CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 17 साल, एक परिवार और 10 सुसाइड, बीते 21 दिन में चाचा-भतीजे ने दे दी जान, क्या है वजह..?

17 साल, एक परिवार और 10 सुसाइड, बीते 21 दिन में चाचा-भतीजे ने दे दी जान, क्या है वजह..?

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। पिछले 17 सालों में एक परिवार के दस लोगों ने सुसाइड कर लिया। बीते शुक्रवार को परिवार के एक और सदस्य ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक युवक का नाम जितेंद्र बताया जा रहा है और उसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है।

Contents
  • क्या है मामला?
  • जांच में जुटी पुलिस
  • पिछले 5 महीनों में 4 सुसाइड
  • परिवार में अब कौन बचा?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सकत गांव के इसी परिवार में 21 दिन पहले युवक के चाचा और 4 महीने पहले बहन ने सुसाइड किया था। बताया जा रहा कि शुक्रवार को युवक जामुन खाने के बहाने घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आया, जिसके बाद युवक की तलाश शुरू हुई। फिर बाद में घर से एक किमी दूर युवक की लाश बरामद हुई।

क्या है मामला?

मृतक युवक के दादा हीरालाल ने बताया कि मेरा पोता जितेंन्द्र सुबह 10 बजे खाना खाने के बाद खेतों की ओर यह कहते हुए गया था कि जामुन खाने जा रहा हूं। साथ ही उसने कहा कि धूप ज्यादा है तो बहन का दुपट्टा ले जा रहा हूं।

जब वह काफी देर से वापस वह वापस नहीं लौटा तो मृतक के पिता रामबरन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उन्हें वह नहीं मिला। इसके बाद करीब दो बजे राहगीरों ने घर से करीब एक किमी दूर, पास के गांव दहेड़ के बाहर उसका शव लटका देखा।

इसके बाद सूचना परिवार को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया परिजनों में चीख पुकार मच गई।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के भाई गजेंन्द्र ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची फॉरेसिक टीम के अनुसार शुरुआती जांच में सुसाइड का मामला लग रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।

पिछले 5 महीनों में 4 सुसाइड

परिवार में पिछले 5 महीनों में 4 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इसमें मृतक जितेन्द्र के चचेरे बाबा शेर सिंह ने साढे़ चार महीने पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी।

4 महीने पहले जितेन्द्र की सगी बहन सौम्या ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी थी। जबकि 21 दिन पहले उसके चाचा बलवंत ने फांसी लगाकर जान दे दिया था और अब जितेन्द्र के इस कदम के बाद परिवार पुरी तरह टूट गया है।

परिवार में अब कौन बचा?

मृतक के परिवार में अब पिता रामबरन और मां, एक भाई ओर बहन, दीदी विद्या देवी और बाबा हीरा लाल बचे हैं, जबकि इसके चाचा बलवंत, जिन्होंने 20 दिन पहले सुसाइड किया था। उनके तीन बेटे, एक बेटी और उनकी पत्नी परिवार में बची हैं।

शादी के बंधन में बंधे BJP सांसद तेजस्वी सूर्या, सामने आईं वेडिंग फोटोज
बीएसपी के मुख्य मार्ग NO एंट्री 🚫 जोन में घुसा ट्रक और कार को मार दी टक्कर, बाल बाल बचा कार सवार, प्रदर्शनकारी संयुक्त ट्रेड यूनियन ने घेरा, कहा – नो एंट्री जोन में ट्रक प्रवेश के लिए प्रबंधन जिम्मेदार, मौका स्थल पर पहुंचे बीएसपी अधिकारी
SSP honored the investigation team : पॉक्सो और बीएनएस के मामलों में आरोपियों को 20 साल व 5 साल की सजा
PM Kisan Yojana : एक ही खेत, कई परिवार और सबको मिलेगा सम्मान निधि के 6-6 हजार रुपये
Occult Murder Case : तंत्र-मंत्र की आड़ में पोते का कत्ल, शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंका… प्रयागराज में दादा की दिल दहलाने वाली करतूत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?