CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gorakhpur Airport Bomb Threat : बम मेल से मचा एयरपोर्ट्स पर कोहराम…गोरखपुर समेत 15 शहर हाई अलर्ट पर, राष्ट्रपति दौरे से पहले सुरक्षा हिला… 

Gorakhpur Airport Bomb Threat : बम मेल से मचा एयरपोर्ट्स पर कोहराम…गोरखपुर समेत 15 शहर हाई अलर्ट पर, राष्ट्रपति दौरे से पहले सुरक्षा हिला… 

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जून। Gorakhpur Airport Bomb Threat :  देशभर के 15 एयरपोर्ट में बम होने की सूचना से रविवार को हड़कंप मच गया। इस सूची में गोरखपुर एयरपोर्ट भी शामिल था। यह सूचना सुबह 10:18 बजे roadkillandkyokill@atomicmail.io मेल आइडी से भेजी गई थी। अवकाश होने के चलते गोरखपुर एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी की नजर इस ईमेल पर दोपहर एक बजे पड़ी, जिसके बाद आनन-फानन बम निरोधक दस्ते, एसएसएफ, एयरफोर्स और एम्स थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। एक घंटे की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। गोरखपुर में 30 जून को राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट के आसपास अतिरिक्त फोर्स और बम निरोधक दस्ते तैनात कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट के हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।

इस मेल में गोरखपुर सहित गुवाहाटी, ग्वालियर, हुबली, इंफाल, इंदौर, जबलपुर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, जोरहाट, कानपुर, खजुराहो, बेंगलुरु और मैसूर एयरपोर्ट के भीतर बैग में बम होने की सूचना दी गई थी। गोरखपुर एयरपोर्ट के निदेशक आरके पाराशर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एम्स थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया गया है कि गोरखपुर सहित 15 एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है, जो शरारतीतत्वों द्वारा भेजा गया प्रतीत हो रहा है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और ईमेल आइडी की साइबर जांच शुरू कर दी गई है। फर्जी सूचना देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घंटों टली रवानगी, यात्री रहे असहज : गोरखपुर एयरपोर्ट दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद जाने के लिए मौजूद सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा जांच और सघन तलाशी के चलते यात्रियों की रवानगी में विलंब हुआ। एयरपोर्ट के चेक इन एरिया, टर्मिनल बिल्डिंग, पार्किंग और रनवे तक की जांच की गई।

केस से धारा हटाने के लिए रिश्वत मांगने पर महिला SI सस्पेंड…
PGI Chandigarh Smart App : अब PGI की गलियों में नहीं भटकेंगे मरीज, चंडीगढ़ अस्पताल में लॉन्च होगा स्मार्ट नेविगेशन एप
हनुमान मंदिर में ठहरे जैन मुनियों पर हमला, तनाव, 6 पकड़े गए
‘I Love You चंदा…’, पत्नी से बेइंतहां इश्क, फिर उसी के लिए दे दी पति ने जान; रुला देगा ये सुसाइड नोट
वरिष्ठ IAS अधिकारी पर संगीन आरोप : महिला कर्मचारियों का दावा – ‘गुलामों जैसा बर्ताव और यौन उत्पीड़न’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?