CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ICC के डर से पुतिन ने BRICS सम्मेलन से किया किनारा, PM मोदी की व्यक्तिगत उपस्थिति बनी अहम

ICC के डर से पुतिन ने BRICS सम्मेलन से किया किनारा, PM मोदी की व्यक्तिगत उपस्थिति बनी अहम

By Newsdesk Admin
06/07/2025
Share

सीजी भास्कर 6 जुलाई इजरायल से भीषण संघर्ष के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई शनिवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए. उन्होंने तेहरान में आयोजित शिया मुस्लिम कैलेंडर के सबसे महत्वपूर्ण दिन आशूरा के समारोह में हिस्सा लिया.समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने एक वीडियो प्रसारित किया, जिसमें खामेनेई को पारंपरिक काले कपड़े पहने हुए एक बड़े हॉल में प्रवेश करते दिखाया गया, जहां आशूरा के अवसर पर भारी भीड़ एकत्र थी.

ये हॉल अक्सर महत्वपूर्ण सरकारी और धार्मिक आयोजनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. समारोह में मौजूद लोग खामेनेई के प्रवेश पर नारे लगाते और उत्साह व्यक्त करते नजर आए. ये उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी जो 13 जून को इजराइल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से देखी गई है.ईरानी अधिकारियों ने बाद में स्पष्ट किया कि बढ़ते क्षेत्रीय तनावों के बीच सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत खामेनेई को सार्वजनिक आयोजनों से दूर रखा गया था. उनकी वार्षिक धार्मिक संबोधन समेत सभी भाषण प्री-रिकॉर्डेड वीडियो के जरिए से प्रसारित किए गए थे.

इस अनुपस्थिति ने उनके स्वास्थ्य और ठिकाने को लेकर कई तरह की अटकलों को जन्म दिया था.इजराइल के साथ 12 दिनों तक चले हवाई युद्ध के दौरान, जिसमें इजरायल ने ईरान के परमाणु स्थलों, रक्षा प्रणालियों और शीर्ष सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया, खामेनेई ने कोई सार्वजनिक उपस्थिति नहीं दर्ज की थी. इस दौरान वह एक सुरक्षित स्थान पर छिपे हुए थे और उनकी ओर से रिकॉर्ड किए गए संदेश प्रसारित किए गए. युद्ध की शुरुआत में 13 जून को इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमले किए

जिसमें शीर्ष कमांडरों और वैज्ञानिकों की हत्या शामिल थी. इसने खामेनेई की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा की थीं.बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच 12 दिनों का युद्ध 13 जून को शुरू हुआ, जब इजरायल ने ऑपरेशन ‘राइजिंग लायन’ के तहत ईरान के परमाणु स्थलों और सैन्य ठिकानों पर हमले किए. इन हमलों में ईरान के कई शीर्ष सैन्य कमांडरों और परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई.

इसके जवाब में ईरान ने तेल अवीव और यरुशलम समेत इजरायल के प्रमुख शहरों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से अधिकांश मिसाइलों को इजराइल ने नष्ट कर दिया, लेकिन इन हमलों में 28 लोगों की मौत हो गई और कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ.

घर के बाहर सूख रहे कपड़े चोरी करते 3 बाईक सवारों का देखिए विडियो, गमछा लपेट करी वारदात
प्रेमी जोड़े ने खाया जहर… लड़के ने पहले गर्लफ्रेंड का रेता गला, फिर खुद का, क्यों बना इश्क खूनी खेल?
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ से मलबा गिरा, बड़े-बड़े पत्थर गिरने से रास्ता बाधित, श्रद्धालुओं को रोका गया
‘….तो 6 महीने में PoK भारत का होगा’, सीजफायर पर सौरभ भारद्वाज को क्यों आई योगी आदित्यानाथ की याद?
भारत-पाक तनाव पर सांसद स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान बर्बाद हो रखा है, आतंकियों के लिए इनका…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nagri Gas Agency
Nagri Gas Agency : जहां ऑफिस, वहां नहीं मिलती गैस, 3 किमी दूर टंकी लेने पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, परेशानी बढ़ी

उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने के…

Borai Police Station
Borai Police Station : सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक, माओवादी गतिविधियों और NDPS मामलों पर हुई चर्चा

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर 31 अगस्त…

Puri Jagannath Temple
Puri Jagannath Temple : 48 साल बाद खुली पुरी मंदिर के रत्न भंडार की पड़ताल, पुरानी सूची से मिल रहा खजाने का ब्यौरा

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे आभूषणों…

Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट
Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे…

Raipur murder cases
Raipur murder cases : रायपुर में 221 दिनों में 19 हत्याएं, अगस्त में ही 10 मामले; मामूली विवाद बने बड़ी वारदातों की वजह

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद भी राजधानी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?