CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maharashtra: ‘मुझे याद है कि उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को…’, दोनों भाइयों के साथ आने को लेकर नारायण राणे का बड़ा बयान

Maharashtra: ‘मुझे याद है कि उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को…’, दोनों भाइयों के साथ आने को लेकर नारायण राणे का बड़ा बयान

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

Rane’s statement on Thackeray brothers: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ठाकरे बनाम ठाकरे’ की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला है. राणे ने उद्धव ठाकरे द्वारा राज ठाकरे को फिर से साथ लाने की कोशिशों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जो कभी उन्हें पार्टी से निकालने के लिए जिम्मेदार थे, अब वही भाईचारे की बात कर रहे हैं.

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “यही उद्धव ठाकरे थे जिन्होंने राज ठाकरे को तंग किया, अपमानित किया और पार्टी से बाहर जाने के लिए मजबूर किया. आज वही उनके आगे-पीछे घूम रहे हैं.

“राज, शिंदे और मैं शिवसेना की रीढ़ थे

नारायण राणे ने अपने पोस्ट में दावा किया कि राज ठाकरे, एकनाथ शिंदे, गणेश नाइक और उन्होंने खुद मिलकर शिवसेना को ताकत दी थी. लेकिन उद्धव ठाकरे ने एक-एक कर सभी को दरकिनार कर दिया. उन्होंने कहा कि आज जो शिवसेना की हालत है, उसके लिए पूरी तरह उद्धव जिम्मेदार हैं.

बालासाहेब ने सत्ता दिलाई, उद्धव ने सब गंवाया

राणे ने लिखा, बालासाहेब ठाकरे ने शिवसेना को सत्ता तक पहुंचाया था, लेकिन उद्धव ठाकरे ने उसी सत्ता को गंवा दिया. आज मराठी जनता और हिंदू समाज ने उन्हें घर बैठा दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि जो नेता शिवसेना को खड़ा करने में लगे थे, उन्हें एक-एक कर निकाल बाहर किया गया. यही कारण है कि आज शिवसेना अपने सबसे कमजोर दौर से गुजर रही है.

राणे आगे लिखा, ‘जो चला गया, वो फिर कभी वापस नहीं आता- जो बूंद से गई, वो हौद से नहीं आती.’ इस टिप्पणी को उद्धव ठाकरे द्वारा राज ठाकरे को दोबारा साथ लाने की कोशिशों पर सीधा तंज माना जा रहा है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उद्धव ठाकरे अपने सियासी समीकरण दुरुस्त करने में लगे हैं. माना जा रहा है कि राज ठाकरे के साथ गठबंधन या सुलह की संभावना तलाशी जा रही है. लेकिन राणे जैसे बीजेपी नेताओं का यह तीखा विरोध इस ‘घर वापसी’ योजना को बड़ा झटका साबित हो सकता है.

Sex CD Case Review : सेक्स सीडी केस में नया मोड़, 23 फरवरी को कोर्ट में पेश होंगे भूपेश बघेल
‘प्रकृति संग जीना सीखे समाज’, अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
गुजरात में आफत की बारिश… 14 लोगों की गई जान, 26 पशुओं की मौत, 72 घंटे का अलर्ट
Disha Patani Firing Case : दिशा पाटनी फायरिंग केस, शूटरों की मौज-मस्ती का खुलासा, पुलिस जांच में सामने आए हैरान कर देने वाले तथ्य
रिश्वतखोर दवा कंपनियों पर सुप्रीम कोर्ट का वार! डॉक्टरों के लिए जेनेरिक दवा का आदेश जल्द?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Branded Tea Case
Fake Branded Tea Case : बिलासपुर में ब्रांडेड चाय के नाम पर संदिग्ध माल पकड़ा, 23 पैकेट जब्त कर जांच के लिए भेजे

Fake Branded Tea Case :विभाग अब यह पता…

Missing Husband High Court Order
Missing Husband High Court Order : हाईकोर्ट सख्त, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालने के निर्देश

Missing Husband High Court Order : महिला ने…

Impact Of GST Reduction
Impact Of GST Reduction: डिशवॉशर की बिक्री में 49% उछाल, कीमतें ₹7,500 तक घटीं

Impact Of GST Reduction : बिक्री में तेजी…

Bemetara Girls Bicycle Scheme
Bemetara Girls Bicycle Scheme : छात्राओं को मिली खराब साइकिलें, DEO बोले- हैंडओवर क्यों ली?

Bemetara Girls Bicycle Scheme :स्कूल के प्राचार्य संजय…

ग्रीनलैंड में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, रूस-चीन पर शिकंजा कसने की तैयारी; डेनमार्क से हुआ सुरक्षा समझौता

अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच आर्कटिक क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?