CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत माता’ धार्मिक प्रतीक कैसे हो सकती है… केरल हाई कोर्ट ने क्यों किया ये सवाल?

भारत माता’ धार्मिक प्रतीक कैसे हो सकती है… केरल हाई कोर्ट ने क्यों किया ये सवाल?

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

केरल विश्वविद्यालय में 2 जुलाई को आयोजित हुए कार्यक्रम के बाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को सस्पेंड कर दिया था. कार्यक्रम में विवादित तस्वीर दिखाए जाने और बिना इजाजत आयोजन करने पर राज्यपाल नाराज हो गए थे. कार्यक्रम में भारत माता को भगवा झंडा लिए हुए दिखाया गया. इस पर राज्यपाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कुलपति से रिपोर्ट मांगी थी, जांच के बाद रिपोर्ट सौंपी गई थी और रजिस्ट्रार को सस्पेंड कर दिया गया था. इसी मामले में रजिस्ट्रार ने हाईकोर्ट का रुख किया था.

केरल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केरल हाईकोर्ट ने सवाल किया कि कैसे भारत माता एक धार्मिक प्रतीक हो सकती है और उसके चित्र को प्रदर्शित करने से कानून-व्यवस्था की समस्या कैसे पैदा हो सकती है.

हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार के अंतरिम निवेदन को खारिज करते हुए पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. विश्वविद्यालय के कुलपति की तरफ से रजिस्ट्रार के निलंबन पर भी अदालत ने सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने कहा कि फोटो में ऐसा क्या था जो उत्तेजक था? और इसको लगाने से केरल में कानून व्यवस्था की समस्या क्यों खड़ी हो सकती थी?

कैसे किया कार्यक्रम कैंसिल? – कोर्ट

केरल हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार से साफ शब्दों में कहा कि जब कार्यक्रम में राज्यपाल खुद मौजूद थे, जो कि यूनिवर्सिटी के चांसलर होते हैं. उनकी बिना इजाजत के ये कार्यक्रम किया गया और उनके बिना अनुमति के कैसिंल किया?रजिस्ट्रार ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले नोटिस जारी किया गया था और उनके पास इसे साबित करने के लिए सबूत हैं. मामले की अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी.

रजिस्ट्रार ने बताया क्यों किया कार्यक्रम कैंसिल

याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि फोटो के प्रदर्शन को लेकर माकपा और बीजेपी की छात्र शाखाओं – क्रमशः स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच झड़प हुई थी. इसी को देखते हुए कार्यक्रम कैंसिल किया गया.

Jaunpur News: नवरात्रि में वेज रोल ऑर्डर, डिलीवर हुआ चिकन रोल… टूटी 23 साल की तपस्या
चलो तुमको मायके छोड़ आऊं…, पति ने बीवी को कार में किया बेहोश, दो महीने की शादी में वफा का दिया ये सिला
13 दिन की काली रातें: साध्वी प्रज्ञा का सनसनीखेज दावा – भगवा के खिलाफ थी साजिश? …
BIG Break: अब 16 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे आप नेता सिसोदिया, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की सिफारिश: CM रेखा गुप्ता ने मांगा ‘महाराजा अग्रसेन’ के नाम पर स्टेशन!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता
Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ की राजनीति (Teacher To…

Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी
Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा (Ramesh…

Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व
Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व

दुर्ग में स्वाइन फ्लू (Swine Flu Durg)  के…

Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच
Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच

छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर (Bastar State Demand)  राज्य…

Chhattisgarh Rain Alert : आज भी बारिश का दौर, बिजली गिरने का खतरा

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert)  का दौर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?