CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Indigo की फ्लाइट से टकराया पक्षी, दिल्ली आ रहे विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo की फ्लाइट से टकराया पक्षी, दिल्ली आ रहे विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

पटना से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बर्ड हिट की वजह से पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. लैंडिंग के बाद इस फ्लाइट को कैंसल कर दिया गया है. इंडिगो यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम कर रही है. विमान में 175 यात्री सवार थे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, करीब 175 यात्रियों को लेकर दिल्ली आ रही इंडिगो का एक फ्लाइट बुधवार सुबह उड़ान भरने के बाद पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस लौट आया क्योंकि पक्षी टकराने की वजह से उसके एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइट में सवार सभी 175 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.

रनवे पर कुछ टुकड़ों में दिखा एक पक्षी

पटना एयरपोर्ट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “पटना से दिल्ली जाने वाले IGO5009 फ्लाइट के भारतीय समयानुसार सुबह 8:42 बजे उड़ान भरने के बाद पक्षी टकराने की जानकारी मिली. इसके बाद निरीक्षण किया गया तो रनवे पर कुछ टुकड़ों में एक पक्षी मृत मिला.”

फिर एप्रोच कंट्रोल यूनिट (Approach Control Unit) के जरिए फ्लाइट को भी इसकी जानकारी दी गई. एप्रोच कंट्रोल यूनिट से मैसेज मिला कि एक इंजन में कंपन के कारण फ्लाइट ने भी पटना वापस आने का अनुरोध किया है. इस दौरान लोकल स्टैंड-बाय घोषित कर दिया गया और फ्लाइट भारतीय समयानुसार सुबह 9:03 बजे रनवे 7 पर सुरक्षित रूप से उतर गया. फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.”

एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच पड़ताल की जाएगी. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

कल वापस लौटी थी इंदौर-रायपुर फ्लाइट

इंडिगो एयरलाइंस की इंदौर-रायपुर फ्लाइट को कल मंगलवार को उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही तकनीकी खराबी के चलते स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर वापस उतारा गया जिसमें 51 यात्री सवार थे. इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-7295 में तकनीकी खराबी का अहसास पायलट को तब हुआ, जब यह इंदौर से उड़ान भरते हुए आकाश में करीब 60 नॉटिकल मील की दूरी तय कर चुका था.

इससे पहले कल भी एक फ्लाइट की उड़ान में बाधा आई थी. गुजरात के सूरत से जयपुर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में करीब 45 मिनट की देरी हुई, क्योंकि टेक ऑफ से पहले विमान के लगेज कंपार्टमेंट के दरवाजे पर मधुमक्खियों का झुंड देखा गया.

फिर ग्राउंड स्टाफ की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी का छिड़काव कर खुले दरवाजे के किनारे से मधुमक्खियों को हटाया गया. इस वजह से सूरत-जयपुर फ्लाइट के उड़ान में करीब 45 मिनट की देरी हुई.

गर्लफ्रेंड से शादी करा दीजिए माता…’ मंदिर की दानपेटी में चिट्ठी डालकर मांगी मन्नत
दो महीने बाकी, फिर भी ट्रेनों में ‘No Room’ – अब कैसे मिलेगा टिकट..?
एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान के 18 मिनट बाद इमरजेंसी लैंडिंग
राधिका यादव के इनामुल हक से कैसे संबंध थे, कहां हुई थी आखिरी मुलाकात? एक्टर ने खुद बताई पूरी कहानी
Rahul Gandhi : नीतीश कुमार के गढ़ से राहुल गांधी का चुनावी हुंकार, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना, बिहार को बताया…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Electric Scooter Fire
Korba Electric Scooter Fire : चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान; वाहन जलकर खाक

Korba Electric Scooter Fire : लगातार ऐसी घटनाओं…

BSP Privatization Row
BSP Privatization Row : BSP निजीकरण पर BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, भूपेश बघेल पर सांसद के बयान से सियासी विवाद

BSP Privatization Row : BSP के निजीकरण की…

Raipur Tribal Exhibition 2026
Raipur Tribal Exhibition 2026 : रायपुर में आज से सजेगा ‘आदि बाजार’, 12 राज्यों के 80 कारीगर 40 स्टॉल में दिखाएंगे जनजातीय कला और शिल्प

Raipur Tribal Exhibition 2026  :इस आयोजन का उद्देश्य…

Highway Pickup Accident
Highway Pickup Accident : अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर; ड्राइवर फरार

Highway Pickup Accident : पुलिस हाईवे पर लगे…

Murder Accused Wife Seeks Security
Murder Accused Wife Seeks Security : सूरजपुर डबल मर्डर: आरोपी की पत्नी ने मांगी सुरक्षा, बोली- अगला निशाना मैं थी; फांसी देने की मांग

Murder Accused Wife Seeks Security :आरोपी की पत्नी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?