CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AI-171 दुर्घटना : एअर इंडिया PAC के सामने बोली- ‘ड्रीमलाइनर सबसे सुरक्षित विमान’, जांच रिपोर्ट का इंतजार

AI-171 दुर्घटना : एअर इंडिया PAC के सामने बोली- ‘ड्रीमलाइनर सबसे सुरक्षित विमान’, जांच रिपोर्ट का इंतजार

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। एअर इंडिया ने संसद की पब्लिक अकाउंट कमिटी (लोक लेखा समिति- PAC) को सौंपे गए अपने जवाब में अहमदाबाद में 12 जून को हुए AI-171 विमान दुर्घटना में शामिल बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का बचाव किया है और इसे सबसे सुरक्षित विमानों में से एक बताया है।

एयरलाइन कंपनी ने पीएसी को बताया कि वर्तमान में विश्वभर में 1,000 से अधिक ड्रीमलाइनर विमान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एयरलाइन कंपनी का बचाव पीएसी की बैठक के दौरान आया, जो मूल रूप से ‘एयरपोर्ट पर चार्ज लगाने’ पर चर्चा करने के लिए निर्धारित थी, लेकिन 12 जून की दुर्घटना के कारण यह एक तनावपूर्ण सत्र में बदल गई।

बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही मेघाणी नगर में बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिर गई थी, जिसमें 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 260 लोगों की मौत हो गई थी।

हताहतों में मेडिकल कॉलेज के 19 छात्र भी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार एअर इंडिया ने पीएसी से कहा, ‘इस विमान हादसे से कंपनी बहुत चिंतित है और आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.’पीएसी (Public Accounts Committee) की बैठक में एअर इंडिया की ओर एयरलाइन कंपनी के सीईओ विल्सन कैम्पबेल में भाग लिया।

उनके अलावा मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (MoCA), डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA), एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA), एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन एंड सिक्योरिटी (BCAS) के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

इंडिगो और अकासा एयर सहित अन्य एयरलाइन कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल हुए। सेफ्टी प्रोसीजर ऑडिट की उठी मांगसूत्रों के अनुसार, पब्लिक अकाउंट कमिटी में शामिल सांसदों ने सेफ्टी प्रोसीजर पर एयरलाइन कंपनियों के अधिकारियों से जवाब मांगा और बीसीएएस द्वारा तत्काल ऑडिट की मांग की।

सांसदों ने डीजीसीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, हाल ही में सुरक्षा चूक पर चिंता जताई और पहलगाम आतंकी हमले के बाद विमान किराए में बढ़ोतरी को रेगुलेटरी अथॉरिटी की असफलता का संकेत बताया।

उन्होंने दुर्घटना जांच समिति में कौन शामिल होगा, इसके चयन मानदंडों के बारे में भी जानकारी मांगी तथा पूछा कि क्या विदेशी एविएशन एक्सपर्ट्स से परामर्श किया गया था या उन्हें जांच में शामिल किया गया था।

इस बीच, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB), जो अहमदाबाद विमान हादसे की जांच कर रहा है, ने मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी।

सूत्रों के मुताबिक AAIB अमेरिका स्थित नेशनल ट्रांस्पोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के साथ समन्वय में काम कर रहा है। दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से दोनों ब्लैक बॉक्स बरामद होने के बाद जांच में तेजी आई है।

अहमदाबाद में विमान दुर्घटनास्थल से 13 जून को कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और 16 जून को फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) बरामद किया गया था। 24 जून को ब्लैक बॉक्स को भारतीय वायुसेना के विमान से अहमदाबाद से दिल्ली लाया गया।
शटर का ताला तोड़ दुकान में‌ चोरी की नाकामयाब कोशिश के बाद भी इस शख्स के निशाने में थी दुकान, अगले दिन फिर करने गया रेकी, भिलाई पुलिस ने धरदबोचा
Ayodhya Ram Mandir Construction Cost: अब तक कितना हुआ खर्च और कितने मजदूर जुटे काम पर?
ड्रग तस्कर ने थाने में खुद को मारी गोली, पिस्टल लेकर पहुंचा था, 1814 करोड़ के ड्रग तस्करी मामले में था फरार
Questions raised over death of undertrial prisoner in Raigarh : भीम आर्मी ने SP को दिया ज्ञापन
Rikesh will handle Bihar election: विधायक रिकेश सेन बिहार चुनाव के दोनों चरण के लिए “प्रवासी प्रभारी” बनाए गए

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?