CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM मोदी का नामीबिया दौरा: 27 साल बाद भारतीय PM की यात्रा से मजबूत होंगे संबंध, जानें क्या हैं मायने

PM मोदी का नामीबिया दौरा: 27 साल बाद भारतीय PM की यात्रा से मजबूत होंगे संबंध, जानें क्या हैं मायने

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

सीजी भास्कर 9 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर हैं. यात्रा के आखिरी चरण में वह नामीबिया पहुंचे. 1998 के बाद इस अफ्रीकी देश पहुंचने वाले वह पहले भारतीय पीएम हैं. प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से भारत और नामीबिया के बीच रिश्तों में नई जान आएगी. PM की यात्रा से दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. भारत और नामीबिया के संबंध पुराने रहे हैं.

एक ओर जहां भारत मुश्किल वक्त में नामीबिया की मदद करता रहा है तो वहीं नामीबिया UNSC में भारत को उसका हक दिलाने की आवाज उठाता रहा है.भारत और नामीबिया के रिश्ते1946 में ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में नामीबिया की आजादी का मुद्दा उठाया. उसने नामीबिया के मुक्ति संघर्ष का नेतृत्व करने वाले दक्षिण पश्चिम अफ्रीका पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (SWAPO) का पहला दूतावास 1986 में नई दिल्ली में स्थापित किया गया. गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के माध्यम से पूर्ण राजनयिक दर्जा और दृढ़ समर्थन प्रदान करने के अलावा भारत ने रंगभेदी दक्षिण अफ्रीका की ताकतों के खिलाफ नामीबिया के मुक्ति संघर्ष में सैन्य प्रशिक्षण की पेशकश की.मार्च 1990 में नामीबिया को आजादी मिली. इसके बाद देश में भारतीय पर्यवेक्षक मिशन को उच्चायोग में अपग्रेड किया गया.

नामीबिया ने मार्च 1994 में नई दिल्ली में अपना पूर्ण विकसित आवासीय मिशन खोला. SWAPO के नेता और नामीबिया के संस्थापक राष्ट्रपति सैम नुजोमा ने 11 बार भारत का दौरा किया.27 साल बाद भारतीय PM का दौरानामीबिया की यात्रा करने वाले आखिरी भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे. वह अगस्त 1998 के अंत में NAM की बैठक के लिए डरबन जाने से पहले विंडहोक गए थे. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2016 में नामीबिया का दौरा किया था. उन्होंने नामीबियाई संसद को भी संबोधित किया था. उन्होंने कहा था कि भारत नामीबिया के नेताओं और लोगों के साथ उनके मुक्ति संग्राम में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होने पर गर्व महसूस करता है. भारत नामीबिया के साथ एक मजबूत विकास साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है.भारत के पास अफ्रीकी महाद्वीप में महत्वपूर्ण हित हैं.

उसे व्यापार, विकास, सुरक्षा और ऊर्जा सहयोग के संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद है. नामीबिया से द्विपक्षीय संबंधों के मुख्य स्तंभों में महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, अर्थव्यवस्था, क्षमता निर्माण और विकास सहायता शामिल हैं. हाल ही में भारत की चीता डिप्लोमेसी ने महत्व हासिल किया है.भारत-नामीबिया के बीच व्यापारनामीबिया दुनिया में यूरेनियम का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है और लिथियम, जिंक जैसे धातुओं के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है. दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में आर्थिक और वाणिज्यिक संबंध मजबूत हुए हैं. दोनों के बीच व्यापार 654 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.

भारत का निर्यात 418 मिलियन डॉलर और नामीबिया से आयात 235 मिलियन डॉलर रहा. व्यापार की मुख्य चीजें खनिज तेल, दवा उत्पाद, मशीनरी और अनाज हैं.विदेश मंत्रालय के अनुसार, नामीबिया में भारत का निवेश लगभग 800 मिलियन डॉलर है. भारत द्वारा लगभग 12 मिलियन डॉलर के अनुदान के माध्यम से नामीबिया विश्वविद्यालय के ओंगवेडिवा परिसर में इंडिया विंग की स्थापना की गई है. भारत ने नामीबिया के रक्षा कर्मियों, राजनयिकों, सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों और क्रिकेटरों को प्रशिक्षण प्रदान किया है.

तमिलनाडु के ऊपर लटक रही परिसीमन की तलवार… CM स्टालिन ने जताया लोकसभा सीटें कम होने खतरा, PM से की ये मांगत
‘पति ने बर्तन धुलवाए तो मेरे दो फॉलोअर कम हुए…’ भड़क गई हसबैंड पर पत्नी, 4 घंटे तक समझाती रही पुलिस
आए थे न्याय मांगने, SP ऑफिस में बनाने लगे खाना, बोले- साहब भूख लग गई, क्या करें?
महिला मजिस्ट्रेट को वकील ने भेजा आपत्ति जनक मैसेज, DM तक पहुंच गया मामला, जिला बार एसोसिएशन का फौरी Action….फिर हुई यह कार्रवाई…..❗
छात्रा ने उदयपुर हॉस्टल में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कॉलेज पर लगाए गंभीर आरोप…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Salon Theft
Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित सैलून से लाखों…

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

Leopard Sightings
Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ इलाके में जंगल से…

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?