीआईजी?

डीआईजी अजय पाल शर्मा ने बताया कि इस मामले में जांच को तेज़ कर दिया गया है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गैंग ने पहले कितनी लड़कियों को इसी तरह फंसाया है.

पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल अपहरण या धर्मांतरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक बड़े आतंकी मॉड्यूल की ओर इशारा करता है, जिसका उद्देश्य देश की सुरक्षा को चुनौती देना है. अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या अन्य राज्यों में भी ऐसी कोई साजिश रची जा रही है.

इंस्टा पर मिली ‘हसीना’, भूल गया परिवार, फिर मिली युवक की लाश…दिल दहला देगी मर्डर की कहानी
Ahmedabad Plane Crash Update : विमान हादसे के शिकार 99 लोगों की डीएनए टेस्ट से शिनाख्त, 64 शव स्वजन को सौंपे गए
Bullet Train Project : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में समुद्र के नीचे बनेगी 20 किलोमीटर लंबी सुरंग
Raipur IPL Betting Crackdown: IPL से पहले सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, ‘अब खेल नहीं, सीधा एक्शन होगा’
‘15000 की आबादी पर छोटा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 50 हज़ार पर…’, दिल्ली सरकार का रोडमैप तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NEET UG Counselling 2026: फर्जी डोमिसाइल पर होगा प्रवेश रद्द, मंत्री ने कहा- बच्चों की एक भी सीट प्रभावित नहीं होगी

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : नीट यूजी काउंसलिंग…

Blue Water : 400 फीट गहराई में डूबा आदिल, 72 घंटे बाद मिला शव
Blue Water : 400 फीट गहराई में डूबा आदिल, 72 घंटे बाद मिला शव

ब्लू वाटर खदान (Blue Water) में दोस्तों के…

Milk Price Hike : दूध के दाम को लेकर तिल्दा-नेवरा में घमासान, विक्रेताओं ने बहाया हजारों लीटर दूध
Milk Price Hike : दूध के दाम को लेकर तिल्दा-नेवरा में घमासान, विक्रेताओं ने बहाया हजारों लीटर दूध

दूध के दाम (Milk Price Hike) बढ़ाने की…

Bilaspur News : सिस्टम की लापरवाही ने ली तीन मासूमों की जान, एनीकट पार करते समय नदी में बहे
Bilaspur News : सिस्टम की लापरवाही ने ली तीन मासूमों की जान, एनीकट पार करते समय नदी में बहे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur News) जिले के तखतपुर…

IGKV Paper Leak : भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, बोले- सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?