CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अंबिकापुर में फ्लाइट सेवा ठप: फ्लाई बिग की उड़ानें 3 हफ्तों में सिर्फ 1 दिन चलीं, इस सप्ताह भी नहीं शेड्यूल..

अंबिकापुर में फ्लाइट सेवा ठप: फ्लाई बिग की उड़ानें 3 हफ्तों में सिर्फ 1 दिन चलीं, इस सप्ताह भी नहीं शेड्यूल..

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 जुलाई |

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हवाई सेवाएं एक बार फिर बंद हो गई हैं। फ्लाइट का संचालन करने वाली कंपनी फ्लाई बिग ने पिछले 3 सप्ताह तक खराब मौसम का हवाला देकर फ्लाई बंद रखीं। 3 सप्ताह में सिर्फ एक दिन हवाई सेवा उपलब्ध हो सकी। इस सप्ताह भी हवाई सेवाएं फ्लाई बिग के शेड्यूल में नहीं है।

सरगुजा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद हवाई सेवाओं का संचालन फ्लाई बिग कंपनी कर रही है। फ्लाई बिग की सेवाएं फिलहाल सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित हो रही हैं।

कुछ दिनों के लिए हवाई सेवाएं सप्ताह में 5 दिन के लिए शुरू की गई थी, जिसे कंपनी ने फिर से तीन दिन कर दिया है। यह सेवा भी नियमित रूप से सरगुजा-वासियों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

खराब मौसम का हवाला देकर बंद की सेवाएं

तीन सप्ताह में हवाई सेवाएं खराब मौसम के कारण बंद रहीं। सरगुजा में मानसून के सक्रिय रहने के कारण फ्लाई बिग के 19 सीटर प्लेन को लैंडिंग और टेक-ऑफ में दिक्कतों को देखते हुए सेवाएं कंपनी ने रोक दी हैं। रायपुर से अंबिकापुर के बीच खराब मौसम के कारण भी फ्लाइट का संचालन नहीं हो सका।

इस सप्ताह में भी हवाई सेवाओं का संचालन फ्लाई बिग के शेड्यूल में नहीं है। इससे लोगों में निराशा है। इसके पहले भी कंपनी प्लेन में तकनीकी खामी बताकर सेवाएं लंबे समय के लिए स्थगित कर चुकी है।

सिर्फ रायपुर और बिलासपुर के लिए फ्लाइट

वर्तमान में तीन दिनों के फ्लाइट शेड्यूल में रायपुर से अंबिकापुर, अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर और अंबिकापुर से रायपुर की सेवाएं ही संचालित हो रही हैं। इनमें अंबिकापुर से बिलासपुर और बिलासपुर से अंबिकापुर की सेवाएं कंपनी के लिए घाटे का सौदा है। इस रूट के लिए यात्री ही नहीं मिल रहे हैं।

हाईटेक नहीं हो सका एयरपोर्ट

सरगुजा के दरिमा एयरपोर्ट में ILS (इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम) नहीं लग सका है। लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए नियमानुसार 5 किलोमीटर की दृश्यता जरूरी है। बारिश के दिनों में मैनपाट की तराई में बसे दरिमा में यह संभव नहीं हो पाता है। इस कारण भी फ्लाइट के संचालन में दिक्कत होती है।

हवाई सेवाएं एक बार फिर बंद होने से सरगुजा के लोगों में निराशा है। पूर्व में रायपुर-अंबिकापुर से वाराणसी और प्रयागराज तक फ्लाइट सेवा शुरू करने की मांग की जाती रही है, लेकिन इसपर कोई निर्णय नहीं हो सका है।

वर्चस्व की लड़ाई : फायरिंग, बमबारी और सांसद का दफ्तर जलाया, दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पहुंची पुलिस पर भी हमला
Ration Godown Facility : संजयनगर को मिली बड़ी सुविधा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उचित मूल्य दुकान सह गोदाम का किया लोकार्पण
Family Dispute Case : बेटी के मंगेतर से शादी के बाद सास फिर फरार, इस बार बहनोई संग चली गई
Ukraine Russia War : यूक्रेन ने स्टॉर्म शैडो और ड्रोन से रूस के ऊर्जा ठिकानों को हिलाया
CGPSC SI Exam : सीजीपीएससी एसआई परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बस्तर के 6 केंद्रों में 2104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Helmet Rally
Helmet Rally : सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली पुलिस, जनजागरूकता रथ के साथ हेलमेट रैली ने लोगों का खींचा ध्यान

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह सीजी भास्कर, 03 जुलाई।…

Jagdalpur Assault : पार्किंग विवाद में गार्ड की पिटाई का मामला, दो कारोबारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जगदलपुर में पार्किंग को…

CGPSC SI Exam : सीजीपीएससी एसआई परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बस्तर के 6 केंद्रों में 2104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग…

Janjgir Road Protest : जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, भारी बारिश में भी नहीं छोड़ा आंदोलन

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़…

Teacher Course : सरकारी शिक्षक बनना है तो पहले समझ लें नया नियम, हर कोर्स नहीं दिलाएगा हर स्कूल में नौकरी

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। सरकारी स्कूल में शिक्षक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?