CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का पहला साझा संदेश, ‘क्या सरकार को…’

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का पहला साझा संदेश, ‘क्या सरकार को…’

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

Uddhav Thackeray Raj Thackeray Rally: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे 5 जुलाई को एक मंच पर नजर आएंगे. इससे पहले दोनों भाईयों ने मंगलवार (1 जुलाई) को पहली बार साझा संदेश जारी किया और 5 जुलाई की विजय रैली को लेकर आह्वान किया. करीब 20 साल बाद ठाकरे भाई साथ आ रहे हैं.

उन्होंने स्कूलों में हिंदी को लेकर हुए विवाद के बीच कहा, ”मराठी माताओं, बहनों और भाइयों, क्या सरकार को झुकाया? तो हां, झुकाया…! और किसने झुकाया? तो आप सबने, मराठी जनता ने झुकाया! हम तो सिर्फ आपकी ओर से संघर्ष कर रहे थे.

‘..गुलाल उड़ाते हुए आइए- ठाकरे भाईयों का संदेश

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने कहा, ”इसलिए इस खुशी का जश्न मनाते समय भी, हम तो सिर्फ इस आयोजन के आयोजक हैं, बाकी जश्न आप सबको मनाना है. बाजे-गाजे के साथ आइए, जश्न में, गुलाल उड़ाते हुए आइए!! हम आपका इंतजार कर रहे हैं…!” दोनों भाईयों के नाम से ये संदेश शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक्स पर शेयर किया है. 

बता दें कि महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने हिंदी को लेकर 17 जून को एक आदेश जारी किया था. इस आदेश में कहा गया था कि मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को हिंदी सामान्य रूप से तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाई जाएगी.

इसी फैसले के खिलाफ विपक्षी पार्टियां आक्रामक हो गई. राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने विरोध में 5 जुलाई को मार्च का ऐलान किया. इसके बाद 29 जून को सरकार ने फैसला वापस ले लिया. सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसला रद्द किए जाने की घोषणा की. 

इसके बाद अब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने विजय रैली निकालने का ऐलान किया है. शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस का कहना है कि रैली में पार्टी का झंडा नहीं होगा.

Noida Electric AC Buses: देहरादून और आगरा के लिए शुरू हुई पर्यावरण अनुकूल यात्रा
अजमेर दरगाह में आमदनी-चढ़ावे और खर्च की जांच करेगी CAG, मिली थी विदेशी फंडिंग की शिकायत
Assam East Pakistan Allegation: पीएम मोदी का बड़ा दावा, असम की पहचान मिटाने की रची गई थी साजिश
ग्वालियर: रील बनाने के लिए महिला ने गैस से भर दिया पूरा कमरा, लाइट ऑन करते ही हो गया विस्फोट… दो झुलसे
AAP सांसद राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, कहा – ‘भारत बाप है और बाप, बाप होता है’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SSC JE Recruitment 2026
SSC JE Recruitment 2026 : 1,748 पदों पर निकली भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, 22 सितंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री…

Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट
Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान…

CM Helpline Complaint : लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, महिला एवं बाल विकास अधिकारी को नोटिस
CM Helpline Complaint : लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, महिला एवं बाल विकास अधिकारी को नोटिस

सीएम हेल्पलाइन शिकायतें (CM Helpline Complaint) लंबित रखना…

Dry Day Liquor Sale : जन्माष्टमी पर शराब बेचने का आरोप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Dry Day Liquor Sale : जन्माष्टमी पर शराब बेचने का आरोप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

जन्माष्टमी पर घोषित शुष्क दिवस (Dry Day Liquor…

Jhiram Valley Attack Verdict : 13 साल बाद झीरम घाटी मामले में बड़ा फैसला, 10 आरोपित दोषी
Jhiram Valley Attack Verdict : 13 साल बाद झीरम घाटी मामले में बड़ा फैसला, 10 आरोपित दोषी

झीरम घाटी हमले (Jhiram Valley Attack Verdict) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?