CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नशे में धुत कार चालक ने मचाई मौत की सनसनी, 5 लोगों को कुचला, 3 की मौत, CCTV में कैद हुई वारदात

नशे में धुत कार चालक ने मचाई मौत की सनसनी, 5 लोगों को कुचला, 3 की मौत, CCTV में कैद हुई वारदात

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्क, 04 जुलाई। छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार और नशे में धुत कार चालक ने सड़क पर कहर बरपा दिया। 5 राहगीरों को बेरहमी से कुचलने के इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आ चुका है।

Contents
  • हादसे की भयावहता : 100 मीटर तक घसीटी बाइक
  • मौके पर 2 की मौत, अस्पताल में 1 और ने तोड़ा दम
  • CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर
  • FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

हादसे की भयावहता : 100 मीटर तक घसीटी बाइक

जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल यादव, जो पहले से ही हाथ में फ्रैक्चर लिए था, नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चला रहा था। आईटीआई चौक के पास उसने दो मोटरसाइकिल, एक साइकिल, और फिर विपरीत दिशा से आ रही बाइक को कुचल दिया। बाइक को वह 100-150 मीटर तक घसीटता चला गया, जब तक कि गाड़ी एक साइन बोर्ड से नहीं टकरा गई और एयरबैग खुलने से कार रुकी।

मौके पर 2 की मौत, अस्पताल में 1 और ने तोड़ा दम

  • मृतकों में शामिल हैं:
    • मोहम्मद इसराइल (75) – निवासी पथरीपारा
    • छोटेलाल साहनी (21) – निवासी आईटीआई क्षेत्र
    • तीसरे व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

दो अन्य घायल व्यक्तियों का इलाज जारी है।

CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर

घटना का वीडियो CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसमें कार की बेकाबू रफ्तार और राहगीरों को रौंदते हुए दृश्य स्पष्ट हैं। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर मारपीट की, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया और हिरासत में लिया।

FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा CSP भूषण एक्का ने पुष्टि की है कि आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और 110 के तहत गंभीर मामला दर्ज किया गया है।

Education Reform CG : बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Teak Smuggling Action : कांकेर में सागौन तस्करी पर वन विभाग का बड़ा प्रहार, दो ठिकानों से भारी खेप जब्त
Aarti Sponge Mining Controversy Dantewada : 55 किमी पैदल मार्च कर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट घेरा
खारुन ब्रिज पर दौड़ी फिर से रफ्तार, मरम्मत के बाद खुला रास्ता
Bilaspur Railway Block News  : जून में थम जाएंगे 70 ट्रेनों के पहिए, सुपरफास्ट से मेमू लोकल तक प्रभावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Charandas Mahant statement
Charandas Mahant Statement : सरकार को दी चेतावनी, कहा- जनता के मुद्दों पर जवाब देना होगा

Charandas Mahant Statement

Parliament Monsoon Session
Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चोरी, NEET और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर घमासान के आसार

Parliament Monsoon Session

Bilaspur Noble Hospital Controversy
Bilaspur Noble Hospital Controversy : हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, मरीज की मौत

Bilaspur Noble Hospital Controversy

Sonam Wangchuk Supreme Court
Sonam Wangchuk Supreme Court : सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

Sonam Wangchuk Supreme Court

Bastar Fighters Recruitment
Bastar Fighters Recruitment : साय सरकार का बड़ा फैसला, 5,800 सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?