CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा: बेवफा पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, अवैध संबंध बने मौत की वजह

ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा: बेवफा पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, अवैध संबंध बने मौत की वजह

By Newsdesk Admin
10/07/2025
Share

सीजी भास्कर 10 जुलाई यूपी के उन्नाव में एक पत्नी ने प्रेमी से अपने पति की हत्या करवा दी. वारदात को छुपाने के लिए घरवालों को फर्जी कहानी बताई. हालांकि, घटना के तीन दिन बाद अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, प्रेमी के एक साथी की पुलिस तलाश कर रही है.दरअसल, 7 जुलाई की सुबह अचलगंज पुलिस को कंचनखेड़ा पुलिया के नीचे गंदे नाले से गर्दन कटा एक अज्ञात शव बरामद हुआ था.

बाद में शव की शिनाख्त गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अखलाक नगर निवासी इमरान उर्फ काले के रूप में हुई. पुलिस ने मामले में जब गहनता से जांच पड़ताल की तो हत्या का कारण जानकर हैरान रह गई.जानिए पूरी कहानीशीबा ने इमरान से दूसरी शादी की थी. उसकी पहली शादी तीन साल पहले सफीपुर में एक व्यक्ति हुई थी. लेकिन पहले पति को छोड़कर शीबा इमरान के साथ रहने लगी थी. दोनों के एक बेटी है. इमरान ई रिक्शा चलाता था और नशे का आदी हो गया था. जो भी पैसे कमाता सब नशे में फूंक देता था. जिस वजह से पत्नी शीबा से उसका लड़ाई-झगड़ा होने लगा. 6 महीने पहले वह नाराज होकर अपने मायके में चली गई, जहां उसकी मुलाकात सऊदी से लौटे फरहान से हुई.फरहान शीबा की सारी जरूरतें पूरी करने लगा. धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध हो गए.

इस बीच फरहान सऊदी लौट गया लेकिन दोनों में फोन पर बात होती रही. 18 जून को फरहान अपने साथी रफीक के साथ फिर लौट आया. शीबा व फरहान का मिलना-जुलना शुरू हो गया. यह बात पति इमरान को पता चली तो उसने पत्नी की पिटाई कर दी. साथ ही मायके से ससुराल चलने का दबाव बनाया.इसलिए शीबा और फरहान ने इमरान को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. घटना वाले दिन फरहान इमरान को अपने साथ ले गया था. वहां इमरान को नशे में करने के बाद धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी. फिर शव को गंदे नाले में फेंक कर फरार हो गया.पुलिस ने कॉल डिटेल और सर्विलांस के माध्यम से वारदात का खुलासा कर दिया.

पुलिस ने बताया कि बारीकी से जांच की गई तो इमरान की हत्या का कोई मजबूत कारण नहीं मिला. क्योंकि, मृतक इमरान ई रिक्शा चालक था, रोज कमाता खाता था. ऐसे में उसकी पत्नी शीबा के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई गई और जांच की गई, तो सच्चाई सामने आ गई.पत्नी शीबा की एक नंबर पर घंटों-घंटों बात होती थी और वह नंबर उसी थाना क्षेत्र के तुर्किया बदरका गांव निवासी फरहान उर्फ चुन्ना का था. पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा सच बता दिया कि उसके और शीबा के प्रेम संबंध थे, जिसका इमरान विरोध करता था.

इसी खुन्नस में उसे रास्ते से हटा दिया.फरहान ने बताया कि उसने अपने साथी रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली से इमरान को शराब पीने के लिए कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बुलाया था. पहले उसे चरस पिलाई फिर ज्यादा नशे में करने के लिए शराब पिलाई, इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर कंचनखेड़ा पुलिया के पास ले गया. वहां बाइक से उसे जमीन पर पटक दिया और गर्दन को चाकू से काटकर शव को गंदे नाले में फेंक दिया. आलाकत्ल चाकू को वहीं झाड़ियों में फेंक दिया. फिलहाल, पुलिस ने चाकू बरामद कर हत्यारोपी पत्नी शीबा, उसके प्रेमी फरहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अब एक अन्य आरोपी रफीक की तलाश की जा रही है.

ROB Construction Delay Notice : डिप्टी CM साव के निर्देश पर कार्रवाई
रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर हाईकोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- सिर्फ रंगाई से नहीं, सड़क की असली मरम्मत करें
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले भीषण सड़क हादसा 9 लोगों की दबकर मौत
Sehore Double Murder : परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन की पीट-पीटकर हत्या, चाचा और चचेरे भाई पर आरोप
Forest Menace : खाली बीयर बोतलों से हुई साजिश — जवानों को उड़ाने की नापाक कोशिश, छत्तीसगढ़ के जंगल में नया खतरा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime
Raigarh Crime : शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, दो जगह चाकूबाजी और लूट; तीन आरोपी पकड़े गए

रायगढ़ के जूटमिल इलाके में शराब के लिए…

Medical Negligence
Medical Negligence : इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत; झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

कोरबा के बरपेलसरा गांव में 28 वर्षीय युवक…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?