CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » टाटा की एअर इंडिया एक्सप्रेस फिर विवादों में: DGCA ने लगाई फटकार, सुरक्षा नियमों की अनदेखी उजागर

टाटा की एअर इंडिया एक्सप्रेस फिर विवादों में: DGCA ने लगाई फटकार, सुरक्षा नियमों की अनदेखी उजागर

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर 4 जुलाई एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) एक बार फिर विवादों में है. दरअसल, टाटा समूह की इस एयरलाइन ने यूरोपीय यूनियन की विमानन सुरक्षा एजेंसी के निर्देश के बावजूद अपने एयरबस A320 विमान के इंजन के जरूरी पार्ट्स समय पर नहीं बदले. इतना ही नहीं, एयरलाइन पर यह भी आरोप है कि उसने रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा कर यह दिखाने की कोशिश की कि रिपेयरिंग का काम समय पर पूरा कर लिया गया है.एक गोपनीय सरकारी मेमो के अनुसार, विमानन नियामक DGCA (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने मार्च में एअर इंडिया एक्सप्रेस को सख्त फटकार लगाई थी.

निरीक्षण में सामने आया कि एक एयरबस A320 के इंजन में अनिवार्य पुर्जों को तय समय में बदला नहीं गया था. DGCA के अनुसार एयरलाइन ने AMOS सिस्टम (एयरक्राफ्ट मैंटेनेंस एंड इंजीनियरिंग ऑपरेटिंग सिस्टम) में जानबूझकर रिकॉर्ड बदल दिए, ताकि यह दिखाया जा सके कि मरम्मत समय पर हुई है.एयरलाइन का जवाब और कार्रवाईएअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा है कि रिकॉर्ड बदलते समय यह गलती हुई, लेकिन बाद में इसे ठीक कर दिया गया. हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मरम्मत किस तारीख को हुई और फर्जी रिकॉर्ड के आरोपों पर भी उसने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. मार्च के महीने में दी गई चेतावनी के बाद, एयरलाइन ने कथित तौर पर क्वालिटी मैनेजर को पद से हटा दिया और एयरवर्थिनेस मैनेजर को सस्पेंड कर दिया.

पहले से जांच के घेरे में टाटा समूह की एयरलाइंसये मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के कारण टाटा समूह की एयरलाइंस पहले से ही जांच के घेरे में हैं. उस हादसे में एअर इंडिया के एक ड्रीमलाइनर विमान में सवार 241 लोगों की जान गई थी, जो एक दशक का सबसे बड़ा विमान हादसा था. हालांकि यह इंजन वाला मामला उस दुर्घटना से कुछ महीने पहले का है, लेकिन ये दर्शाता है कि एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस दोनों नियामकीय उल्लंघन कर रहे थे.कई गंभीर उल्लंघन पाए गएDGCA ने हाल ही में एअर इंडिया को तीन एयरबस विमानों के ओवरड्यू इमरजेंसी स्लाइड चेक के लिए भी चेतावनी दी थी. इसके अलावा, पायलट ड्यूटी के समय से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर भी सवाल उठे हैं.क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

पूर्व प्लेन क्रैश इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर विभूति सिंह ने इसे गंभीर गलती बताते हुए कहा कि इस तरह की देरी, खासकर जब प्लेन सीमित एयरस्पेस या समुद्र के ऊपर उड़ रहा हो, तो बड़ा जोखिम बन सकती है.बढ़ती निगरानी और सुरक्षा संकटसरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2023 में 23 मामलों में सुरक्षा चेतावनियां दी गईं या जुर्माने लगाए गए, जिनमें से 11 मामले एअर इंडिया या एअर इंडिया एक्सप्रेस से जुड़े हुए थे. बता दें कि टाटा ग्रुप ने 2022 में एअर इंडिया का अधिग्रहण कर इसे एक ग्लोबल ब्रांड बनाने का सपना देखा था, लेकिन विमान सेवा की गुणवत्ता, ग्राहक शिकायतें और अब सुरक्षा उल्लंघनों के कारण एयरलाइन की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

Sugar Price Hike in India : चीनी के दामों ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में 60 से 74 रुपए किलो तक पहुंची कीमत
पति छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, तीन मासूम बच्चों पर भी नहीं पसीजा कलेजा
अजब भोपाल में गजब कारनामे! 90 डिग्री फ्लाईओवर के बाद सांप जैसा ब्रिज, वायरल हुई फोटो
मंत्रिमंडल की बैठक में नहीं पहुंचे विजय शाह… इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में लगा ‘मोहन सरकार का दरबार
Suicide Attack In Madrasa : नमाज के दौरान मदरसे में सुसाइड अटैक, 5 की मौत, 20 जख्मी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Adivasi Release Signature Campaign : जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई की मांग, हरीश कवासी लखमा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
Adivasi Release Signature Campaign : जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई की मांग, हरीश कवासी लखमा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई की मांग…

Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे करैत ने 10 साल के बच्चे को डसा, इलाज के दौरान मौत
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे करैत ने 10 साल के बच्चे को डसा, इलाज के दौरान मौत

बारिश के मौसम में घर के अंदर भी…

Open School Exam 2026 : ओपन स्कूल परीक्षा के फॉर्म की आखिरी तारीख तय
Open School Exam 2026 : ओपन स्कूल परीक्षा के फॉर्म की आखिरी तारीख तय

नवंबर 2026 की ओपन स्कूल परीक्षा (Open School…

Hanuman Ansh Box Office : 34वें दिन भी नहीं थमा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
Hanuman Ansh Box Office : 34वें दिन भी नहीं थमा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की कमाई (Hanuman…

Rajnandgaon Electricity Modernization : 2.31 करोड़ से बदलेगी बिजली व्यवस्था, सड़कों से हटेगा तारों का जाल
Rajnandgaon Electricity Modernization : 2.31 करोड़ से बदलेगी बिजली व्यवस्था, सड़कों से हटेगा तारों का जाल

शहर की बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण (Rajnandgaon Electricity…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?