CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में डीएपी की कमी पूरा करने वैकल्पिक व्यवस्था:एनपीके-एसएसपी उर्वरकों के लक्ष्य में बढ़ोत्तरी; अब 17.18 लाख मीट्रिक टन वितरण का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ में डीएपी की कमी पूरा करने वैकल्पिक व्यवस्था:एनपीके-एसएसपी उर्वरकों के लक्ष्य में बढ़ोत्तरी; अब 17.18 लाख मीट्रिक टन वितरण का लक्ष्य

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 जुलाई |

देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक मार्ग छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाल लिया है। किसानों को डीएपी खाद की किल्लत के चलते परेशान होने की जरूरत नहीं है।

डीएपी के बदले किसानों को भरपूर मात्रा में इसके विकल्प के रूप में एनपीके और एसएसपी खाद की उपलब्धता सोसायटियों के माध्यम सुनिश्चित की जा रही है। डीएपी की कमी को पूरा करने के लिए एनपीके (20ः20ः013) और एनपीके (12ः32ः13) का वितरण किया जाएगा।

सरकार ने लक्ष्य में 3.10 लाख मीट्रिक टन, एसएसपी के वितरण लक्ष्य में 1.80 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि करने के साथ ही इसके भण्डारण और वितरण की भी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की है।

एनपीके और एसएसपी के लक्ष्य में वृद्धि होने के कारण चालू खरीफ सीजन में कई प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण लक्ष्य 14.62 लाख मीट्रिक टन से 17.18 लाख मीट्रिक टन हो गया है।

कृषि वैज्ञानिकों के सुझाव के बाद फैसला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि डीएपी खाद की कमी को लेकर किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके विकल्प के रूप में रासायनिक उर्वरक की भरपूर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इंदिरा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों के सुझाव के अनुरूप किसान डीएपी के बदले उक्त उर्वरकों का प्रयोग कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। सोसायटियों से किसानों को उनकी डिमांड के अनुसार खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित हो, इस पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।

बढ़ाया गया रासायनिक उर्वरकों के वितरण की मात्रा

बता दें कि चालू खरीफ सीजन में 14.62 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य कृषि विभाग द्वारा निर्धारित किया गया था, जिसमें यूरिया 7.12 लाख मीट्रिक टन, डीएपी 3.10 लाख मीट्रिक टन, एनपीके 1.80 लाख मीट्रिक टन, एमओपी 60 हजार मीट्रिक टन, एसएसपी 2 लाख मीट्रिक टन शामिल था।

डीएपी के कमी को देखते हुए कृषि विभाग ने इस लक्ष्य को संशोधित किया है। डीएपी की आपूर्ति की कमी चलते इसके लक्ष्य को 3.10 लाख मीट्रिक टन से कमकर 1.03 लाख मीट्रिक टन किया गया है, जबकि एनपीके के 1.80 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को बढ़ाकर 4.90 लाख मीट्रिक टन और एसएसपी के 2 लाख मीट्रिक टन को बढ़ाकर 3.53 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है।

यूरिया और एमओपी के पूर्व निर्धारित लक्ष्य को यथावत रखा गया है। इस संशोधित लक्ष्य के चलते रासायनिक उर्वरकों के वितरण की मात्रा 14.62 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर अब 17.18 लाख मीट्रिक टन हो गई है।

फसलों के लिए जरूरी पोषक तत्व मौजूद

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि डीएपी की कमी को अन्य उर्वरकों के निर्धारित मात्रा का उपयोग कर पूरी की जा सकती है और फसल उत्पादन बेहतर किया जा सकता है। फसलों के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश सहित मात्रा में मिले तो उपज में कोई कमी नहीं आती है।

डीएपी की कमी को देखते हुए किसानों को अन्य फॉस्फेट खादों के उपयोग की सलाह दी है। डीएपी के प्रत्येक बोरी में 23 किलोग्राम फॉस्फोरस और 9 किलोग्राम नाइट्रोजन होता है। इसके विकल्प के रूप में तीन बोरी एसएसपी और एक बोरी यूरिया का उपयोग करने से पौधों को पर्याप्त मात्रा में फॉस्फोरस, कैल्सियम, नाइट्रोजन और सल्फर मिल जाता है।

क्वालिटी और पैदावार बढ़ाने में मिलेगी मदद

एसएसपी उर्वरक पौधों की वृद्धि के साथ-साथ जड़ों के विकास में भी सहायक है, इसके उपयोग से फसल की क्वालिटी और पैदावार बढ़ाने में मदद मिलती है। डीएपी की कमी को दूर करने के लिए किसान जैव उर्वरकों का भी उपयोग कर सकते हैं।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ-2025 में किसानों को विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 12.13 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का भण्डारण कराया गया है, जिसमें से 7.29 लाख मीट्रिक टन का वितरण किसानों को किया जा चुका है।

राज्य में वर्तमान में सहकारी और निजी क्षेत्र में 4.84 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण के लिए उपलब्ध है।

school textbook barcode system :  बारकोड से तय होगी शिक्षा की रफ्तार…प्राइवेट स्कूलों को 7 दिन की डेडलाइन…मुख्यमंत्री ने दी राहत और चेतावनी…
तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाईक बस से जा टकराई, सुपेला में जेसीबी आपरेटर युवक की मौत
Minor Girls Assault Case : दुर्ग में दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार
साइबर ठग ने कहा- ‘तुमने गंदा वीडियो देखा, 20 हजार रुपये दो…’, तो युवक ने काट लिया खुद का गला
रायपुर में घर-घर पहुंचेगी पाइप गैस, प्राकृतिक गैस नेटवर्क बिछाने की तैयारी तेज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

Arms Act
Arms Act :  दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार और एयरगन लहराकर…

Online Betting
Online Betting :  ठाणे में चल रहे सट्टा पैनल का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल व 4 लैपटॉप जब्त

दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंची गांजा तस्करी की आरोपी महिला, बाहर से GRP ने दबोचा

बिलासपुर में 27.57 लाख रुपए के गांजा तस्करी…

Rashtriya Rangoli
Rashtriya Rangoli : कोंडागांव में 200 छात्रों ने बनाई विशाल राष्ट्र मंडला रंगोली, दिया नक्सल मुक्त बस्तर का संदेश

कोंडागांव के गुण्डाधुर महाविद्यालय में बुधवार को सेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?