CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘इंटीमेट सीन्स की जरूरत नहीं’, परेश रावल ने वेब सीरीज के कंटेंट पर उठाए सवाल, कही ये बात

‘इंटीमेट सीन्स की जरूरत नहीं’, परेश रावल ने वेब सीरीज के कंटेंट पर उठाए सवाल, कही ये बात

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

परेश रावल एक ऐसे एक्टर हैं जो पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनकी ‘हेरा फेरी 3’ कॉन्ट्रोवर्सी किसी से नहीं छिपी है. एक्टर हमेशा से अपनी बातों को सीधे तौर पर बिना किसी झिझक रखते आए हैं. अब परेश रावल ने एक और गंभीर मुद्दा उठाते हुए अपनी राय रखी है. उनका कहना है कि वेब सीरीज में दिखाए जाने वाले इंटीमेट सीन्स और गालियां बिना मतलब के होते हैं.

वेब सीरीज के कंटेंट पर बोले परेश रावल

हाल ही में परेश रावल एक इंटरव्यू में फिल्मों और वेब सीरीज के अंदर दिखाए जाने कंटेंट पर बात करते नजर आए. जब उनसे पूछा गया कि आज के समय में ओटीटी के कारण कंटेंट काफी खराब हो रहा है और पॉलिटिकल पार्टियां उन्हें संस्कारी बनाने की कोशिश कर रही है. तो इसपर एक्टर ने उदाहरण देते हुए कहा, ‘मैं आपको एक चुटकुला सुनाता हूं. एक औरत ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत की कि हमारे सामने वाली बिल्डिंग में एक आदमी बिना कपड़ों के घूम रहा है.’

‘पुलिस वाले ने आकर जब चेक किया तो उन्होंने पूछा कि मैडम कहां है? तो औरत ने कहा कि आप स्टूल पर चढ़कर देखिए. तो आपको जहां गंदगी देखनी है, वहां आपको मिल ही जाएगी. बात यही है कि आप मत देखिए. जो भी समाज में होता, सिनेमा वही दिखाता है. हम समाज का आइना हैं. लेकिन हमें हमारी विवेक बुद्धी का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए. समाज में हर चीज दिखाने लायक नहीं होती. कुछ चीजें आप संकेत या छोटे रूप से भी दिखा सकते हैं.’

इंटीमेट सीन्स और गालियां होती हैं बेकार

परेश रावल ने आगे वेब सीरीज में दिखाए जाने वाले इंटीमेट सीन्स पर भी बात की. उनका कहना है कि अब ऑडियंस ये सब देखकर पक चुकी है. ये बेमतलब की चीजें मेकर्स ध्यान पाने के लिए डालते हैं. परेश रावल ने कहा, ‘लोग अब पक भी गए थे कि हर दूसरी-तीसरी सीरीज में बेमतलब की गालियां और सेक्स सीन्स आते थे. इनका कहानी या सीन से कोई लेना-देना नहीं होता था. लोगों को लगने लगा कि इससे सभी का ध्यान खींचा जाता है.’

‘लोगों की टीआरपी बढ़ी. मगर लोग थक गए. फिर जब मेकर्स ये सब करने से नहीं रुकते हैं तब जाकर सरकार को सामने आना पड़ता है. ये उनका काम है कि समाज की एक सोच को बनाए रखना. लॉकडाउन के टाइम पर बुरी आदत हो गई थी कि आप एक सीरीज देख रहे हैं. अचानक एक इंटीमेट सीन आ जाता है और घर के सभी सदस्य उठकर चले जाते हैं.’

IGL और Teleperformance ने छत्तीसगढ़ में निवेश करने में दिखाई रूचि 🟠 नए उद्योग स्थापित करने राज्य सरकार से हर संभव सहयोग 🟢 स्किल अपग्रेडेशन के लिए कंपनियां करें काम – विष्णु देव साय
बिहार गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के किस पुराने फैसले को केरल हाई कोर्ट ने गलत ठहराया?
PM मोदी के खिलाफ लिखी आपत्तिजनक पोस्ट… उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी सुलेमान को किया गिरफ्तार
REET Exam: कल होगी 74 केंद्रों पर रीट परीक्षा, 1 घंटे पहले बंद हो जाएगी एंट्री
अब भी राहत से दूर यौन शोषण पीड़िताएं! दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ‘व्यवस्था में बदलाव जरूरी’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?