CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Sand Mining : कलेक्टर की फटकार के बाद बरसते पानी में निकला संयुक्त अमला, 26 हाइवा को पकड़ाया

Illegal Sand Mining : कलेक्टर की फटकार के बाद बरसते पानी में निकला संयुक्त अमला, 26 हाइवा को पकड़ाया

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share
Illegal Sand Mining
Illegal Sand Mining

सीजी भास्कर, 01 जुलाई : धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन (Illegal Sand Mining) पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सुबह जिले में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते 26 हाईवा पकड़े गए हैं।

बरसते पानी में खनिज, राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को जिले में अब तक की सबसे बड़ी और संगठित कार्रवाई बताया जा रहा है। जब्त किए गए सभी 26 हाईवा रूद्री स्थित कलेक्टोरेट परिसर में लाकर अभिरक्षा में रखे गए हैं।

आज सुबह भोयना, मथुराडीह और जंवरगांव मार्ग पर बरसात के मौसम का फायदा उठाते हुए बड़ी संख्या में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। गिरते पानी में इन तीनों मार्गों पर जिला प्रशासन के स्क्वाड ने सड़क पर जांच अभियान शुरू किया।

इस दौरान 18 हाईवा बिना वैध पिटपास के रेत परिवहन (Illegal Sand Mining) करते पाए गए। जांच के दौरान 8 हाईवा ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए भी पकड़ाए। सड़क पर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई होते देख अन्य वाहनों की भी लम्बी लाईन लगी, जिसे पुलिस बल के माध्यम से हटाया गया और यातायात सुगम किया गया।

जब्त किए गए सभी हाईवा मौके से कलेक्टोरेट परिसर लाए गए और प्रशासन की अभिरक्षा में रखे गए। बीते 24 घंटे से जारी लगातार बारिश बावजूद अवैध रेत परिवहन पर की गई यह कार्रवाई जिले में नियम विरूद्ध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंसा की नीति को दर्शाती है।

कलेक्टर ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश (Illegal Sand Mining)

कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर कठोरतम और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि “प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ रेत माफियाओं पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि जिले में कानून का राज स्थापित करना है।“कलेक्टर ने यह भी कहा है कि अवैध रेत परिवहन, अवैध भंडारण और अवैध खनन करने वाले रेत माफियाओं के विरूद्ध ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी।

CG Breaking News : 5 जिलों के पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, 14 सहायक उप निरीक्षक, 22 प्रधान आरक्षक समेत 84 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, IG ने जारी किया आदेश
Anukampa Job Murder Attempt – अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए मां-बेटी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने किया साजिशकर्ता गिरफ्तार
Balrampur Crime : कुएँ में मिली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप
Cyber Awareness : ठगों के जाल से बचाएगा 1930, हर जिले में पहुंचेगा SBI का रथ
14th फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा, 60kg वर्ग में कबीरधाम के सत्येंद्र मेरावी ने जीता कांस्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh weather alert : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कोरबा में पेड़ गिरने से 3 युवकों की मौत

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी…

Project Dadhichi Raipur Award : अंगदान-देहदान के क्षेत्र में रायपुर की बड़ी उपलब्धि

सीजी भास्कर, 1 जून। जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव…

Open conflict in Karni Sena : 220 पदाधिकारियों के इस्तीफे के दावे पर डॉ. राज शेखावत का बड़ा जवाब

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में राजपूत समाज…

Bastar Monsoon 2026 : बस्तर में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

सीजी भास्कर, 1 जून। भीषण गर्मी और उमस…

Strict action by the Mineral Department : रेत और बोल्डर से भरे 8 हाइवा जब्त, मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 1 जून। जिले में अवैध खनिज…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

MP के युवक चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा रैकेट: बिलासपुर में लूडो किंग ग्रुप से लगवा रहे थे दांव, 4 अरेस्ट..

04/07/2025
Dog Bite Case Takhatpur
छत्तीसगढ़

Dog Bite Case Takhatpur : पागल कुत्तों का कहर, कुछ घंटों में 25 लोग घायल; शहर में दहशत

24/04/2026
High Court
छत्तीसगढ़

High Court : नौकरी की मांग में पेश हुआ फर्जी दस्तावेज, हाईकोर्ट ने वापस लिया अपना आदेश

29/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्य

Tendu leaf plucking from May 1 : संग्रहण के लिए बने 639 फड़

26/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?