CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शासकीय स्कूल में नया बैग पा कर खिले चेहरे 🟣 सौ मेधावी बच्चों को बंटा स्कूल बैग 🔵 विधायक रिकेश सेन की नई पहल, प्रतिनिधि ने किया वितरण

शासकीय स्कूल में नया बैग पा कर खिले चेहरे 🟣 सौ मेधावी बच्चों को बंटा स्कूल बैग 🔵 विधायक रिकेश सेन की नई पहल, प्रतिनिधि ने किया वितरण

By Newsdesk Admin
04/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 04 जुलाई। वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत रामनगर मुक्तिधाम की शासकीय स्कूल में विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर प्रतिनिधि दिनेश सेन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग का वितरण किया गया। बैग वितरण का उद्देश्य उन परिवारों पर पड़ने वाले वित्तीय दबाव को कम करना था जो अपने बच्चों के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए यूनिफ़ॉर्म, किताबें, जूते, स्टेशनरी और अन्य चीज़ों का खर्च उठाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सभी क्लास से 10 बच्चों का चयन कर लगभग सौ स्कूल बैग का वितरण आज किया गया है।

आपको बता दें कि सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दिए जाने के बावजूद, अस्थिर वित्तीय स्थिति में रहने वाले परिवारों के लिए बच्चे की स्कूली शिक्षा से जुड़ा अतिरिक्त खर्च एक बड़ा बोझ हो सकता है। सहायता की आवश्यकता को समझते हुए विधायक रिकेश सेन ने जिस वार्ड से वे पार्षद भी हैं, वहां स्कूली बैग का वितरण करवाया है।

विधायक प्रतिनिधि दिनेश सेन ने बताया कि कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य मेधावी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करना और स्कूल छोड़ने से रोकना है। प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का दिमाग गीली मिट्टी के समान होता है, इससे वैसी ही मूरत बनाई जा सकती जैसा शिक्षक चाहे। स्कूल के समय बच्चों के लिए पढ़ाई की छोटी-छोटी चीजें बहुत अधिक महत्व रखती हैं। ऐसे में यह स्कूल बैग व उसके रखा सामान बच्चों को पढ़ाई में मदद करेगा। इससे बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ेगी।

कार्यक्रम की शुरूआत विशेष अतिथि पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे द्वारा माता सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए। डॉ. उमरे ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के विकास के लिए हर तरीके से सहयोग किया जाएगा ताकि बच्चे शिक्षित होकर वैशाली नगर व जिले का नाम रोशन करें। बच्चों को सही शिक्षा व मार्ग दिखाने का कार्य उनके स्वजनों का होता है इसलिए इस पर वह विशेष ध्यान दें। सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहें और मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने बच्चों को पूरे मनोयोग के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल बैग मिलने से बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, प्रतीक, युवराज, पोषण, भूपेंद्र, चंदू, भानु विश्वकर्मा, राजीव अग्रवाल सहित सभी छात्र छात्राऐं एवं शाला के शिक्षकगण उपस्थित थे।

JEE Main 2026 Registration : आइआइटी सहित इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिले की दौड़ आज से हो सकती है शुरू
गरीब कल्याण, किसानों की भलाई, महिलाओं के सम्मान व युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा आम बजट-रिकेश सेन
गांजा और अवैध कारोबारियों से वसूली करने वाले दुर्ग पुलिस के दो आरक्षक सस्पेंड 🛑 सिपाही रोहन और आशीष के खिलाफ SP का Action
राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगा ऑपरेशन सिंदूर? शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कर दिया साफ
भिलाई में बैल को ठोकर मार दूर तक घसीटता ले गया हाइड्रा, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Central Jail
Jagdalpur Central Jail : फरार आरोपी 3 महीने बाद गिरफ्तार

Jagdalpur Central Jail : आरोपी को जगदलपुर लाकर…

Raipur FIFA Fan Fest
Raipur FIFA Fan Fest : फीफा फाइनल 2026 का रोमांच !

Raipur FIFA Fan Fest :

Pakistan Reaction On CJP
Pakistan Reaction On CJP : विरोध प्रदर्शन की गूंज पाकिस्तान तक, विशेषज्ञ बोले- स्थानीय मुद्दों पर दें ध्यान

Pakistan Reaction On CJP : पाकिस्तान के मीडिया…

Rahul Gandhi Live
Rahul Gandhi Live : ’10 साल में 152 पेपर लीक’, शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

Rahul Gandhi Live : राहुल गांधी नई दिल्ली…

Bigg Boss New Season
Bigg Boss New Season : इंतजार खत्म! नए सीजन की आधिकारिक घोषणा

Bigg Boss New Season : खबर है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?