CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 14 देशों पर ट्रंप का नया टैरिफ लागू, भारत पर नहीं कोई असर; जल्द होगी व्यापार डील

14 देशों पर ट्रंप का नया टैरिफ लागू, भारत पर नहीं कोई असर; जल्द होगी व्यापार डील

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को दुनिया के 14 देशों को अपना साइन किया हुआ ट्रेड लेटर भेजते हुए टैरिफ बम फोड़ा है. सबसे पहले Trump Tariff Letter जापान और कोरिया को भेजा गया, जिनपर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया गया है. तो वहीं म्यांमार, लाओस, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान और मलेशिया से आयात होने वाले उत्पादों पर नए सिरे से टैरिफ का ऐलान किया गया है. हालांकि, इस बीच भारत पर किसी तरह के टैरिफ का ऐलान अब तक नहीं किया है, बल्कि Trump ने India-US Trade Deal को लेकर कहा है कि हम भारत के साथ सौदा करने के बेहद करीब हैं.

ट्रेड डील को लेकर कही बड़ी बात
रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14 देशों पर नए टैरिफ का ऐलान करने के साथ ही India-US Trade Deal को लेकर बात की और कहा, ‘हम भारत के साथ सौदा करने के करीब हैं. हमने ब्रिटेन (UK) और चीन (China) के साथ सौदा किया है.’
ट्रंप के मुताबिक, हमने जिन देशों को टैरिफ लेटर भेजा है उनके साथ भी मुलाकात की है और हमें नहीं लगता कि हम सौदा कर पाएंगे, इसलिए उन्हें एक पत्र भेजा गया है. यही नहीं हम अन्य देशों को पत्र भेज रहे हैं, जिसमें उन्हें बताया जा रहा है कि उन्हें कितना टैरिफ देना होगा. राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे लगाए गए टैरिफ के बाद कुछ देश शायद थोड़ा समायोजन करेंगे, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उनके पास कोई वैध कारण है या नहीं.

14 देशों पर लगा कितना-कितना टैरिफ?
जापान ने बीते सप्ताह एयरफोर्स वन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ये कहा था कि उन्होंने दर्जनभर देशों के लिए टैरिफ लेटर पर साइन कर दिए हैं और इसका ऐलान सोमवार को किया जाएगा. अब इस लिस्ट में शामिल 14 देशों पर Trump Tariff Bomb फूट गया है और नया टैरिफ 1 अगस्त 2025 से लागू होने वाला है. गौरतलब है कि टैरिफ पर 90 दिन की छूट की डेडलाइन 9 जुलाई को खत्म होने वाली थी लेकिन इसे अगस्त की पहली तारीख तक बढ़ाया गया है. ट्रंप द्वारा तमाम देशों पर लगाया गया टैरिफ 25 से 40 फीसदी तक है. इसकी लिस्ट पर नजर डालें, तो…

देश नया ट्रंप टैरिफ

जापान 25%
साउथ कोरिया 25%
म्यांमार 40%
लाओस 40%
दक्षिण अफ्रीका 30%
कजाकिस्तान 25%
मलेशिया 25%
ट्यूनीशिया 25%
इंडोनेशिया 32%
बोस्निया 30%
बांग्लादेश 35%
सर्बिया 35%
कंबोडिया 36%
थाईलैंड 36%

कहां अटकी है India-US ट्रेड डील?
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर लंबी बातचीत हो चुकी है, लेकिन समझौते पर अभी तक आखिरी मुहर नहीं लग सकी है. इसके पीछे के कारणों को देखें, तो अमेरिका भारत पर उसके एग्रीकल्‍चर और डेयरी प्रोडक्‍ट्स के इम्‍पोर्ट पर टैरिफ कटौती करके भारतीय बाजार को उसके सामानों के लिए खोलने की डिमांड कर रहा है और इसके साथ ही ऑटो समेत अन्‍य सेक्‍टरों में भी उसकी टैरिफ कम करने की मांग की जा रही है. तो वहीं दूसरी ओर भारत सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि वो एग्रीकल्‍चर और डेयरी सेक्‍टर पर किसी भी समझौते के पक्ष में नहीं है.

Lalbaugcha Raja VIP Controversy: 48 घंटे लाइन में खड़े भक्तों की शिकायत मानवाधिकार आयोग में दर्ज
राहुल बाबा का भाषण सुनते ही हाथ से छूटी दूध की बाल्टी, 250 रुपए का नुकसान, राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स
Monsoon Prediction :  चार महीने में 106 फीसदी बारिश होने की संभावना, छग समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा
IPL में पंजाब और बैंगलोर के खिलाड़ियों पर लग रहा दांव, पहुंच गई पुलिस
Dhaunswas Protest : धौंसवास विवाद गहराया, फोरलेन जाम से हिला रतलाम – प्रशासन की कार्रवाई पर भड़का

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chirag Paswan
Chirag Paswan : छत्तीसगढ़ में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी, चिराग पासवान ने दिया बड़ा संकेत

रायपुर में रविवार को चिराग पासवान के बयान…

Balod Unauthorized Medical Camp : बालोद में बिना अनुमति मेडिकल कैंप पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7.18 लाख रुपए की सामग्री जब्त

Balod Unauthorized Medical Camp : अब पुलिस संस्था…

Railway Station Ganja Seizure
Railway Station Ganja Seizure : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 12.95 किलो गांजा जब्त, नर्मदा एक्सप्रेस से जबलपुर जाने की तैयारी

Railway Station Ganja Seizure : रेलवे स्टेशनों और…

IPS Sexual Harassment Case
IPS Sexual Harassment Case : IPS रतनलाल डांगी पर यौन शोषण के आरोपों की शुरुआती जांच में गंभीर बातें सामने आईं !

IPS Sexual Harassment Case :पुलिस विभाग की ओर…

MLA Housing Project
MLA Housing Project : माननीयों के फ्लैट का नक्शा बदला…:78 की जगह 90 फ्लैट, लागत 80 करोड़ बढ़ी

MLA Housing Project ; लोक निर्माण विभाग के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?