CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में शुरू हुआ ‘नेशनल बायोबैंक’, जानिए कैसे मरीजों को पहुंचाएगा फायदा

दिल्ली में शुरू हुआ ‘नेशनल बायोबैंक’, जानिए कैसे मरीजों को पहुंचाएगा फायदा

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

रविवार को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली के CSIR-इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) में भारत की पहली अत्याधुनिक नेशनल बायोबैंक का उद्घाटन किया. इस बायोबैंक का नाम फेनोम इंडिया है. डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस पहल से भविष्य में हर भारतीय को अपनी जेनेटिक जानकारी, जीवनशैली और पर्यावरण के आधार पर व्यक्तिगत इलाज मिल सकेगा. यानी हर व्यक्ति को उसकी जरूरत के हिसाब से इलाज मिलना आसान होगा. इस बायोबैंक के जरिए पूरे भारत के 10,000 लोगों से जीनोमिक, स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़ा डाटा इकट्ठा किया जाएगा. यह योजना यूके की बायोबैंक से प्रेरित है, लेकिन इसे भारत की भौगोलिक स्थिति और सामाजिक-आर्थिक विविधता को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर तैयार किया गया है. इस डाटा की मदद से लंबे समय तक लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी रखी जा सकेगी.

डॉ. जितेंद्र सिंह ने वैज्ञानिकों से कहा, अब व्यक्तिगत स्वास्थ्य की देखभाल सिर्फ एक सोच नहीं रह गई है, बल्कि भारतीय नवाचारों की नई खोजों की वजह से यह हकीकत बनती जा रही है. उन्होंने बताया कि “भारत में एक खास समस्या देखी जाती है, बहुत से लोग पतले दिखते हैं, लेकिन उनकी कमर के पास चर्बी जमा होती है. इसे सेंट्रल ओबेसिटी कहा जाता है. हमारे देश की स्वास्थ्य समस्याएं बहुत अलग-अलग तरह की और मुश्किल हैं. इसीलिए बायोबैंक की शुरुआत होना बहुत जरूरी है.”

नेशनल बायोबैंक कैसे मरीजों को पहुंचाएगा फायदा?

“अब वैज्ञानिक अलग-अलग बीमारियों जैसे डायबिटीज, कैंसर, दिल की बीमारी और कुछ रेयर जेनेटिक बीमारियों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. इससे इन बीमारियों का जल्दी पता लगाने और इलाज करने के नए तरीके विकसित किए जा सकेंगे. आगे चलकर इस बायोबैंक में जमा डेटा की मदद से AI आधारित और जीन पर आधारित इलाज को भी बेहतर बनाया जा सकेगा.”

‘बायोबैंक से आम लोगों और बाजार को फायदे’

डॉ. जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि “भारत अब साइंस के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. हमारा देश अब क्वांटम टेक्नोलॉजी, CRISPR नाम की जीन एडिटिंग तकनीक और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR)जैसी समस्याओं से लड़ने में आगे है. बायोबैंक जैसे प्रयासों से अब शोध सिर्फ प्रयोगशाला तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह आम लोगों और मार्केट के लिए भी फायदेमंद होगा.”

डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि रिसर्च संस्थानों, जैव प्रौद्योगिकी विभाग और उद्योग जगत को एक साथ मिलकर काम करना बहुत ज़रूरी है. खासकर एएमआर और नई दवाओं को विकसित करने के लिए. CSIR की महानिदेशक और DSIR की सचिव डॉ. एन. कलैसेल्वी ने कहा कि “इस बायोबैंक की शुरुआत भारत को अपने स्वास्थ्य डेटा में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा और साहसी कदम है”

GST डिप्टी कमिश्नर पर तवे से हमला: बुआ-भतीजे ने ऑफिस में मचाया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीजेपी-RSS के बीच मनमुटाव? राम माधव ने बताई सच्चाई, PM मोदी को लेकर क्या कहा
Bilaspur Temple History : बिलासपुर का अनोखा मंदिर जहाँ हनुमानजी की मौजूदगी में होता था न्याय, हिंदू-मुस्लिम सभी समुदायों के लिए सर्वमान्य थे यहाँ के फैसले
युवक को जमीन पर गिरा कर पीटा, फिर कांट दी उंगलियां, दबंगों की हैवानियत
H-1B Visa Shock : ट्रंप की नीतियों से अमेरिका पर मंडराया संकट, कहीं ‘MAGA’ मुहावरा उल्टा न पड़ जाए भारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?