CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मनचले से तंग आकर 18 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द..!

मनचले से तंग आकर 18 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द..!

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

सीजी भास्कर 30 जून। एक 18 साल की लड़की ने मनचले की हरकतों से तंग आकर अपनी जान दे दी। लड़की ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Contents
  • पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
  • आत्महत्या से पहले माता-पिता से बात
  • पहले कराया छेड़छाड़ का मामला दर्ज

आत्महत्या करने से पहले मृतका ने एक सुसाइड नोट लिखा। उसने सुसाइड नोट में अपनी आत्महत्या की वजह बताई और मनचले का नाम भी लिखा।

मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोसलपुर थाना अंतर्गत गुड़हाई क्षेत्र की इस घटना में लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा, “राकेश सिंह के बेटे ऋषभ सिंह परिहार से मैं बहुत परेशान हूं। उसने मुझे पिछले कई महीने से परेशान किया हुआ है। वह मुझे बहुत प्रताड़ित कर रहा है। उसे कई बार समझा चुकी हूं, ऐसा न करें। वह अपनी हरकत नहीं छोड़ रहा है।“

मेरा घर से बाहर कदम रखना दुश्वार हो गया है। मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसलिए मैं आत्महत्या कर रह रही हूं। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

थाना प्रभारी राजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि परिजनों ने लड़की के आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचकर जब पूरे मामले की जांच शुरू की गई तो मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने ऋषभ सिंह परिहार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

आत्महत्या से पहले माता-पिता से बात

पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त उसके माता-पिता किसी काम से जबलपुर गए हुए थे और भाई भी घर में नहीं था। तभी युवती ने घर का दरवाजा बंद कर फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

परिजन घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। अंदर देखा तो बेटी फांसी के फंदे से लटक रही थी।

परिजनों के मुताबिक आत्महत्या से पहले लड़की ने अपने माता-पिता से बात की थी। लेकिन बातचीत पर नहीं लगा कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा रही है।

पहले कराया छेड़छाड़ का मामला दर्ज

स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि ऋषभ पहले भी छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। क्षेत्र में चर्चा है कि वह अक्सर युवती को रास्ते में आते-जाते परेशान करता था। वहीं घटना के बाद जैसे ही जानकारी ऋषभ और उसके परिजनों को लगी। वह पूरे परिवार समेत घर से गायब हो गए।

इसके साथ ही इसी साल जनवरी में मृतका ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था, जहां आरोपी युवक करीब 2 महीने तक जेल में रहा। लेकिन जेल से छूटने के बाद वह लगातार युवती को परेशान कर रहा था। 

छेड़खानी से परेशान होकर युवती घर से बाहर तक नहीं जा पा रही थी और कॉलेज जाना भी छोड़ दिया था। ऐसे में वह बहुत परेशान थी।

Interfaith Marriage in Raebareli: मुस्लिम युवती ने बदला धर्म, हिंदू युवक से मंदिर में रचाई शादी
Gariyaband Naxal Surrender: तीन सक्रिय नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की नीति का बड़ा असर
ससुराल से रात में घर लौट रहे युवक की बाईक के सामने अड़ाई बोलेरो, कैश मोबाइल और बाईक की चाभी ले निकल भागे लुटेरे भिलाई का युवक हुआ शिकार
Richest CM Chandrababu Naidu : 931 करोड़ की संपत्ति के साथ चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर CM, ममता सबसे गरीब
एलन मस्क ने भारत में घटाए X Premium के दाम, 47% तक सस्ता मिलेगा सब्सक्रिप्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SSC JE Recruitment 2026
SSC JE Recruitment 2026 : 1,748 पदों पर निकली भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, 22 सितंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री…

Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट
Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान…

CM Helpline Complaint : लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, महिला एवं बाल विकास अधिकारी को नोटिस
CM Helpline Complaint : लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, महिला एवं बाल विकास अधिकारी को नोटिस

सीएम हेल्पलाइन शिकायतें (CM Helpline Complaint) लंबित रखना…

Dry Day Liquor Sale : जन्माष्टमी पर शराब बेचने का आरोप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Dry Day Liquor Sale : जन्माष्टमी पर शराब बेचने का आरोप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

जन्माष्टमी पर घोषित शुष्क दिवस (Dry Day Liquor…

Jhiram Valley Attack Verdict : 13 साल बाद झीरम घाटी मामले में बड़ा फैसला, 10 आरोपित दोषी
Jhiram Valley Attack Verdict : 13 साल बाद झीरम घाटी मामले में बड़ा फैसला, 10 आरोपित दोषी

झीरम घाटी हमले (Jhiram Valley Attack Verdict) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?