CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AI युद्ध में जुकरबर्ग का ‘ब्रह्मास्त्र’: Meta Superintelligence Labs का ऐलान, दुनिया के टॉप AI दिग्गजों को किया हायर!

AI युद्ध में जुकरबर्ग का ‘ब्रह्मास्त्र’: Meta Superintelligence Labs का ऐलान, दुनिया के टॉप AI दिग्गजों को किया हायर!

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

सीजी भास्कर 1 जुलाई मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एआई की रेस में आगे रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, अब जुकरबर्ग ने Meta Superintelligence Labs के निर्माण की घोषणा कर दी है. इस लैब का मकसद आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस को डेवलप करना है. ये लैब एक ऐसा एआई सिस्टम तैयार करेगी जो इंसानों की तरह न केवल सोचेगा बल्कि काम को बेहतर तरीके से करने में भी सक्षम होगा. कुल मिलाकर ये नया एआई काम करने के मामले में लोगों की बुद्धिमत्ता से मेल या उससे आगे निकल सकता है.

ये नई लैब नेक्स्ट जेनरेशन लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल को तैयार करने पर फोकस करेगी. मेटा के इस नए विभाग को डेटा-लेबलिंग स्टार्टअप स्केल एआई के पूर्व सीईओ एलेक्जेंडर वांग संभाल रहे हैं. वांग मेटा के मुख्य एआई अधिकारी के रूप में काम करेंगे, ब्लूमबर्ग द्वारा प्राप्त कर्मचारियों को भेजे गए मेमो में, जुकरबर्ग ने वांग को सबसे प्रभावशाली संस्थापक बताया.मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स में वांग के साथ नैट फ्राइडमैन भी शामिल होंगे, जो गिटहब के पूर्व सीईओ थे. फ्राइडमैन का ध्यान एआई प्रोडक्ट्स के विकास पर होगा. जुकरबर्ग ने कहा कि दोनों ही लीडर्स एआई को अगले लेवल तक ले जाने में मेटा के प्रयास को आगे बढ़ाएंगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, जुकरबर्ग व्यक्तिगत रूप से मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स के लिए हायरिंग का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने बढ़िया पैकेज की पेशकश कर बहुत से लोगों को अपनी ओर खींच लिया है, कुछ समय पहले ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने दावा किया था कि मेटा ने हमारे कर्मचारियों को $100 मिलियन ऑफर किए हैं लेकिन सैम ऑल्टमैन के इस दावे को मेटा सीटीओ ने खारिज कर दिया था.देखते रहए गए प्रतिद्वंद्वीमेटा ने हाल ही में स्केल एआई में 14.3 बिलियन डॉलर का निवेश किया है और अब मेटा ने Perplexity AI और Runway जैसे एआई स्टार्टअप से भी बातचीत शुरू कर दी है. यही नहीं, मेटा जल्द PlayAI कंपनी का भी अधिग्रहण कर सकती है, ये एक छोटी कंपनी है जो एआई के जरिए वॉयस रेप्लिकेशन पर काम करती है.

गौर करने वाली सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि मेटा अपने प्रतिद्वंद्वियों जैसे ओपनएआई, एंथ्रोपिक और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों से लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से 11 टॉप एआई रिसचर्स को हायर किया है.ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि मेटा ने प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से लोगों को अपने पाले में लाने के लिए दांव चल दिया और एआई कंपनियां देखती रह गई. Wired की रिपोर्ट में उन सभी का नाम बताया गया है जिन्हें मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स के लिए रखा गया है. सुपरइंटेलिजेंस लैब्स का शुभारंभ एआई के प्रति जुकरबर्ग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

CM will inaugurate the overbridge : कचना रेलवे फाटक पर खत्म होगी जाम की परेशानी
UPI Traffic Challan Delhi: कैश की टेंशन खत्म, अब UPI से सेकंडों में कटेगा चालान
200 करोड़ की लागत से बनेगा 240 बिस्तरों का हाई-टेक हॉस्पिटल
छत्तीसगढ़ बन रहा Investment का नया Hub, सर्वाधिक निवेश वाले टॉप 10 राज्यों में शामिल
Putpura plunges into darkness after transformer failure : ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?